- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- दिल्ली और पंजाब के बीच धर्मशाला में आज शाम 7:30 बजे रोमांचक मुकाबला
दिल्ली और पंजाब के बीच धर्मशाला में आज शाम 7:30 बजे रोमांचक मुकाबला
Sports
आईपीएल 2025 के 58वें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पिछले साल 2023 में इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया था।
दोनों टीमें पहली बार इस सीजन में आमने-सामने
आज की यह भिड़ंत दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह पहली बार है जब ये दोनों टीमें इस सीजन में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। पंजाब ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराया था। वहीं, दिल्ली का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।
प्लेऑफ की रेस में बनी दोनों टीमें
हालांकि दोनों टीमें इस वक्त प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में 7 जीत और 15 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैचों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
पंजाब को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए तीन में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। वहीं, दिल्ली को बचे हुए 3 मैचों में से तीनों जीतने होंगे ताकि उनका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पूरा हो सके।
मैच डिटेल्स:
-
मैच: PBKS Vs DC
-
तारीख: 8 मई, 2025
-
स्टेडियम: HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
-
टाइम: टॉस - 7:00 PM, मैच स्टार्ट - 7:30 PM
पंजाब और दिल्ली के बीच संतुलित मुकाबला
आईपीएल इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। धर्मशाला में अब तक दोनों टीमों के बीच 4 मैच खेले गए हैं, जिनमें से हर टीम ने 2-2 मैच जीते हैं।
बारिश की 65% संभावना
इस मैच के दौरान बारिश की 65% संभावना है, जो मुकाबले को प्रभावित कर सकती है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि मौसम मैच में ज्यादा रुकावट नहीं डाल पाएगा और वे रोमांचक मुकाबला देख सकेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए