- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारत-न्यूजीलैंड में आज फाइनल मुकाबला, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग-11 के अलावा जानिए मैच की हर छोटी-...
भारत-न्यूजीलैंड में आज फाइनल मुकाबला, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग-11 के अलावा जानिए मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी
Sports Desk
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड रविवार को खेला जाएगा. उससे पहले आइए मैच की हर छोड़ी बड़ी डिटेल्स जानते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी रविवार (9 मार्च) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाने वाला है. यह खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर टॉस 2 बजे करेंगे.
इस फाइनल मैच को जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी का अपना तीसरा टाइटल जीतना चाहेगी और न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लेना चाहेगी. जब न्यूजीलैंड ने 2000 में भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराकर खिताब जीता था. तो आइए इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में आपको बताते हैं.
पिच रिपोर्ट
दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्लो है. इस पर शुरुआत में पेसर्स को मदद मिलती है. लेकिन बाद में गेंद रुक कर आती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में कठिनाई आती है. नए बल्लेबाज आकर ताबड़तोड़ शॉट्स नहीं लगा सकते हैं. पहले उन्हें क्रीज पर नजरें जमानी होंगी उसके बाद बड़े शॉट्स लगाने होंगे. यहां पर पुरानी गेंद के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यहां पर स्पिनर काफी असरदार साबित होते हैं और अहम भूमिका निभाते हैं.
दुबई के इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 218 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 198 रन है. इस मैदान पर 355 रन उच्चतम स्कोर है, जबकि 91 रन न्यूनतम स्कोर है. भारत ने यहां पर टूर्नामेंट के 4 मैच खेले हैं, जिसमें सेमीफाइनल भी शामिल हैं. ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी पिच और परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ हैं.
हेड टू हेड
भारत-न्यूजीलैंड ने कुल 119 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है. ब्लैक कैप्स को 50 मैचों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच 7 मैच बेनतीजा रहे है, जबकि 1 मैच टाई हुआ है. इन दोनों टीमों के बीच आखिरी 5 मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है.
मौसम रिपोर्ट
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में पर बारिश का साया नहीं हैं. यहां पूरे दिन धूप खिली रहेगी और दर्शकों को पूरा मैच देखने के लिए मिलने वाला है. ऐसे में मैच में रुकावट के कोई भी आसार नहीं हैं. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार रविवार 9 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड के बीच दुबई में तापमान 34 डिग्री रहेगा. ह्यूमिडिटी 49 फीसदी होगी, जबकि 31 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है.
दोनों टीमों अहम खिलाड़ी
भारत के लिए विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बल्ले के साथ, जबकि मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव गेंद के साथ अहम रहेंगे. गिल ने 4 मैचों में 1 शतक की मदद से 157 रन, विराट ने भी 4 मैच में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 217 रन बनाए हैं. अय्यर 4 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 195 रन बना चुके हैं. भारत के लिए गेंद से शमी 4 मैचों में 8, वरुण चक्रवर्ती 2 मैचों में 7 और कुलदीप 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं.
न्यूजीलैंड के लिए बल्ले के साथ टॉम लैथम, रचिन रविंद्र और केन विलियमसन अहम साबित हो सकते हैं. लैथम ने 4 मैचों में 1 शतक के साथ 191, रविंद्र 3 मैच में 2 शतक के साथ 226 और विलियमसन ने 4 मैच में 189 रन बनाए हैं. टीम के लिए गेंद के साथ मिचेल सेंटनर माइकल ब्रेसवेल अहम साबित हो सकते हैं. सेंटनर ने 4 मैचों में 7 और ब्रेसवेल ने 4 मैचों में 6 विकेट लिए हैं.
भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी.
न्यूजीलैंड : रचिन रविंद्र, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए