IML 2025: सचिन की टीम ने फाइनल में मारी एंट्री, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को सेमीफाइनल में 94 रनों से रौंदा

Sports Desk

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है. 13 मार्च को रायपुर में इसका पहला सेमीफाइनल समाप्त हुआ. इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय दिग्गजों ने बाजी मारी. सचिन की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को हराकर फाइनल में एंट्री मार ली है.

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच खेला गया. सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया मास्टर्स ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की टीम को बुरी तरह हराया और शान से फाइनल में एंट्री मारी. 13 मार्च को रायपुर में हुआ ये मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा. भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 221 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था. इसे चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स 126 रन पर ही ढेर हो गई. इस तरह इंडिया मास्टर्स ने मुकाबले को 94 रनों के भारी अंतर से जीत लिया. अब सचिन की टीम को खिताबी मुकाबले के लिए इसी मैदान पर 16 मार्च को उतरेगी.

ये रहे जीत के हीरो

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में हराने में कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया. लेकिन शहबाज नदीम मैच के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया. विनय कुमार के दो शुरुआती झटकों के बाद नदीम ने कंगारु टीम के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. उन्होंने 4 ओवर में महज 3.8 की इकॉनमी से सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उनके अलावा विनय कुमार और इरफान पठान ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं स्टुअर्ट बिन्नी और पवन नेगी को एक-एक सफलता मिली.

सचिन-युवराज ने दिखाया बल्ले का दम

गेंदबाजी से पहले इंडिया मास्टर्स की ओर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान और इरफान पठान ने बल्ले से दम दिखाया. सभी ने खूब चौके-छक्के बरसाए. ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. इसके बाद इंडिया मास्टर्स की ओर से अंबाती रायुडू के साथ ओपनिंग के लिए उतरे. रायुडू दूसरे ही ओवर में चलते बने. इसके बाद सचिन ने ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू की और 7 चौकों की मदद से महज 30 गेंद 42 रन ठोक दिए.

सचिन के आउट होने के बाद युवराज ने छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ 7 छक्के लगाए और सिर्फ 1 चौका जड़ा. युवराज ने 30 गेंद में 196 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बना दिए. वहीं बिन्नी ने 21 गेंद में 36 रन, यूसुफ ने 10 गेंद में 23 रन और इरफान ने 7 गेंद में 19 रनों की योगदान दिया. इन सभी की ताबड़तोड़ बैटिंग की वजह से इंडिया मास्टर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए. इस विशाल स्कोर के दवाब को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज झेल नहीं सके और 18.1 ओवर में महज 126 के स्कोर पर ढेर हो गए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IML 2025: सचिन की टीम ने फाइनल में मारी एंट्री, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को सेमीफाइनल में 94 रनों से रौंदा

Sports Desk

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच खेला गया. सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया मास्टर्स ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की टीम को बुरी तरह हराया और शान से फाइनल में एंट्री मारी. 13 मार्च को रायपुर में हुआ ये मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा. भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 221 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था. इसे चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स 126 रन पर ही ढेर हो गई. इस तरह इंडिया मास्टर्स ने मुकाबले को 94 रनों के भारी अंतर से जीत लिया. अब सचिन की टीम को खिताबी मुकाबले के लिए इसी मैदान पर 16 मार्च को उतरेगी.

ये रहे जीत के हीरो

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में हराने में कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया. लेकिन शहबाज नदीम मैच के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया. विनय कुमार के दो शुरुआती झटकों के बाद नदीम ने कंगारु टीम के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. उन्होंने 4 ओवर में महज 3.8 की इकॉनमी से सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसे बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उनके अलावा विनय कुमार और इरफान पठान ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं स्टुअर्ट बिन्नी और पवन नेगी को एक-एक सफलता मिली.

सचिन-युवराज ने दिखाया बल्ले का दम

गेंदबाजी से पहले इंडिया मास्टर्स की ओर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान और इरफान पठान ने बल्ले से दम दिखाया. सभी ने खूब चौके-छक्के बरसाए. ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. इसके बाद इंडिया मास्टर्स की ओर से अंबाती रायुडू के साथ ओपनिंग के लिए उतरे. रायुडू दूसरे ही ओवर में चलते बने. इसके बाद सचिन ने ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू की और 7 चौकों की मदद से महज 30 गेंद 42 रन ठोक दिए.

सचिन के आउट होने के बाद युवराज ने छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ 7 छक्के लगाए और सिर्फ 1 चौका जड़ा. युवराज ने 30 गेंद में 196 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बना दिए. वहीं बिन्नी ने 21 गेंद में 36 रन, यूसुफ ने 10 गेंद में 23 रन और इरफान ने 7 गेंद में 19 रनों की योगदान दिया. इन सभी की ताबड़तोड़ बैटिंग की वजह से इंडिया मास्टर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए. इस विशाल स्कोर के दवाब को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज झेल नहीं सके और 18.1 ओवर में महज 126 के स्कोर पर ढेर हो गए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/iml-2025-sachins-team-crushed-australia-masters-by-94-runs/article-13890

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.