- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में हिसार के लक्ष्य कुंडू ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक
विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में हिसार के लक्ष्य कुंडू ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक
Sports
हरियाणा के हिसार जिले के खैरी गांव के बेटे लक्ष्य कुंडू ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन कर दिया है। नॉर्वे के ड्रमेन शहर में आयोजित विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में लक्ष्य ने 182.5 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने एशिया और कॉमनवेल्थ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नई उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।
तीन प्रयासों में तीनों रिकॉर्ड तोड़े
18 से 24 मई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनियाभर के पावरलिफ्टर्स ने भाग लिया। लेकिन लक्ष्य कुंडू ने अपने तीन प्रयासों में जो प्रदर्शन किया, वह काबिले-तारीफ रहा:
-
पहला प्रयास: 170 किलोग्राम
-
दूसरा प्रयास: 177.5 किलोग्राम (पिछला एशियाई रिकॉर्ड 176 किग्रा को तोड़ा)
-
तीसरा प्रयास: 182.5 किलोग्राम (कॉमनवेल्थ और एशियाई दोनों रिकॉर्ड टूटे)
लक्ष्य कुंडू विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, जिससे देश के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि बन गई है।
"यह पदक पूरे देश का है" — लक्ष्य कुंडू
खुशी से झूमते हुए लक्ष्य कुंडू ने कहा, “यह मेडल सिर्फ मेरा नहीं है, यह मेरे कोच श्री राजेश दुहान, मेरे माता-पिता और मेरे देश का है। जिन्होंने मुझ पर हमेशा विश्वास रखा और प्रेरित किया कि मैं असंभव को भी संभव बना सकता हूं।”
पिता से मिला अनुशासन, मां से प्रेरणा
लक्ष्य के पिता राजेश कुमार, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, वहीं उनकी मां निर्मल देवी एक आदर्श गृहिणी हैं। लक्ष्य ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे अनुशासन सिखाया और मां ने हिम्मत। उनकी वजह से मैं कभी हार मानने का सोच भी नहीं सकता।”
कोच राजेश दुहान की भूमिका अहम
लक्ष्य पिछले दो वर्षों से हिसार स्थित स्पार्टन पावरलिफ्टिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहाँ उन्हें अनुभवी कोच राजेश दुहान की देखरेख मिली। दुहान देश के उन चुनिंदा कोचों में से हैं जिनकी कोचिंग में कई युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए