IND vs ENG: नागपुर में 5 साल बाद ODI खेलेंगे रोहित-विराट, कैसा होगा पिच का मिजाज, रचा जाएगा इतिहास?

Sports Desk

टी-20 सीरीज के बाद इंग्लैंड और टीम इंडिया वनडे सीरीज में भिड़ेंगी. पहला वनडे नागपुर में 6 फरवरी को होगा. इससे पहले आइए जानते हैं कि नागपुर की पिच किनके लिए मददगार साबित हो सकती है और वनडे में हेड टू हेड किसका पलड़ा भारी है.

भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें टी-20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं. पहला वनडे मैच नागपुर में 6 फरवरी को खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली 5 साल के बाद यहां कोई वनडे मैच खेलेंगे. इस दौरान कई रिकॉर्ड्स देखने को मिल सकते हैं. रोहित शर्मा के निशाने पर राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा. इस रिकॉर्ड के बारे में तो हम आपको बताएंगे ही साथ ही जानेंगे कि नागपुर की पिच किस ओर करवट लेगी? इसके अलावा आइए जानते हैं कि वनडे में इंग्लैंड और भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या रहा है? इस फॉर्मेट में कौन सी टीम किस पर भारी है?

रोहित के पास इतिहास रचने का मौका

रोहित शर्मा नागपुर वनडे में शतक लगते हैं तो ये सोने पर सुहागा हो जाएगा. रोहित अभी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं. वहीं इस मामले में भारत के बल्लेजों की बात करें तो रोहित संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं. महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने सभी फॉर्मेट में मिलाकर 48 शतक बनाए थे. रोहित के नाम भी इतने ही शतक दर्ज है. अगर वो कल के मैच में सेंचुरी जड़ते हैं तो राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे. उनके फिर 49 शतक हो जाएंगे.

कैसी होगी नागपुर की पिच?

लगभग पांच साल के लंबे इंतजार के बाद नागपुर के मैदान में कोई ODI मैच होने जा रहा है. नागपुर की पिच तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती है. भारतीय स्क्वाड में एक-दो नहीं बल्कि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के रूप में चार-चार स्पिनर हैं. अब देखना होगा कि इनमें से किसे नागपुर वनडे में मौका मिलता है.

वनडे में इंडिया-इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया इंग्लैंड के आगे भारी पड़ती है. हेड टू हेड रिकॉर्ड के मामले में इंग्लिश टीम भारतीय टीम के आगे नहीं टिकती है. अब तक दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में 107 मैच खेले गए हैं. इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं जबकि भारत ने 58 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. तीन मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला.

नागपुर वनडे के लिए इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद और साकिब महमूद.

नागपुर वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत/केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

IND vs ENG: नागपुर में 5 साल बाद ODI खेलेंगे रोहित-विराट, कैसा होगा पिच का मिजाज, रचा जाएगा इतिहास?

Sports Desk

भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें टी-20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं. पहला वनडे मैच नागपुर में 6 फरवरी को खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली 5 साल के बाद यहां कोई वनडे मैच खेलेंगे. इस दौरान कई रिकॉर्ड्स देखने को मिल सकते हैं. रोहित शर्मा के निशाने पर राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा. इस रिकॉर्ड के बारे में तो हम आपको बताएंगे ही साथ ही जानेंगे कि नागपुर की पिच किस ओर करवट लेगी? इसके अलावा आइए जानते हैं कि वनडे में इंग्लैंड और भारत का हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या रहा है? इस फॉर्मेट में कौन सी टीम किस पर भारी है?

रोहित के पास इतिहास रचने का मौका

रोहित शर्मा नागपुर वनडे में शतक लगते हैं तो ये सोने पर सुहागा हो जाएगा. रोहित अभी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं. वहीं इस मामले में भारत के बल्लेजों की बात करें तो रोहित संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं. महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने सभी फॉर्मेट में मिलाकर 48 शतक बनाए थे. रोहित के नाम भी इतने ही शतक दर्ज है. अगर वो कल के मैच में सेंचुरी जड़ते हैं तो राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे. उनके फिर 49 शतक हो जाएंगे.

कैसी होगी नागपुर की पिच?

लगभग पांच साल के लंबे इंतजार के बाद नागपुर के मैदान में कोई ODI मैच होने जा रहा है. नागपुर की पिच तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती है. भारतीय स्क्वाड में एक-दो नहीं बल्कि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के रूप में चार-चार स्पिनर हैं. अब देखना होगा कि इनमें से किसे नागपुर वनडे में मौका मिलता है.

वनडे में इंडिया-इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया इंग्लैंड के आगे भारी पड़ती है. हेड टू हेड रिकॉर्ड के मामले में इंग्लिश टीम भारतीय टीम के आगे नहीं टिकती है. अब तक दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में 107 मैच खेले गए हैं. इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं जबकि भारत ने 58 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. तीन मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला.

नागपुर वनडे के लिए इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद और साकिब महमूद.

नागपुर वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत/केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/in-ind-vs-eng-nagpur-odi-will-play-odi-after/article-9583

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.