IML 2025: इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को मिली हार

Sports Desk

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई।

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का दूसरा सेमीफाइनल 14 मार्च को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में खेला गया। इस रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इंडिया मास्टर्स की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अब उनका सामना 16 मार्च को वेस्टइंडीज मास्टर्स के साथ होगा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका मास्टर्स की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी। 

दिनेश रामदीन और चैडविक वॉल्ट्न ने खेली अच्छी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में ओपनर ड्वेन स्मिथ की बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उसके बाद विलियम पर्किंस और लेंडल सिमंस ने टीम को स्कोर 44 तक पहुंचाया, तभी टीम को दूसरा झटका लगा। सिमंस 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद तुरंत बाद ही पर्किंस भी 30 गेंदों में 24 रनों की धीमी पारी खेलकर चलते बने। उसके बाद कप्तान ब्रायन लारा ने पारी को संभाला, वो 33 गेंदों में 41 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं निचले क्रम में आकर दिनेश रामदीन और चैडविक वॉल्टन ने तेज पारी खेलकर टीम को 179 के स्कोर तक पहुंचाया। रामदीन 22 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं वॉल्टन ने 20 गेंदों में 31 रनों की अच्छी पारी खेली।

बेकार गई गुणरत्ने की अर्धशतकीय पारी

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका मास्टर्स को अच्छी शुरुआत मिली। कुमार संगाकार और उपुल थरंगा ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। संगकारा 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद लाहिरू थिरिमाने बल्लेबाजी करने आए और 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बना पाए। 57 के स्कोर पर थरंगा भी चलते बने। उनके आउट होने के बाद एश्ले गुणरत्ने ने एक छोर संभालकर रखा लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। आखिरी ओवर में श्रीलंका मास्टर्स को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन वहां उनकी टीम सिर्फ 8 रन ही बना सकी। गुणरत्ने 42 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद लौटे और वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से टीनो बेस्ट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं ड्वेन स्मिथ ने दो विकेट अपने नाम किए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IML 2025: इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को मिली हार

Sports Desk

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का दूसरा सेमीफाइनल 14 मार्च को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में खेला गया। इस रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इंडिया मास्टर्स की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अब उनका सामना 16 मार्च को वेस्टइंडीज मास्टर्स के साथ होगा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका मास्टर्स की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी। 

दिनेश रामदीन और चैडविक वॉल्ट्न ने खेली अच्छी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में ओपनर ड्वेन स्मिथ की बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उसके बाद विलियम पर्किंस और लेंडल सिमंस ने टीम को स्कोर 44 तक पहुंचाया, तभी टीम को दूसरा झटका लगा। सिमंस 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद तुरंत बाद ही पर्किंस भी 30 गेंदों में 24 रनों की धीमी पारी खेलकर चलते बने। उसके बाद कप्तान ब्रायन लारा ने पारी को संभाला, वो 33 गेंदों में 41 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं निचले क्रम में आकर दिनेश रामदीन और चैडविक वॉल्टन ने तेज पारी खेलकर टीम को 179 के स्कोर तक पहुंचाया। रामदीन 22 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं वॉल्टन ने 20 गेंदों में 31 रनों की अच्छी पारी खेली।

बेकार गई गुणरत्ने की अर्धशतकीय पारी

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका मास्टर्स को अच्छी शुरुआत मिली। कुमार संगाकार और उपुल थरंगा ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। संगकारा 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद लाहिरू थिरिमाने बल्लेबाजी करने आए और 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बना पाए। 57 के स्कोर पर थरंगा भी चलते बने। उनके आउट होने के बाद एश्ले गुणरत्ने ने एक छोर संभालकर रखा लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। आखिरी ओवर में श्रीलंका मास्टर्स को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन वहां उनकी टीम सिर्फ 8 रन ही बना सकी। गुणरत्ने 42 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद लौटे और वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से टीनो बेस्ट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं ड्वेन स्मिथ ने दो विकेट अपने नाम किए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/iml-2025-india-masters-and-west-indies-masters-will-have/article-13972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.