रोहित-कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बोलता है बल्ला, कुछ ऐसा है दोनों ही प्लेयर्स का इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड

Sports Desk

भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करना है। ऐसे में इस मैच में सभी की नजरें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनका बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में बल्ला जमकर बोलता दिखा है।

वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय सभी फैंस काफी बेसब्री से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसका पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें उसकी पहली भिड़ंत ग्रुप-ए में बांग्लादेश की टीम से 20 फरवरी को होगी। अभी तक भारतीय टीम का रिकॉर्ड वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश के खिलाफ काफी बेहतरीन देखने को मिला है। वहीं सभी की नजरें पहले ही मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं जिनका वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई देता है।

रोहित का वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 56 का औसत

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ था जिसमें उनके बल्ले से लंबे समय के बाद शतकीय पारी देखने को मिली। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले रोहित की फॉर्म में वापसी से सभी भारतीय फैंस ने राहत की सांस जरूर ली है। रोहित शर्मा का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 56.14 के औसत से कुल 786 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक और तीन शतकीय पारियां शामिल हैं, इसके अलावा रोहित का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 97.28 का है।

विराट कोहली का 75 से अधिक का औसत

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला वनडे में टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले काफी जमकर बोलता हुआ दिखा है। कोहली ने 16 वनडे मैच अब तक बांग्लादेश के खिलाफ खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16 पारियों में 75.83 के औसत से 910 रन बनाए हैं। कोहली ने बल्ले से बांग्लादेश के खिलाफ 5 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 101.79 का रहा है। ऐसे में अब रोहित और कोहली का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में परिणाम को लेकर काफी कुछ तय जरूर करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रोहित-कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बोलता है बल्ला, कुछ ऐसा है दोनों ही प्लेयर्स का इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड

Sports Desk

वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय सभी फैंस काफी बेसब्री से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने का इंतजार कर रहे हैं, जिसका पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें उसकी पहली भिड़ंत ग्रुप-ए में बांग्लादेश की टीम से 20 फरवरी को होगी। अभी तक भारतीय टीम का रिकॉर्ड वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश के खिलाफ काफी बेहतरीन देखने को मिला है। वहीं सभी की नजरें पहले ही मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं जिनका वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई देता है।

रोहित का वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 56 का औसत

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ था जिसमें उनके बल्ले से लंबे समय के बाद शतकीय पारी देखने को मिली। चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले रोहित की फॉर्म में वापसी से सभी भारतीय फैंस ने राहत की सांस जरूर ली है। रोहित शर्मा का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 56.14 के औसत से कुल 786 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक और तीन शतकीय पारियां शामिल हैं, इसके अलावा रोहित का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 97.28 का है।

विराट कोहली का 75 से अधिक का औसत

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला वनडे में टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले काफी जमकर बोलता हुआ दिखा है। कोहली ने 16 वनडे मैच अब तक बांग्लादेश के खिलाफ खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16 पारियों में 75.83 के औसत से 910 रन बनाए हैं। कोहली ने बल्ले से बांग्लादेश के खिलाफ 5 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 101.79 का रहा है। ऐसे में अब रोहित और कोहली का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में परिणाम को लेकर काफी कुछ तय जरूर करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/guard-posted-in-police-line-indiscriminate-firing-sp-gave-suspension/article-10378

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.