जीत के हीरो: इन 4 वजहों से टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में जीती टी20 सीरीज, सूर्या एंड कंपनी ने मेहमानों को उसी के घर में किया चित

Sports News

भारतीय क्रिकेट टीम की साउथ अफ्रीका की धरती पर मैचों की टी20 सीरीज जीत के 4 बड़े कारण रहे. जोहांसबर्ग में खेले गए चौथे और आखिरी टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 135 रन से हरा दिया. साउथ अफ्रीका की टी20 के इतिहास में यह उसकी सबसे बड़ी हार है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय अभियान जारी रखा है. सूर्या ने अपनी कप्तानी में 5 टी20 सीरीज में टीम की अगुआई की है जहां भारत ने चार बार सीरीज जीती है वहीं एक सीरीज ड्रॉ रही है. साउथ अफ्रीका में भारत ने इन वजहों से टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की.

भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज जीत ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में जाकर 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हरा दिया. टीम इंडिया की इस साल की यह आखिरी टी20 सीरीज थी. भारत ने इस साल 26 टी20 मैच खेले जिसमें उसे 24 मैचों में जीत मिली. इस दौरान भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप खिताब भी जीता. भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी20 में 61 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए भारत को 3 विकेट से शिकस्त दी. तीसरे टी20 में टीम इंडिया मेजबानों को 11 रन से हराया जबकि चौथे और और आखिरी टी20 में मेहमान टीम इंडिया ने मेजबानों को सबसे बड़ी हार झेलने पर मजबूर कर दिया. सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की खूब वाहवाही हो रही है. इन 4 वजहों से टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती.

भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में जहां संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बखूबी अपना रोल निभाया. संजू ने मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक जड़ा वहीं तिलक वर्मा ने बैक टू बैक शतक ठोककर भारत की सीरीज जीत की नींव रखी. गेंदबाजी में नई गेंद से अर्शदीप सिंह ने विकेट निकाला वहीं बीच के ओवरों में मिस्ट्री स्पिनार वरुण की फिरकी की जादू देखने को मिली. वरुण ने साउथ अफ्रीका में फिरकी का ऐसा जाल बिछाया जिसमें मेजबान टीम के स्टार बल्लेबाज एक एक कर फंसते चले गए. भारत की इस साल की  यह 26 में से 24वीं टी20 में जीत है. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 टी20 खेले हैं जिसमें से उसने 18वीं बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है.

संजू सैमसन- तिलक वर्मा की जोड़ी ने किया कमाल
ओपनिंग में भेजे गए संजू सैमसन और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे तिलक वर्मा ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने इस सीरीज में दो दो शतक लगाए. संजू ने सीरीज के पहले टी20 में शानदार शतक जड़ा. उसके बाद उनका बल्ला दो मैचों में खामोश रहा. लेकिन चौथे और आखिरी मैच में संजू ने फिर शतकीय पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. विकेटकीपर संजू ने इस सीरीज की 4 पारियों में 194.59 की स्ट्राइक रेट से कुल 216 रन बनाए जिसमें दो शतक शामिल है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा. वहीं तिलक वर्मा ने भी चार पारियों में 280 रन बनाए. तिलक ने 198.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 120 रन रहा. भारत सीरीज जीत में इन दोनों बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई.

पेस अटैक में अर्शदीप और स्पिन विभाग में वरुण रहे सुपर स्टार
भारत की साउथ अफ्रीका में सीरीज जीत की सबसे बड़ी वजह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी भी रही. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पारियों में 8 विकेट चटकाए. उन्होंने 84 गेंदों पर 123 रन खर्च किए और 8.78 की इकोनोमी से रन दिए. अर्शदीप ने नई गेंद से विकेट चटकाने के साथ साथ डेथ ओवर में भी विकेट निकाले. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 4 पारियों में सर्वाधिक 12 विकेट लिए. इस सीरीज में वरुण ने एक बार मैच में 5 विकेट लिए. यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

जीत के हीरो: इन 4 वजहों से टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में जीती टी20 सीरीज, सूर्या एंड कंपनी ने मेहमानों को उसी के घर में किया चित

Sports News

भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज जीत ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में जाकर 4 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हरा दिया. टीम इंडिया की इस साल की यह आखिरी टी20 सीरीज थी. भारत ने इस साल 26 टी20 मैच खेले जिसमें उसे 24 मैचों में जीत मिली. इस दौरान भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप खिताब भी जीता. भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी20 में 61 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए भारत को 3 विकेट से शिकस्त दी. तीसरे टी20 में टीम इंडिया मेजबानों को 11 रन से हराया जबकि चौथे और और आखिरी टी20 में मेहमान टीम इंडिया ने मेजबानों को सबसे बड़ी हार झेलने पर मजबूर कर दिया. सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की खूब वाहवाही हो रही है. इन 4 वजहों से टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती.

भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में जहां संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बखूबी अपना रोल निभाया. संजू ने मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक जड़ा वहीं तिलक वर्मा ने बैक टू बैक शतक ठोककर भारत की सीरीज जीत की नींव रखी. गेंदबाजी में नई गेंद से अर्शदीप सिंह ने विकेट निकाला वहीं बीच के ओवरों में मिस्ट्री स्पिनार वरुण की फिरकी की जादू देखने को मिली. वरुण ने साउथ अफ्रीका में फिरकी का ऐसा जाल बिछाया जिसमें मेजबान टीम के स्टार बल्लेबाज एक एक कर फंसते चले गए. भारत की इस साल की  यह 26 में से 24वीं टी20 में जीत है. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 टी20 खेले हैं जिसमें से उसने 18वीं बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है.

संजू सैमसन- तिलक वर्मा की जोड़ी ने किया कमाल
ओपनिंग में भेजे गए संजू सैमसन और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे तिलक वर्मा ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने इस सीरीज में दो दो शतक लगाए. संजू ने सीरीज के पहले टी20 में शानदार शतक जड़ा. उसके बाद उनका बल्ला दो मैचों में खामोश रहा. लेकिन चौथे और आखिरी मैच में संजू ने फिर शतकीय पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. विकेटकीपर संजू ने इस सीरीज की 4 पारियों में 194.59 की स्ट्राइक रेट से कुल 216 रन बनाए जिसमें दो शतक शामिल है. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा. वहीं तिलक वर्मा ने भी चार पारियों में 280 रन बनाए. तिलक ने 198.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 120 रन रहा. भारत सीरीज जीत में इन दोनों बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई.

पेस अटैक में अर्शदीप और स्पिन विभाग में वरुण रहे सुपर स्टार
भारत की साउथ अफ्रीका में सीरीज जीत की सबसे बड़ी वजह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी भी रही. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पारियों में 8 विकेट चटकाए. उन्होंने 84 गेंदों पर 123 रन खर्च किए और 8.78 की इकोनोमी से रन दिए. अर्शदीप ने नई गेंद से विकेट चटकाने के साथ साथ डेथ ओवर में भी विकेट निकाले. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 4 पारियों में सर्वाधिक 12 विकेट लिए. इस सीरीज में वरुण ने एक बार मैच में 5 विकेट लिए. यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/hero-of-victory-due-to-these-4-reasons-team-india/article-3558

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.