ICC ने रोहित शर्मा को ही किया बाहर, चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट टीम में इस स्टार को बनाया कप्तान

Sports Desk

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. रोहित ने इस खिताबी मुकाबले में सबसे ज्यादा 76 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए. मगर ICC ने उन्हें टूर्नामेंट की बेस्ट टीम में जगह ही नहीं दी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म हो चुकी है और टीम इंडिया ने 12 साल बाद एक बार फिर इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक बार फिर खिताब पर कब्जा कर लिया है. फाइनल में कप्तान रोहित ने ही बेस्ट पारी खेली और टीम की जीत के स्टार साबित हुए. जहां पूरा देश रोहित और टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहा है, वहीं आईसीसी ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. टूर्नामेंट खत्म होने के एक दिन बाद ही आईसीसी की ओर से टूर्नामेंट की बेस्ट टीम बनाई गई लेकिन इसमें चैंपियन कप्तान रोहित को जगह ही नहीं मिली है.

रोहित को क्यों नहीं मिली जगह?

दुबई में रविवार 9 मार्च को हुए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता. फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 252 रन का लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया. रोहित को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मगर एक दिन बाद ही आईसीसी ने जब टूर्नामेंट की टीम चुनी तो उसमें रोहित को कप्तान बनाना तो दूर, 12 खिलाड़ियों में भी जगह नहीं दी.

असल में रोहित को इस वजह से जगह नहीं मिली क्योंकि फाइनल से पहले भारतीय कप्तान का बल्ला इस टूर्नामेंट में कुछ खास रन नहीं उगल पाया. पूरे टूर्नामेंट में रोहित ने 5 पारियों में 180 रन ही बनाए. ऐसे में बतौर ओपनर उनकी जगह टीम में बनना मुश्किल था. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रचिन रवींद्र और अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान को ओपनर चुना गया है. ऐसे में रोहित की जगह नहीं बन पाई.

टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी शामिल

ऐसे में ICC ने इस टीम का कप्तान मिचेल सैंटनर को बनाया है. न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने न सिर्फ अपनी टीम का शानदार नेतृत्व किया बल्कि टूर्नामेंट में 9 विकेट भी लिए और इस रेस में चौथे नंबर पर थे. जहां तक बाकी खिलाड़ियों की बात है तो इसमें टीम इंडिया के 6 खिलाड़ियों को जगह मिली है. टॉप-मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया की जान रहे विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को चुना गया है. वहीं बॉलिंग में कमाल करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और पेसर मोहम्मद शमी को भी जगह मिली है. वहीं अक्षर पटेल को 12वां खिलाड़ी चुना गया है.

चैंपियंस ट्रॉफीः टीम ऑफ द टूर्नामेंट

मिचेल सैंटनर (कप्तान), रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अज्मतुल्लाह ओमरजाई, मैट हैनरी, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (12वें खिलाड़ी)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ICC ने रोहित शर्मा को ही किया बाहर, चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट टीम में इस स्टार को बनाया कप्तान

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म हो चुकी है और टीम इंडिया ने 12 साल बाद एक बार फिर इस ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक बार फिर खिताब पर कब्जा कर लिया है. फाइनल में कप्तान रोहित ने ही बेस्ट पारी खेली और टीम की जीत के स्टार साबित हुए. जहां पूरा देश रोहित और टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहा है, वहीं आईसीसी ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. टूर्नामेंट खत्म होने के एक दिन बाद ही आईसीसी की ओर से टूर्नामेंट की बेस्ट टीम बनाई गई लेकिन इसमें चैंपियन कप्तान रोहित को जगह ही नहीं मिली है.

रोहित को क्यों नहीं मिली जगह?

दुबई में रविवार 9 मार्च को हुए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता. फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 252 रन का लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया. रोहित को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मगर एक दिन बाद ही आईसीसी ने जब टूर्नामेंट की टीम चुनी तो उसमें रोहित को कप्तान बनाना तो दूर, 12 खिलाड़ियों में भी जगह नहीं दी.

असल में रोहित को इस वजह से जगह नहीं मिली क्योंकि फाइनल से पहले भारतीय कप्तान का बल्ला इस टूर्नामेंट में कुछ खास रन नहीं उगल पाया. पूरे टूर्नामेंट में रोहित ने 5 पारियों में 180 रन ही बनाए. ऐसे में बतौर ओपनर उनकी जगह टीम में बनना मुश्किल था. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रचिन रवींद्र और अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान को ओपनर चुना गया है. ऐसे में रोहित की जगह नहीं बन पाई.

टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी शामिल

ऐसे में ICC ने इस टीम का कप्तान मिचेल सैंटनर को बनाया है. न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने न सिर्फ अपनी टीम का शानदार नेतृत्व किया बल्कि टूर्नामेंट में 9 विकेट भी लिए और इस रेस में चौथे नंबर पर थे. जहां तक बाकी खिलाड़ियों की बात है तो इसमें टीम इंडिया के 6 खिलाड़ियों को जगह मिली है. टॉप-मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया की जान रहे विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को चुना गया है. वहीं बॉलिंग में कमाल करने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और पेसर मोहम्मद शमी को भी जगह मिली है. वहीं अक्षर पटेल को 12वां खिलाड़ी चुना गया है.

चैंपियंस ट्रॉफीः टीम ऑफ द टूर्नामेंट

मिचेल सैंटनर (कप्तान), रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अज्मतुल्लाह ओमरजाई, मैट हैनरी, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (12वें खिलाड़ी)

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/icc-made-rohit-sharma-outside-made-this-star-captain-in/article-13469

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.