IPL में एमएस धोनी का ‘वन लास्ट टाइम’? चेन्नई पहुंचते ही एक टीशर्ट ने मचाई फैंस में खलबली

Sports Desk

IPL 2025 सीजन से पहले तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप शुरू हो रहा है और इसके लिए ही बुधवार को पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई पहुंचे. उनके चेन्नई पहुंचने पर फैंस तो बहुत खुश हुए लेकिन उनकी टीशर्ट में लिखे मैसेज ने सबको निराश कर दिया.

वैसे तो इस वक्त हर किसी का ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी पर लगा हुआ है, जहां टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. मगर आईपीएल 2025 सीजन भी ज्यादा दूर नहीं है और इसको लेकर भी हलचल शुरू हो गई है. 22 मार्च से लीग के 18वें सीजन की शुरुआत हो रही है और एक बार फिर सबकी जुबान पर यही एक सवाल है- क्या ये एमएस धोनी का आखिरी सीजन है? अभी तक तो इस सवाल का कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला था लेकिन अब लगता है खुद धोनी ने इसका ऐलान कर दिया है.

चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी

लीग के नए सीजन से पहले 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स हर साल की तरह कुछ दिन पहले अपना प्रैक्टिस कैंप लगा रही रही है. इस बार के कैंप के लिए फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों का चेन्नई पहुंचना शुरू हो गया है. टीम के पूर्व कप्तान और इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी पहचान धोनी बुधवार 26 फरवरी को इसी कैंप में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे. यहां टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने मेंटॉर को गले लगाकर उनका स्वागत किया.

 

टीशर्ट के मैसेज ने मचाई खलबली

धोनी के पहुंचने से सुपर किंग्स के फैंस में तो खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन जिस काली टीशर्ट को पहनकर वो चेन्नई पहुंचे, उसने ज्यादा चर्चा बटोर ली है और इसने चेन्नई फैंस को परेशान कर दिया है. बात ऐसी है कि धोनी की इस टीशर्ट में डॉट्स और डैश से कुछ डिजाइन बना था. कुछ सतर्क यूजर्स ने इसे समझ लिया और बता दिया कि ये असल में ‘मोर्स कोड’ में कुछ लिखा है. मोर्स कोड का इस्तेमाल 19 और 20वीं सदी में गुप्त मैसेज भेजने के लिए किया जाता था, जिसे मिलिट्री में भी खूब प्रयोग किया जाता था.

 

क्या धोनी का आखिरी सीजन?

अब धोनी मिलिट्री को लेकर कितने जुनूनी हैं, ये किसी से छुपा नहीं है और यही कारण है कि कुछ यूजर्स ने उनकी टीशर्ट में लिखे इस कोड को डिकोड किया और जो मैसेज निकला, वो चेन्नई फैंस का दिल तोड़ने वाला है. असल में मोर्स कोड में लिखे इस मैसेज का अंग्रेजी में मतलब है- ‘वन लास्ट टाइम’ यानि एक आखिरी बार. इसने ही धोनी फैंस को निराश कर दिया है और यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि धोनी ने ऐलान कर दिया है कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा. अब ये डर सच साबित होगा या नहीं, इसका पता तो सीजन पूरा होने के बाद ही चलेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

IPL में एमएस धोनी का ‘वन लास्ट टाइम’? चेन्नई पहुंचते ही एक टीशर्ट ने मचाई फैंस में खलबली

Sports Desk

वैसे तो इस वक्त हर किसी का ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी पर लगा हुआ है, जहां टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. मगर आईपीएल 2025 सीजन भी ज्यादा दूर नहीं है और इसको लेकर भी हलचल शुरू हो गई है. 22 मार्च से लीग के 18वें सीजन की शुरुआत हो रही है और एक बार फिर सबकी जुबान पर यही एक सवाल है- क्या ये एमएस धोनी का आखिरी सीजन है? अभी तक तो इस सवाल का कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला था लेकिन अब लगता है खुद धोनी ने इसका ऐलान कर दिया है.

चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी

लीग के नए सीजन से पहले 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स हर साल की तरह कुछ दिन पहले अपना प्रैक्टिस कैंप लगा रही रही है. इस बार के कैंप के लिए फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों का चेन्नई पहुंचना शुरू हो गया है. टीम के पूर्व कप्तान और इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी पहचान धोनी बुधवार 26 फरवरी को इसी कैंप में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे. यहां टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने मेंटॉर को गले लगाकर उनका स्वागत किया.

 

टीशर्ट के मैसेज ने मचाई खलबली

धोनी के पहुंचने से सुपर किंग्स के फैंस में तो खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन जिस काली टीशर्ट को पहनकर वो चेन्नई पहुंचे, उसने ज्यादा चर्चा बटोर ली है और इसने चेन्नई फैंस को परेशान कर दिया है. बात ऐसी है कि धोनी की इस टीशर्ट में डॉट्स और डैश से कुछ डिजाइन बना था. कुछ सतर्क यूजर्स ने इसे समझ लिया और बता दिया कि ये असल में ‘मोर्स कोड’ में कुछ लिखा है. मोर्स कोड का इस्तेमाल 19 और 20वीं सदी में गुप्त मैसेज भेजने के लिए किया जाता था, जिसे मिलिट्री में भी खूब प्रयोग किया जाता था.

 

क्या धोनी का आखिरी सीजन?

अब धोनी मिलिट्री को लेकर कितने जुनूनी हैं, ये किसी से छुपा नहीं है और यही कारण है कि कुछ यूजर्स ने उनकी टीशर्ट में लिखे इस कोड को डिकोड किया और जो मैसेज निकला, वो चेन्नई फैंस का दिल तोड़ने वाला है. असल में मोर्स कोड में लिखे इस मैसेज का अंग्रेजी में मतलब है- ‘वन लास्ट टाइम’ यानि एक आखिरी बार. इसने ही धोनी फैंस को निराश कर दिया है और यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि धोनी ने ऐलान कर दिया है कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा. अब ये डर सच साबित होगा या नहीं, इसका पता तो सीजन पूरा होने के बाद ही चलेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/in-ipl-ms-dhonis-one-last-time-reached-chennai-a/article-11845

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.