- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- हार्दिक पांड्या 3 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा करिश्मा, इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1
हार्दिक पांड्या 3 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा करिश्मा, इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1
Sports Desk
हार्दिक पांड्या के लिए साल 2024 बल्ले और गेंद दोनों से काफी शानदार रहा था वहीं अब वह साल 2025 में भी इस फॉर्म को जारी रखने का प्रयास करेंगे। हार्दिक पांड्या के पास इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज में एक बड़ा करिश्मा करने का भी मौका होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले सेलेक्टर्स की नजरें कुछ प्लेयर्स के प्रदर्शन पर रहने वाली है, जिसमें एक नाम हार्दिक पांड्या का भी शामिल है, जिनका साल 2024 में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। हार्दिक का गेंद और बल्ले से दोनों से अब तक टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है, वहीं उनके पास इस टी20 सीरीज में एक बड़ा कारनामा भी करने का मौका होगा।
हार्दिक तीन विकेट लेते ही बन जाएंगे नंबर-1
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में अभी सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम पर है जिन्होंने 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 21.12 के औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं। चहल आगामी सीरीज में स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं वहीं हार्दिक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और वह 25.42 के औसत से 14 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में हार्दिक यदि आगामी सीरीज में तीन विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
अब तक टी20 में ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या की गिनती मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के बेहतरीन तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है। हार्दिक ने अब तक 109 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में खेलते हुए 27.87 के औसत से 1700 रन बनाए हैं, जिसमें वह चार अर्धशतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब हुए हैं। वहीं गेंदबाजी में हार्दिक ने 26.63 के औसत से कुल 89 विकेट हासिल किए हैं, वहीं उनका इकॉनमी रेट 8.18 का रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए