रणजी ट्रॉफी में खेलने पर कितनी मिलती है सैलरी? क्या एक सीजन प्लेयर को बना सकता है करोड़पति

Sports Desk

रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों को जानिए कितनी तंख्वाह मिलती है? अगले मैच में विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे टॉप खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

पिछले दिनों कई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी की अटकलें जोरों पर हैं. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी अपनी-अपनी डोमेस्टिक टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. एक तरफ BCCI अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सालाना करोड़ों रुपये की सैलरी देता है. मगर डोमेस्टिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी कितनी कमाई कर लेते होंगे? आइए जानते हैं कि रणजी ट्रॉफी खेलने पर किसी प्लेयर को कितनी सैलरी मिलती है?

रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले खिलाड़ियों को मासिक या सालाना आय नहीं मिलती बल्कि उन्हें दिन के हिसाब से पैसे मिलते हैं. इस भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच 4 दिन तक चलते हैं, लेकिन नॉकआउट मुकाबले 5 दिन तक खेले जाते हैं. रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तंख्वाह इस बात पर भी निर्भर करती है कि किसी प्लेयर को कितना अनुभव है?

रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए सैलरी

यदि किसी प्लेयर ने अपने करियर में 41 या उससे अधिक फर्स्ट-क्लास मैच खेले हों. ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग XI में जगह मिलती है तो उन्हें प्रतिदिन 60,000 रुपये की सैलरी मिलती है. इतने ही अनुभव वाले रिजर्व खिलाड़ियों को प्रतिदिन 30 हजार रुपये मिलते हैं. वहीं किसी प्लेयर को 21-40 मैचों का अनुभव प्राप्त हो तो उन्हें प्लेइंग XI में खेलने के लिए प्रतिदिन 50,000 रुपये मिलते हैं और रिजर्व खिलाड़ियों को 25,000 रुपये.

कोई प्लेयर 0-20 रणजी ट्रॉफी मैच खेला हो तो उसकी मात्र प्लेइंग इलेवन में जगह बना लेने से प्रतिदिन आय 40,000 रुपये हो जाती है. जिन खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह नहीं मिलती, उन्हें प्रतिदिन 25,000 रुपये मिलते हैं. आपको याद दिला दें कि जब BCCI पिछले वर्ष तंख्वाह पर नई नीति लेकर आया था, तब खुलासा हुआ कि इस नीति के तहत कोई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी सीजन के सारे मैच खेलता है तो वह 75 लाख आसानी से कमा सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रणजी ट्रॉफी में खेलने पर कितनी मिलती है सैलरी? क्या एक सीजन प्लेयर को बना सकता है करोड़पति

Sports Desk

पिछले दिनों कई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी की अटकलें जोरों पर हैं. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी अपनी-अपनी डोमेस्टिक टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. एक तरफ BCCI अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सालाना करोड़ों रुपये की सैलरी देता है. मगर डोमेस्टिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी कितनी कमाई कर लेते होंगे? आइए जानते हैं कि रणजी ट्रॉफी खेलने पर किसी प्लेयर को कितनी सैलरी मिलती है?

रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले खिलाड़ियों को मासिक या सालाना आय नहीं मिलती बल्कि उन्हें दिन के हिसाब से पैसे मिलते हैं. इस भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच 4 दिन तक चलते हैं, लेकिन नॉकआउट मुकाबले 5 दिन तक खेले जाते हैं. रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तंख्वाह इस बात पर भी निर्भर करती है कि किसी प्लेयर को कितना अनुभव है?

रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए सैलरी

यदि किसी प्लेयर ने अपने करियर में 41 या उससे अधिक फर्स्ट-क्लास मैच खेले हों. ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग XI में जगह मिलती है तो उन्हें प्रतिदिन 60,000 रुपये की सैलरी मिलती है. इतने ही अनुभव वाले रिजर्व खिलाड़ियों को प्रतिदिन 30 हजार रुपये मिलते हैं. वहीं किसी प्लेयर को 21-40 मैचों का अनुभव प्राप्त हो तो उन्हें प्लेइंग XI में खेलने के लिए प्रतिदिन 50,000 रुपये मिलते हैं और रिजर्व खिलाड़ियों को 25,000 रुपये.

कोई प्लेयर 0-20 रणजी ट्रॉफी मैच खेला हो तो उसकी मात्र प्लेइंग इलेवन में जगह बना लेने से प्रतिदिन आय 40,000 रुपये हो जाती है. जिन खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह नहीं मिलती, उन्हें प्रतिदिन 25,000 रुपये मिलते हैं. आपको याद दिला दें कि जब BCCI पिछले वर्ष तंख्वाह पर नई नीति लेकर आया था, तब खुलासा हुआ कि इस नीति के तहत कोई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी सीजन के सारे मैच खेलता है तो वह 75 लाख आसानी से कमा सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/how-much-salary-does-one-get-for-playing-in-ranji/article-7725

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.