पेमेंट नहीं तो खेलेंगे भी नहीं… बगावत पर उतरे खिलाड़ी, बांग्लादेश प्रीमियर लीग की इस टीम ने ताक पर रखे नियम

Sports Desk

बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम दरबार राजशाही में खिलाड़ियों के मैच फीस से जुड़ा मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा. रह-रहकर नया बवाल खड़ा हो रहा है. इससे ना सिर्फ उस फ्रेंचाइजी बल्कि BPL की भी छवि पर असर पड़ रहा है.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम दरबार राजशाही में खिलाड़ियों की मैच फीस से जुड़ा मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा. बीते कुछ दिनों में टीम के अंदर बकाया राशि नहीं मिलने के चलते खिलाड़ियों के खेलने से इनकार करने का दूसरा मामला सामने आया है. पहले टीम के लोकल प्लेयर्स ने मैच नहीं खेलने की धमकी दी थी. और, अब उसके विदेशी खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया. हालांकि, लगता नहीं कि इससे टीम फ्रेंचाइजी को कोई फर्क पड़ा. क्योंकि, उसने अपने विदेशी खिलाड़ियों की परवाह ना कर उनके बिना ही मैदान पर उतरने का फैसला किया, जो कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक अहम नियम का उल्लंघन है.

दरबार राजशाही ने ताक पर रखे नियम

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के नियमों के मुताबिक मौजूदा सीजन में हर फ्रेंचाइजी को अपनी प्लेइंग इलेवन में कम से कम 2 विदेशी खिलाड़ियों को जगह देनी है. लेकिन, 26 जनवरी को रंगपुर राइडर्स के खिलाफ खेले मुकाबले में दरबार राजशाही ने ऐसा नहीं किया. उसके कप्तान तस्कीन अहमद ने बताया कि उनकी टीम में 4 बदलाव हैं और वो इसलिए हैं क्योंकि विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल रहे.

प्लेइंग XI में विदेशी खिलाड़ी के नहीं होने की पहली घटना

हालांकि, हैरानी इस बात की रही कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टेक्निकल कमेटी ने प्लेइंग इलेवन में बिना किसी विदेशी खिलाड़ी को शामिल किए दरबार राजशाही को खेलने की इजाजत दे भी दी. BCB ने कहा कि दरबार राजशाही ने स्पेशल अनुरोध कर इसके लिए इजाजत मांगी थी. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के इतिहास में ये पहली बार हुआ जब किसी टीम ने बिना किसी विदेशी खिलाड़ी के प्लेइंग XI बनाई .

पेमेंट के मामले में की नियमों की अनदेखी

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक दरबार राजशाही के विदेशी खिलाड़ियों को अभी सिर्फ एक-चौथाई ही पेमेंट किया गया है. जबकि BCB के नियमों के मुताबिक उन्हें टूर्नामेंट के दौरान 75 फीसद पेमेंट किए जाने का जिक्र है. फ्रेंचाइजी ने अपने लोकल प्लेयर्स को भी कुछ भी नहीं दिया था, जब तक कि उन्होंने विरोध नहीं जताया था.

दरबार राजशाही के विदेशी खिलाड़ी

दरबार रजाशाही के विदेशी खिलाड़ियों में मोहम्मद हैरिस, रायन बर्ल, मार्क दयाल,, मिग्युएल कमिंस, आफताब आलम, लाहिरू समाराकुन जैसे नाम शामिल हैं. इनमें ऑलराउंडर रायन बर्ल शानदार फॉर्म में भी हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बीच टॉप 3 में शामिल हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पेमेंट नहीं तो खेलेंगे भी नहीं… बगावत पर उतरे खिलाड़ी, बांग्लादेश प्रीमियर लीग की इस टीम ने ताक पर रखे नियम

Sports Desk

बांग्लादेश प्रीमियर लीग की टीम दरबार राजशाही में खिलाड़ियों की मैच फीस से जुड़ा मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा. बीते कुछ दिनों में टीम के अंदर बकाया राशि नहीं मिलने के चलते खिलाड़ियों के खेलने से इनकार करने का दूसरा मामला सामने आया है. पहले टीम के लोकल प्लेयर्स ने मैच नहीं खेलने की धमकी दी थी. और, अब उसके विदेशी खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया. हालांकि, लगता नहीं कि इससे टीम फ्रेंचाइजी को कोई फर्क पड़ा. क्योंकि, उसने अपने विदेशी खिलाड़ियों की परवाह ना कर उनके बिना ही मैदान पर उतरने का फैसला किया, जो कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक अहम नियम का उल्लंघन है.

दरबार राजशाही ने ताक पर रखे नियम

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के नियमों के मुताबिक मौजूदा सीजन में हर फ्रेंचाइजी को अपनी प्लेइंग इलेवन में कम से कम 2 विदेशी खिलाड़ियों को जगह देनी है. लेकिन, 26 जनवरी को रंगपुर राइडर्स के खिलाफ खेले मुकाबले में दरबार राजशाही ने ऐसा नहीं किया. उसके कप्तान तस्कीन अहमद ने बताया कि उनकी टीम में 4 बदलाव हैं और वो इसलिए हैं क्योंकि विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल रहे.

प्लेइंग XI में विदेशी खिलाड़ी के नहीं होने की पहली घटना

हालांकि, हैरानी इस बात की रही कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टेक्निकल कमेटी ने प्लेइंग इलेवन में बिना किसी विदेशी खिलाड़ी को शामिल किए दरबार राजशाही को खेलने की इजाजत दे भी दी. BCB ने कहा कि दरबार राजशाही ने स्पेशल अनुरोध कर इसके लिए इजाजत मांगी थी. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के इतिहास में ये पहली बार हुआ जब किसी टीम ने बिना किसी विदेशी खिलाड़ी के प्लेइंग XI बनाई .

पेमेंट के मामले में की नियमों की अनदेखी

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक दरबार राजशाही के विदेशी खिलाड़ियों को अभी सिर्फ एक-चौथाई ही पेमेंट किया गया है. जबकि BCB के नियमों के मुताबिक उन्हें टूर्नामेंट के दौरान 75 फीसद पेमेंट किए जाने का जिक्र है. फ्रेंचाइजी ने अपने लोकल प्लेयर्स को भी कुछ भी नहीं दिया था, जब तक कि उन्होंने विरोध नहीं जताया था.

दरबार राजशाही के विदेशी खिलाड़ी

दरबार रजाशाही के विदेशी खिलाड़ियों में मोहम्मद हैरिस, रायन बर्ल, मार्क दयाल,, मिग्युएल कमिंस, आफताब आलम, लाहिरू समाराकुन जैसे नाम शामिल हैं. इनमें ऑलराउंडर रायन बर्ल शानदार फॉर्म में भी हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बीच टॉप 3 में शामिल हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/if-there-is-no-payment-then-we-will-not-even/article-8618

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.