'मैं जिंदा हूं', अस्पताल में भर्ती होने के बाद विनोद कांबली का पहला रिएक्शन आया सामने

Sports Desk

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत खराब होने के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का शनिवार को हालत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां   डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल कर रही है और सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं और वह इससे उबर रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इससे पहले भी कांबली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते रहे हैं। अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया है और कहा है कि उनकी वजह से वह जिंदा हैं। 

डॉक्टर्स को दिया धन्यवाद

विनोद कांबली अस्पताल में बेड पर लेटे हुए मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां के डॉक्टर्स की वजह से जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि सर (डॉक्टर) मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा। लोग देखेंगे कि मैं उन्हें क्या सीख दूंगा। सचिन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह लंदन चले गए थे, लेकिन उन्हें पता चलेगा और आप लोग ही उन्हें बताओगे.

कांबली की हालत में हुआ सुधार

शनिवार को जब विनोद कांबली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें शरीर में भारी ऐंठन हो रही थी। वह बैठ और चल नहीं पा रहे थे। भर्ती के समय के उन्हें नींद भी आ रही थी। अब उनके ठीके होने के संकेत मिल रहे हैं और पूर्व क्रिकेटर डॉक्टर्स और अपने फैंस से बात करते हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे पर खुशी थी। उनके इलाज के खर्च का बीड़ा उनके एक फैन ने उठाया है। 

ऐसा रहा है विनोद कांबली का करियर

विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए साल 1991 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने आखिरी वनडे मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे मैचों में उनके नाम पर 2477 रन दर्ज हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

'मैं जिंदा हूं', अस्पताल में भर्ती होने के बाद विनोद कांबली का पहला रिएक्शन आया सामने

Sports Desk

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का शनिवार को हालत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां   डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल कर रही है और सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं और वह इससे उबर रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इससे पहले भी कांबली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते रहे हैं। अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया है और कहा है कि उनकी वजह से वह जिंदा हैं। 

डॉक्टर्स को दिया धन्यवाद

विनोद कांबली अस्पताल में बेड पर लेटे हुए मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां के डॉक्टर्स की वजह से जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि सर (डॉक्टर) मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा। लोग देखेंगे कि मैं उन्हें क्या सीख दूंगा। सचिन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह लंदन चले गए थे, लेकिन उन्हें पता चलेगा और आप लोग ही उन्हें बताओगे.

कांबली की हालत में हुआ सुधार

शनिवार को जब विनोद कांबली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें शरीर में भारी ऐंठन हो रही थी। वह बैठ और चल नहीं पा रहे थे। भर्ती के समय के उन्हें नींद भी आ रही थी। अब उनके ठीके होने के संकेत मिल रहे हैं और पूर्व क्रिकेटर डॉक्टर्स और अपने फैंस से बात करते हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे पर खुशी थी। उनके इलाज के खर्च का बीड़ा उनके एक फैन ने उठाया है। 

ऐसा रहा है विनोद कांबली का करियर

विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए साल 1991 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने आखिरी वनडे मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे मैचों में उनके नाम पर 2477 रन दर्ज हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/i-am-alive-vinod-kamblis-first-reaction-after-being-admitted/article-6175

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.