- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- ICC ODI रैंकिंग 2025: स्मृति मंधाना का नंबर-1 का ताज बरकरार, टॉप-10 में मची खलबली
ICC ODI रैंकिंग 2025: स्मृति मंधाना का नंबर-1 का ताज बरकरार, टॉप-10 में मची खलबली
digital desk
ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के दौरान जारी ODI रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना नंबर-1 बनी हुई हैं। साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स और ऑस्ट्रेलिया की एश गार्डनर ने शानदार प्रदर्शन से टॉप-10 में छलांग लगाई, जबकि भारत की गेंदबाज दीप्ति शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ
ICC ने वर्ल्ड कप 2025 के बीच ताजा ODI रैंकिंग जारी कर दी है। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपना नंबर-1 का स्थान बनाए रखा है। मंधाना की रेटिंग 791 है, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद नैट साइवर-ब्रंट की रेटिंग 731 है। टॉप-10 में मंधाना इकलौती भारतीय बल्लेबाज हैं।
ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाकर रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई और चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की एश गार्डनर भी सात पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर आ गई हैं।
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन सात स्थान ऊपर आकर आठवें स्थान पर पहुंचीं, जबकि पाकिस्तान की बाएं हाथ की बल्लेबाज सिदरा अमीन तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं।
महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में बड़े बदलाव नहीं हुए। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन नंबर-1 पर हैं। साउथ अफ्रीका की मरिजाने कैप और ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग को एक-एक स्थान का फायदा हुआ। वहीं भारत की दीप्ति शर्मा (छठे) और हैली मैथ्यूज (8वें) को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में एश गार्डनर अब भी शीर्ष पर हैं और उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। उनकी साथी खिलाड़ी किम गार्थ चार स्थान ऊपर आकर 18वें और सोफी डिवाइन एक स्थान ऊपर आकर 9वें स्थान पर पहुंची हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए