- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IPL में आज पंजाब से भिड़ेगी हैदराबाद, अभिषेक के पास रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका
IPL में आज पंजाब से भिड़ेगी हैदराबाद, अभिषेक के पास रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका
स्पोर्ट्स डेस्क
IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। अभिषेक शर्मा टॉप स्कोरर बन सकते हैं, हैदराबाद बदला लेने उतरेगी।
IPL 2026 में आज का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के लिए दांव बड़े हैं, लेकिन नजरें खास तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद पर रहेंगी, जो पिछली हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी। इस सीजन की पहली भिड़ंत में पंजाब ने हैदराबाद को उसके खिलाफ 6 विकेट से हराया था, ऐसे में घरेलू मैदान पर SRH के पास बराबरी का मौका है। दूसरी ओर पंजाब की टीम लगातार छह जीत के बाद अचानक लय से भटकी है और पिछले दो मैच हारने के बाद उस पर दबाव साफ दिख रहा है। ऐसे में IPL का यह मुकाबला सिर्फ दो अंकों का नहीं, लय और भरोसे का भी माना जा रहा है।
हैदराबाद का पलड़ा कागज पर थोड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 25 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 17 बार सनराइजर्स जीती है, जबकि पंजाब को सिर्फ 8 मैचों में सफलता मिली। हालांकि इस बार कहानी सिर्फ पुराने रिकॉर्ड की नहीं है। हैदराबाद की बल्लेबाजी इस वक्त काफी संतुलित दिख रही है। ट्रेविस हेड लगातार रन बना रहे हैं और पिछले दो मैचों में उन्होंने अर्धशतक जड़े हैं। अभिषेक शर्मा भी शानदार लय में हैं। वह इस सीजन 440 रन बना चुके हैं और अगर आज 6 रन और बना लेते हैं तो टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड 445 रन के साथ केएल राहुल के नाम है। बताया जा रहा है कि SRH टीम मैनेजमेंट अभिषेक को खुलकर खेलने की छूट देने के मूड में है। हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी मिडिल ऑर्डर में तेजी दे रहे हैं, जिससे टीम का बैटिंग यूनिट खतरनाक नजर आ रहा है। गेंदबाजी में भी हैदराबाद ने पिछले कुछ मैचों में बेहतर संतुलन दिखाया है। ईशान मलिंगा डेथ ओवरों में असरदार रहे हैं और 10 मैचों में 15 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल जैसे अनुभवी विकल्प कप्तान पैट कमिंस को राहत देते हैं।
पंजाब किंग्स के लिए चिंता की वजह उसकी वही बल्लेबाजी है, जो कुछ मैच पहले तक सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही थी। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली ने तेज शुरुआत तो दी, लेकिन हाल के मैचों में यही आक्रामकता जल्दबाजी में बदलती दिखी है। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ा है और टीम की रन गति टूट गई। प्रभसिमरन 361 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाजों से अब ज्यादा जिम्मेदारी चाहिए। श्रेयस अय्यर पर भी कप्तानी के साथ बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। पंजाब की गेंदबाजी पूरे सीजन में थोड़ी बिखरी हुई दिखी है। अर्शदीप सिंह ने जरूर 10 विकेट लिए हैं, लेकिन डेथ ओवर्स में रन रोकना अब भी टीम की बड़ी कमजोरी है। यही हिस्सा आज मैच का रुख तय कर सकता है। राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और यहां बड़े स्कोर बनते रहे हैं। 88 IPL मैचों में 49 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस भी अहम रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शाम में हल्के बादल और बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन फिलहाल मैच पर बड़े असर के आसार नहीं बताए जा रहे। ऐसे में हैदराबाद के पास घर में हिसाब बराबर करने का मौका है, जबकि पंजाब के लिए यह मैच वापसी का इम्तिहान बन गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए