- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारत-ऑस्ट्रेलिया में आज सेमीफाइनल मुकाबला, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11 के साथ अमह खिलाड़ियों प...
भारत-ऑस्ट्रेलिया में आज सेमीफाइनल मुकाबला, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11 के साथ अमह खिलाड़ियों पर डालें नजर
Sports Desk
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा. इस मैच की पिच रिपोर्ट से लेकर हर छोटी-बड़ी जानकारी जानें..
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज यानी मंगलवार (4 मार्च) को खेला जाने वाला है. आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉप दोपहर 2 बजे होगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ टॉप पर नजर आएंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की आखिरी बार टक्कर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हुई थी, जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर यह दोनों टीमों आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी. उससे पहले हम आपको पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 और दोनों टीमों के अहम खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.
पिच रिपोर्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दुबई की धीमी पिच पर खेलती हुई नजर आएंगी. इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही है. जबकि तेज गेंदबाजी भी अतिरिक्त गति का फायदा उठाकर विकेट चटका रहे हैं. इस मैदान पर अगर बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना है तो उन्हें पहले पिच पर आंखें जमानी होंगी उसके बाद बड़े शॉट लगाए होंगे. क्योंकि कभी-कभी पिच से गेंद रुक कर आती और पिच का पैदा हुआ दोहरा उछाल बल्लेबाजों को परेशान करता है.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 61 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 बार जीत अपने नाम दर्ज की है. इसके साथ ही दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को 35 मुकाबलों में जीत मिली है. इस मैदान पर पारी का औसत स्कोर 218 रहा है. यहां पर दूसरी पारी का औसत स्कोर 198 रन है. दुबई की इस पिच पर 355 रन उच्चतम और 91 रन न्यूनतम स्कोर है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 151 वनडे मैच खेले हैं. भारत को 57 मुकाबलों में और ऑस्ट्रेलिया को 84 मैचों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच 10 मैच बेनतीजा रहे हैं. इन दोनों के बीच आईसीसी वनडे टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप + चैंपियंस ट्रॉफी) में कुल 18 मैच खेले हैं. भारत ने 7 और ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीत हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास में दोनों ने 4 मैच खेले गए हैं. भारत ने 2 और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता है.
भारत के यह 6 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पर रहेंगे भारी
भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 मैचों में 1 हाफ सेंचुरी के साथ 150 रन श्रेयस अय्यर ने बनाए हैं. शुभमन गिल 3 मैचों में 1 शतक की मदद से 149 रन बना चुके हैं. विराट कोहली 3 मैच में 1 शतक के साथ 133 रन बना चुके हैं. यह तीनों बल्ले से ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा करेंगे तो वहीं, गेंद के साथ 5-5 विकेट हासिल करने वाले मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए खतरा होंगे. कुलदीप यादव भी 3 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं.
ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ी से भारत को होगा खतरा
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. इंग्लिस ने 2 मैचों में 1 शतक के साथ 120 रन बनाए हैं. ट्रेविस हेड के नाम 2 मैचों में 65 रन दर्ज हैं. गेंदबाजों में भारतीय गेंदबाजों के लिए एडम जम्पा और बेन ड्वार्शुइस खतरा साबित हो सकती है. जम्मा अपनी स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करेंगे जबकि ड्वार्शुइस अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों के परेशानी में डाल सकते हैं. बेन ड्वार्शुइस ने 2 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं. जबकि जैम्पा के नाम इतने ही मैचों में 4 विकेट हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की मौसम रिपोर्ट
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के जो मुकाबले दुबई में खेले जा रहे हैं. उन पर बारिश का कोई खतरा नहीं हैं. इन दिनों वहां पर मौसम एकदम साफ है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल देखने आने वाले दर्शकों को बिना किसी रुकावट के पूरा मैच देखने को मिलेगा. क्योंकि एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मैच में सिर्फ 2-5 प्रतिशत बारिश की संभावना है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए