- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन में विशेष यज्ञ, बगलामुखी मंदिर में मिर्ची का हवन
टीम इंडिया की जीत के लिए उज्जैन में विशेष यज्ञ, बगलामुखी मंदिर में मिर्ची का हवन
Sports Desk
उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन और अनुष्ठान किया गया. खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर पूजा-अर्चना की.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला रविवार 9 मार्च को खेला जाएगा. जिसको लेकर पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है. सभी धर्म और जाति के लोग भारतीय टीम की जीत के लिए दुआ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं. इस कड़ी में उज्जैन स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष हवन और मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया गया है.
टीम इंडिया की विजय के लिए विशेष अनुष्ठान
उज्जैन के भैरवगढ़ स्थित बगलामुखी माता मंदिर में संतों और श्रद्धालुओं ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना की. गादीपति महंत योगी पीर रामनाथ महाराज के सानिध्य में 51 बटुकों ने विशेष सामग्री अर्पित कर यह हवन किया. इस अनुष्ठान में हल्दी, सरसों, नारियल और लाल मिर्च जैसी धार्मिक सामग्री का प्रयोग किया गया.
मैच जीतकर टीम इंडिया बढ़ाएगी देश का मान
गादीपति महंत योगी पीर रामनाथ महाराज ने कहा, "यह कोई साधारण मुकाबला नहीं है. बल्कि, देश के गौरव से जुड़ा एक महायुद्ध है. माता बगलामुखी को प्रसन्न करने के लिए यह विशेष हवन किया गया है. हमारी प्रार्थना है कि टीम इंडिया विजयी होकर देश का मान बढ़ाए और न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करे."
खिलाड़ियों की तस्वीरों के साथ हुआ पूजन
इस अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें लेकर पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में भक्तों ने जीत की कामना की. वहीं कुछ क्रिकेट प्रेमी तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारे लगाते हुए नजर आए.
भारत की जीत की प्रार्थना
महंत रामनाथ महाराज ने बताया, "यह यज्ञ भारतीय टीम के आत्मविश्वास को मजबूत करेगा और उन्हें विजयश्री दिलाने में सहायक होगा. इस मैच से देशभर के 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें टीम इंडिया से जुड़ी हैं. मां बगलामुखी का आशीर्वाद निश्चित रूप से भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए