पंजाब की जीत के बाद ग्लेन मैक्सवेल को मिली सजा, पाए गए दोषी

Sports Desk

ग्लेन मैक्सवेल पर भारी जुर्माना लगा है. जुर्माने के अलावा मैक्सवेल पर एक डिमेरिट पॉइंट भी लगाया गया है.

CSK के खिलाफ पंजाब किंग्स ने मुकाबला तो जीत लिया, मगर उसके एक खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पर भारी जुर्माना लगा है. जुर्माने के अलावा मैक्सवेल पर एक डिमेरिट पॉइंट भी लगाया गया है. मैक्सवेल पर ये जुर्माना मैच के दौरान IPL नियम तोड़ने के चलते लगाया गया है. हालांकि, इस सीजन ऐसी गलती को लेकर जुर्माना भुगतने वाले वो पहले खिलाड़ी नहीं हैं. मैक्सवेल पर मैच फीस का 25 फीसद जुर्माना लगाया गया है.

ग्लेन मैक्सवेल ने मानी अपनी गलती

IPL की ओर से बयान जारी कर ग्लेन मैक्सवेल के बारे में जानकारी दी गई. IPL ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उन्हें लेवल 1 के तहत दोषी माना गया. मैक्सवेल ने मैच रेफरी के सामने अपनी गलती मानी, जिसके बाद इस मामले में अब और कोई दलील या सुनवाई नहीं होगी. लेवल 1 का दोषी पाए जाने के मामले में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम और मान्य होता है.

मैक्सवेल पहले खिलाड़ी नहीं…

लेवल 1 के तहत दोषी करार दिए जाने वाले मैक्सवेल IPL 2025 में पहले खिलाड़ी नहीं हैं. उनसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से खेल रहे दिग्वेश राठी पर इसे लेकर अब तक दो बार जुर्माना लग चुका है. दिग्वेश पर पहली बार मैच फीस का 25 फीसद जुर्माना लगा. वहीं दूसरी बार उन्हें मैच फीस की 50 फीसद राशि फाइन की गई. दिग्वेश के अलावा ईशांत शर्मा भी लेवल 1 के दोषी पाए जा चुके हैं, जिसके लिए उन पर मैच फीस का 25 फीसद जुर्माना लग चुका है.

CSK के खिलाफ PBKS के मैक्सवेल का प्रदर्शन

मैच में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने बल्ले से कुछ खास नहीं किया. CSK के खिलाफ पंजाब किंग्स के इस ऑलराउंडर ने 2 गेंदों का सामना कर बस 1 रन बनाए. मैक्सवेल अश्विन का शिकार बने. गेंदबाजी में भी मैक्सवेल ने एक ही विकेट लिया मगर वो विकेट बेशकीमती रहा. क्योंकि, वो CSK के इनफॉर्म बल्लेबाज रचिन रवींद्र का विकेट रहा, जो मैच में खतरनाक बनते दिख रहे थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पंजाब की जीत के बाद ग्लेन मैक्सवेल को मिली सजा, पाए गए दोषी

Sports Desk

CSK के खिलाफ पंजाब किंग्स ने मुकाबला तो जीत लिया, मगर उसके एक खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पर भारी जुर्माना लगा है. जुर्माने के अलावा मैक्सवेल पर एक डिमेरिट पॉइंट भी लगाया गया है. मैक्सवेल पर ये जुर्माना मैच के दौरान IPL नियम तोड़ने के चलते लगाया गया है. हालांकि, इस सीजन ऐसी गलती को लेकर जुर्माना भुगतने वाले वो पहले खिलाड़ी नहीं हैं. मैक्सवेल पर मैच फीस का 25 फीसद जुर्माना लगाया गया है.

ग्लेन मैक्सवेल ने मानी अपनी गलती

IPL की ओर से बयान जारी कर ग्लेन मैक्सवेल के बारे में जानकारी दी गई. IPL ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उन्हें लेवल 1 के तहत दोषी माना गया. मैक्सवेल ने मैच रेफरी के सामने अपनी गलती मानी, जिसके बाद इस मामले में अब और कोई दलील या सुनवाई नहीं होगी. लेवल 1 का दोषी पाए जाने के मामले में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम और मान्य होता है.

मैक्सवेल पहले खिलाड़ी नहीं…

लेवल 1 के तहत दोषी करार दिए जाने वाले मैक्सवेल IPL 2025 में पहले खिलाड़ी नहीं हैं. उनसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से खेल रहे दिग्वेश राठी पर इसे लेकर अब तक दो बार जुर्माना लग चुका है. दिग्वेश पर पहली बार मैच फीस का 25 फीसद जुर्माना लगा. वहीं दूसरी बार उन्हें मैच फीस की 50 फीसद राशि फाइन की गई. दिग्वेश के अलावा ईशांत शर्मा भी लेवल 1 के दोषी पाए जा चुके हैं, जिसके लिए उन पर मैच फीस का 25 फीसद जुर्माना लग चुका है.

CSK के खिलाफ PBKS के मैक्सवेल का प्रदर्शन

मैच में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने बल्ले से कुछ खास नहीं किया. CSK के खिलाफ पंजाब किंग्स के इस ऑलराउंडर ने 2 गेंदों का सामना कर बस 1 रन बनाए. मैक्सवेल अश्विन का शिकार बने. गेंदबाजी में भी मैक्सवेल ने एक ही विकेट लिया मगर वो विकेट बेशकीमती रहा. क्योंकि, वो CSK के इनफॉर्म बल्लेबाज रचिन रवींद्र का विकेट रहा, जो मैच में खतरनाक बनते दिख रहे थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/glenn-maxwell-convicted-after-punjabs-victory/article-17300

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.