पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर पर लगा भारी जुर्माना, इस गलती के लिए ICC ने की बड़ी कार्रवाई

Sports Desk

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए इन दिनों मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस टूर्नामेंट के बाद अब पाक टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां खेले गए पहले टी-20 में उन्हें करारी शिकस्त मिली। इसी बीच अब पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खुशदिल शाह पर ICC ने बड़ी कार्रवाई की है। खुशदिल शाह पर ICC ने जुर्माना लगाया है। उन्होंने आईसीसी की आचार संहिता के लेवल दो का उल्लंघन किया है। इस स्थिति में आईसीसी ने उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। 

क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। वहां उनकी टीम इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान की पारी के आठवें ओवर में खुशदिल शाह न्यूजीलैंड के गेंदबाज जकारी फोल्क्स से टकरा गए। आईसीसी ने उनकी इस हरकत को आचार संहिता का उल्लंघन माना और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की। आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, खुशदिल को खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'खिलाड़ी, खिलाड़ी सहयोगी कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।

पाक ऑलराउंडर खुशदिल ने अंपायरों और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया, जिस वजह से इसके लिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। जुर्माने के साथ-साथ खुशदिल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में तीन डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं, जिसके लिए यह 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। आपको बता दें कि, अगर किसी प्लेयर के 24 महीने की अवधि के दौरान चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक जमा हो जाते हैं, तो उन्हें सस्पेंडेड पॉइंट में बदल दिया जाता है। दो सस्पेंडेड पॉइंट के परिणामस्वरूप खिलाड़ी को एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बैन किया जा सकता है।

पहले टी-20 मैच में खुशदिल थे पाकिस्तान के टॉप रन स्कोरर

आपको बता दें कि, खुशदिल पहले टी20 मैच में 30 गेंदों पर 32 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए टॉप रन स्कोरर रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 91 रन पर आउट हो गई। इसके बाद सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन की शानदार पारियों के बदौलत न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर पर लगा भारी जुर्माना, इस गलती के लिए ICC ने की बड़ी कार्रवाई

Sports Desk

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए इन दिनों मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस टूर्नामेंट के बाद अब पाक टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां खेले गए पहले टी-20 में उन्हें करारी शिकस्त मिली। इसी बीच अब पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खुशदिल शाह पर ICC ने बड़ी कार्रवाई की है। खुशदिल शाह पर ICC ने जुर्माना लगाया है। उन्होंने आईसीसी की आचार संहिता के लेवल दो का उल्लंघन किया है। इस स्थिति में आईसीसी ने उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। 

क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। वहां उनकी टीम इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान की पारी के आठवें ओवर में खुशदिल शाह न्यूजीलैंड के गेंदबाज जकारी फोल्क्स से टकरा गए। आईसीसी ने उनकी इस हरकत को आचार संहिता का उल्लंघन माना और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की। आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, खुशदिल को खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'खिलाड़ी, खिलाड़ी सहयोगी कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।

पाक ऑलराउंडर खुशदिल ने अंपायरों और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया, जिस वजह से इसके लिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई। जुर्माने के साथ-साथ खुशदिल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में तीन डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं, जिसके लिए यह 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। आपको बता दें कि, अगर किसी प्लेयर के 24 महीने की अवधि के दौरान चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक जमा हो जाते हैं, तो उन्हें सस्पेंडेड पॉइंट में बदल दिया जाता है। दो सस्पेंडेड पॉइंट के परिणामस्वरूप खिलाड़ी को एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बैन किया जा सकता है।

पहले टी-20 मैच में खुशदिल थे पाकिस्तान के टॉप रन स्कोरर

आपको बता दें कि, खुशदिल पहले टी20 मैच में 30 गेंदों पर 32 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए टॉप रन स्कोरर रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 91 रन पर आउट हो गई। इसके बाद सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन की शानदार पारियों के बदौलत न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/icc-took-major-action-for-this-mistake-on-the-star/article-14368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.