‘मुझे मजा आ रहा है’… एमएस धोनी के संन्यास की अटकलों पर ऐसा क्यों बोले CSK के कोच?

Sports Desk

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए एमएस धोनी के माता-पिता भी चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे थे. ये पहला मौका था, जब वो बेटे का कोई मैच देखने आए थे, ऐसे में ये अटकलें लगाई जाने लगी थी कि कहीं धोनी इस मैच के बाद रिटायरमेंट तो नहीं ले रहे.

क्या एमएस धोनी आईपीएल से भी संन्यास लेने वाले हैं? आईपीएल 2025 के बीच में ही अचानक ये सवाल फिर से हर किसी की जुबान पर आ गया. शनिवार 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बीच इसकी अटकलें और फैंस का डर बढ़ गया. इसकी वजह बने धोनी के माता-पिता, जो धोनी के पूरे करियर में पहली बार मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे. मगर क्या धोनी वाकई संन्यास लेने वाले हैं? टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस पर जवाब दिया है और कहा है कि ये किसी को नहीं पता और धोनी अभी भी बेहद मजबूती से खेल रहे हैं.

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच से पहले ही धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. इसकी वजह था धोनी के फिर से कप्तानी करने की संभावना. असल में माना जा रहा था कि ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच के लिए फिट नहीं हो पाएंगे और ऐसे में धोनी फिर से कप्तानी कर सकते हैं. साथ ही मैच से ठीक पहले कमेंटेटर्स ने बताया था कि इस मैच के लिए धोनी के माता-पिता भी आए हैं, जो कि धोनी के 20 साल के करियर में इससे पहले कभी नहीं हुआ था. धोनी को कप्तानी करने की जरूरत तो नहीं पड़ी लेकिन उनके माता-पिता के होने से हर कोई यही मानने लगा था कि कहीं इस मैच के बाद धोनी संन्यास तो नहीं लेने वाले.

धोनी के संन्यास पर क्या बोले कोच फ्लेमिंग?

मैच खत्म होने के बाद हालांकि धोनी या उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई की ओर से नहीं ऐसा कोई भी ऐलान नहीं हुआ लेकिन फिर भी फैंस के मन में ये सवाल बना रहा कि क्या धोनी का ये आखिरी मैच था. टीम की हार के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग से भी ये सवाल हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया. फ्लेमिंग ने कहा, “(अफवाहों को) रोकना मेरा काम नहीं है. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. मुझे तो अभी भी मजा आ रहा है, जब उनके साथ काम करना होता है. वो अभी भी मजबूत दिख रहे हैं. मैं तो आजकल पूछता भी नहीं हूं.”

8 अप्रैल को होगा सब कुछ साफ

स्टीफन फ्लेमिंग के बयान से धोनी फैंस को थोड़ी राहत तो मिली होगी लेकिन उन्हें असली तसल्ली तब ही मिलेगी, जब धोनी चेन्नई के अगले मैच में खेलते हुए दिखेंगे. चेन्नई का अगला मैच 8 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ है. अगर धोनी उस मैच में खेलते हैं तो फैंस को राहत मिलेगी. मगर उससे पहले अगले 3 दिन तक धोनी और चेन्नई के फैंस इसी बेचैनी में रहेंगे कि कहीं उन्होंने धोनी को आखिरी बार तो नहीं देख लिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

‘मुझे मजा आ रहा है’… एमएस धोनी के संन्यास की अटकलों पर ऐसा क्यों बोले CSK के कोच?

Sports Desk

क्या एमएस धोनी आईपीएल से भी संन्यास लेने वाले हैं? आईपीएल 2025 के बीच में ही अचानक ये सवाल फिर से हर किसी की जुबान पर आ गया. शनिवार 5 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बीच इसकी अटकलें और फैंस का डर बढ़ गया. इसकी वजह बने धोनी के माता-पिता, जो धोनी के पूरे करियर में पहली बार मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे. मगर क्या धोनी वाकई संन्यास लेने वाले हैं? टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस पर जवाब दिया है और कहा है कि ये किसी को नहीं पता और धोनी अभी भी बेहद मजबूती से खेल रहे हैं.

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच से पहले ही धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. इसकी वजह था धोनी के फिर से कप्तानी करने की संभावना. असल में माना जा रहा था कि ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच के लिए फिट नहीं हो पाएंगे और ऐसे में धोनी फिर से कप्तानी कर सकते हैं. साथ ही मैच से ठीक पहले कमेंटेटर्स ने बताया था कि इस मैच के लिए धोनी के माता-पिता भी आए हैं, जो कि धोनी के 20 साल के करियर में इससे पहले कभी नहीं हुआ था. धोनी को कप्तानी करने की जरूरत तो नहीं पड़ी लेकिन उनके माता-पिता के होने से हर कोई यही मानने लगा था कि कहीं इस मैच के बाद धोनी संन्यास तो नहीं लेने वाले.

धोनी के संन्यास पर क्या बोले कोच फ्लेमिंग?

मैच खत्म होने के बाद हालांकि धोनी या उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई की ओर से नहीं ऐसा कोई भी ऐलान नहीं हुआ लेकिन फिर भी फैंस के मन में ये सवाल बना रहा कि क्या धोनी का ये आखिरी मैच था. टीम की हार के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग से भी ये सवाल हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया. फ्लेमिंग ने कहा, “(अफवाहों को) रोकना मेरा काम नहीं है. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. मुझे तो अभी भी मजा आ रहा है, जब उनके साथ काम करना होता है. वो अभी भी मजबूत दिख रहे हैं. मैं तो आजकल पूछता भी नहीं हूं.”

8 अप्रैल को होगा सब कुछ साफ

स्टीफन फ्लेमिंग के बयान से धोनी फैंस को थोड़ी राहत तो मिली होगी लेकिन उन्हें असली तसल्ली तब ही मिलेगी, जब धोनी चेन्नई के अगले मैच में खेलते हुए दिखेंगे. चेन्नई का अगला मैच 8 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ है. अगर धोनी उस मैच में खेलते हैं तो फैंस को राहत मिलेगी. मगर उससे पहले अगले 3 दिन तक धोनी और चेन्नई के फैंस इसी बेचैनी में रहेंगे कि कहीं उन्होंने धोनी को आखिरी बार तो नहीं देख लिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/i-am-having-fun%E2%80%A6-why-did-csk-coach-say-this/article-16903

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.