टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट में होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

Sports Desk

भारतीय टीम 6 दिसंबर से होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले पीएम 11 के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसमें शुभमन गिल के भी खेलने की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। वैसे ये मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। लेकिन चुंकि ये पिंक बॉल टेस्ट होगा, इसलिए इससे पहले एक ​प्रैक्टिस मैच भी है। भारतीय टीम पीएम 11 से मैच खेलेगी, जो 30 नवंबर से शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। इस बीच मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक गुड न्यूज आई है, जो आपको और फैंस को खुश कर देगी। क्योंकि खबर आ रही है कि टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स में से एक शुभमन गिल की वापसी इस मुकाबले में हो सकती है।

पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे शुभमन 

शुभमन गिल भारतीय टीम में पहले ही शामिल हैं, लेकिन वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। टेस्ट से पहले अचानक उन्हें चोट लग गई और बाहर होना पड़ा। यही वजह रही कि बीसीसीआई को अचानक फैसला लेना पड़ा कि भारत की ए टीम के साथ वहां पहुंचे देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जाए। वे मैच से एक दिन पहले भारतीय स्क्वाड में शामिल किए जाते हैं और अगले ही दिन प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका भी मिल गया। हालांकि एक भी पारी में वे अपने खेल से प्रभावित नहीं कर सके। वैसे भी देवदत्त पडिक्कल को एक ही टेस्ट के लिए टीम में लाया गया था। अब शुभमन गिल की वापसी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

भारत बनाम पीएम 11 होगा पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच 

भारतीय टीम इस वक्त केनबरा में है। जहां 30 नवंबर से उसका मुकाबला पीएम इलेवन से होगा, ये पिंक बॉल टेस्ट होगा। इस बीच खबर है कि शुभमन गिल ने नेट्स पर उतरकर तैयारी शुरू कर दी है। वे कुछ देर के लिए बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए। अब अगर शुभमन गिल पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच खेलते हैं तो ये तय हो जाएगा कि वे एडिलेड टेस्ट भी खेलेंगे। वैसे भी अभी इस मुकाबले में वक्त है। ये मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। यानी शुभमन के पास पूरी तरह से फिट होने के लिए काफी वक्त है। 

न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं चला था शुभमन का बल्ला

शुभमन गिल का बल्ला अभी हाल में खत्म हुई सीरीज के दौरान कुछ नहीं कर पाया था। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 90 रन की पारी खेली। हालांकि वे पहले मैच वहां भी मिस कर गए थे, तब उनकी गर्दन में अकड़न थी। दो टेस्ट की चा​र पारियों में उनके नाम केवल एक ही अर्धशतक था। अब यहां भी शुममन पहला मैच नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या उनकी वापसी हो पाती है और हो पाती है तो क्या वे अपनी पुरानी फार्म के हिसाब से बेहतर बल्लेबाजी कर टीम इंडिया की जीत की नींव रख पाते हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, दूसरे टेस्ट में होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिंक बॉल टेस्ट की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। वैसे ये मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। लेकिन चुंकि ये पिंक बॉल टेस्ट होगा, इसलिए इससे पहले एक ​प्रैक्टिस मैच भी है। भारतीय टीम पीएम 11 से मैच खेलेगी, जो 30 नवंबर से शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। इस बीच मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक गुड न्यूज आई है, जो आपको और फैंस को खुश कर देगी। क्योंकि खबर आ रही है कि टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स में से एक शुभमन गिल की वापसी इस मुकाबले में हो सकती है।

पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे शुभमन 

शुभमन गिल भारतीय टीम में पहले ही शामिल हैं, लेकिन वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। टेस्ट से पहले अचानक उन्हें चोट लग गई और बाहर होना पड़ा। यही वजह रही कि बीसीसीआई को अचानक फैसला लेना पड़ा कि भारत की ए टीम के साथ वहां पहुंचे देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जाए। वे मैच से एक दिन पहले भारतीय स्क्वाड में शामिल किए जाते हैं और अगले ही दिन प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका भी मिल गया। हालांकि एक भी पारी में वे अपने खेल से प्रभावित नहीं कर सके। वैसे भी देवदत्त पडिक्कल को एक ही टेस्ट के लिए टीम में लाया गया था। अब शुभमन गिल की वापसी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। 

भारत बनाम पीएम 11 होगा पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच 

भारतीय टीम इस वक्त केनबरा में है। जहां 30 नवंबर से उसका मुकाबला पीएम इलेवन से होगा, ये पिंक बॉल टेस्ट होगा। इस बीच खबर है कि शुभमन गिल ने नेट्स पर उतरकर तैयारी शुरू कर दी है। वे कुछ देर के लिए बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए। अब अगर शुभमन गिल पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच खेलते हैं तो ये तय हो जाएगा कि वे एडिलेड टेस्ट भी खेलेंगे। वैसे भी अभी इस मुकाबले में वक्त है। ये मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा। यानी शुभमन के पास पूरी तरह से फिट होने के लिए काफी वक्त है। 

न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं चला था शुभमन का बल्ला

शुभमन गिल का बल्ला अभी हाल में खत्म हुई सीरीज के दौरान कुछ नहीं कर पाया था। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 90 रन की पारी खेली। हालांकि वे पहले मैच वहां भी मिस कर गए थे, तब उनकी गर्दन में अकड़न थी। दो टेस्ट की चा​र पारियों में उनके नाम केवल एक ही अर्धशतक था। अब यहां भी शुममन पहला मैच नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या उनकी वापसी हो पाती है और हो पाती है तो क्या वे अपनी पुरानी फार्म के हिसाब से बेहतर बल्लेबाजी कर टीम इंडिया की जीत की नींव रख पाते हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/good-news-for-team-india-this-strong-player-will-be/article-4435

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.