हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया, ईशान-कोनोली छाए

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार रात राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। IPL के इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 235 रन बनाए, जवाब में पंजाब की टीम 202 रन तक ही पहुंच सकी। मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा, लेकिन बीच-बीच में हुए कैच ड्रॉप, मिस स्टंपिंग और बड़े शॉट्स ने मैच को और दिलचस्प बना दिया। हैदराबाद की जीत में ईशान किशन और हेनरिक क्लासन की पारियों ने बड़ा रोल निभाया, वहीं पंजाब की तरफ से कूपर कोनोली आखिर तक लड़ते रहे।

मैच की शुरुआत से ही रन तेजी से आए। अभिषेक शर्मा ने चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन पर छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। अभिषेक 35 रन बनाकर लौटे। इसके बाद ईशान किशन को लगातार मौके मिले। पहले कूपर कोनोली ने उनका आसान कैच छोड़ा, फिर युजवेंद्र चहल के ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन कैच नहीं पकड़ सके। उसी ओवर में प्रभसिमरन सिंह स्टंपिंग का मौका भी गंवा बैठे। शुरुआती जीवनदानों का ईशान ने पूरा फायदा उठाया। 14वें ओवर में विजयकुमार वैशाख की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। खास बात यह रही कि तीनों शॉट अलग अंदाज में आए और स्टेडियम में बैठे दर्शक लगातार शोर करते रहे। बताया जा रहा है कि यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया। दूसरी तरफ हेनरिक क्लासन ने भी तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 18वें ओवर में दो रन लेकर फिफ्टी पूरी की और बल्ला हवा में उछालकर जश्न मनाया। हैदराबाद ने आखिर में तेजी से रन जोड़ते हुए 235 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जो इन दोनों टीमों के बीच पहली पारी का सबसे बड़ा IPL टोटल भी बन गया।

पंजाब की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन बाद में कूपर कोनोली ने पारी संभाली। उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की और मार्को यानसन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़ दिए। यह IPL में पंजाब किंग्स की तरफ से सातवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह के नाम था। मैच के दौरान कोनोली को भी जीवनदान मिला, जब शिवांग कुमार उनका कैच नहीं पकड़ सके। आखिरी ओवर में कोनोली ने ऐसा शॉट खेला जिसकी काफी चर्चा हो रही है। शिवांग कुमार की गेंद पर पुल खेलने के दौरान वह गिर पड़े, लेकिन गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई और इसी के साथ उनका शतक पूरा हो गया। कई लोगों ने इसे ऋषभ पंत के अंदाज जैसा शॉट बताया। यह कोनोली का IPL और टी-20 करियर का पहला शतक रहा। हालांकि उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। दूसरी ओर मार्को यानसन गेंदबाजी में महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 61 रन दिए और IPL में दूसरी बार 60 से ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2026 By Rohit.P

हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया, ईशान-कोनोली छाए

स्पोर्ट्स डेस्क

सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार रात राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। IPL के इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 235 रन बनाए, जवाब में पंजाब की टीम 202 रन तक ही पहुंच सकी। मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा, लेकिन बीच-बीच में हुए कैच ड्रॉप, मिस स्टंपिंग और बड़े शॉट्स ने मैच को और दिलचस्प बना दिया। हैदराबाद की जीत में ईशान किशन और हेनरिक क्लासन की पारियों ने बड़ा रोल निभाया, वहीं पंजाब की तरफ से कूपर कोनोली आखिर तक लड़ते रहे।

मैच की शुरुआत से ही रन तेजी से आए। अभिषेक शर्मा ने चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन पर छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। अभिषेक 35 रन बनाकर लौटे। इसके बाद ईशान किशन को लगातार मौके मिले। पहले कूपर कोनोली ने उनका आसान कैच छोड़ा, फिर युजवेंद्र चहल के ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन कैच नहीं पकड़ सके। उसी ओवर में प्रभसिमरन सिंह स्टंपिंग का मौका भी गंवा बैठे। शुरुआती जीवनदानों का ईशान ने पूरा फायदा उठाया। 14वें ओवर में विजयकुमार वैशाख की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। खास बात यह रही कि तीनों शॉट अलग अंदाज में आए और स्टेडियम में बैठे दर्शक लगातार शोर करते रहे। बताया जा रहा है कि यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया। दूसरी तरफ हेनरिक क्लासन ने भी तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 18वें ओवर में दो रन लेकर फिफ्टी पूरी की और बल्ला हवा में उछालकर जश्न मनाया। हैदराबाद ने आखिर में तेजी से रन जोड़ते हुए 235 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जो इन दोनों टीमों के बीच पहली पारी का सबसे बड़ा IPL टोटल भी बन गया।

पंजाब की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन बाद में कूपर कोनोली ने पारी संभाली। उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की और मार्को यानसन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़ दिए। यह IPL में पंजाब किंग्स की तरफ से सातवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह के नाम था। मैच के दौरान कोनोली को भी जीवनदान मिला, जब शिवांग कुमार उनका कैच नहीं पकड़ सके। आखिरी ओवर में कोनोली ने ऐसा शॉट खेला जिसकी काफी चर्चा हो रही है। शिवांग कुमार की गेंद पर पुल खेलने के दौरान वह गिर पड़े, लेकिन गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई और इसी के साथ उनका शतक पूरा हो गया। कई लोगों ने इसे ऋषभ पंत के अंदाज जैसा शॉट बताया। यह कोनोली का IPL और टी-20 करियर का पहला शतक रहा। हालांकि उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। दूसरी ओर मार्को यानसन गेंदबाजी में महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 61 रन दिए और IPL में दूसरी बार 60 से ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/hyderabad-beats-punjab-by-33-runs-ishan-connolly-dominate/article-52852

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.