300वें वनडे में विराट के साथ ये क्या हुआ? पलक झपकते ही ग्लेन फिलिप्स ने लपका हैरतअंगेज कैच, Video

Sports Desk

भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए 300वां वनडे मैच कुछ खास नहीं रहा. ग्लेन फिलिप्स ने अपनी शानदार फिल्डिंग के चलते विराट कोहली को बड़ी पारी खेलने से रोक दिया. ग्लेन फिलिप्स ने अपने हैरतअंगेज कैच से सभी को हैरान कर दिया.

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है. दोनों टीमें दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. ये मैच भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए काफी खास है. दरअसल, ये उनका 300वां वनडे मैच है. लेकिन इस मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर सके. दरअसल, न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने पलक झपकते ही विराट की पारी को खत्म कर दिया. ग्लेन फिलिप्स अपनी शानदार फिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं और इस मैच में भी उन्होंने अपने एक हैरतअंगेज कैच से सभी को चौंका दिया.

300वें वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके विराट

विराट कोहली इस मैच में 14 गेंदों पर 11 रनों की ही पारी खेल सके. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके देखने को मिले. विराट कोहली का विकेट मैट हेनरी ने हासिल किया, लेकिन ग्लेन फिलिप्स का भी इस विकेट में बड़ा योगदान रहा. दरअसल, टीम इंडिया की पारी का 7वां ओवर मैट हेनरी ने फेंका. इस ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर हवा में एक तेज शॉट खेला. गेंद हवा में वहां पर फील्डिंग पर लगे ग्लेन फिलिप्स की तरफ गई और उन्होंने हवा में शानदार डाइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया. इस दमदार शॉट को रोकने के लिए ग्लेन फिलिप्स के पास काफी कम समय था, लेकिन उन्होंने अपनी फुर्ती से हर किसी को हैरान कर दिया.

बता दें, ग्लेन फिलिप्स ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरी बार ऐसा कैच पकड़ा है. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने ऐसी ही कुछ किया था. तब मोहम्मद रिजवान ने विलियम ओरुर्के की एक गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट की ओर शॉट लगाया था. ग्लेन फिलिप्स ने इस शॉट को भी हवा में शानदार डाइव लगाते हुए रोक दिया था और एक करिश्माई कैच पकड़ा था. उन्होंने इस बार भी ऐसा ही करके दिखाया है. खास बात ये रही कि ग्लेन फिलिप्स ने विराट का कैच सिर्फ 0.61 सेकेंड में लपका.

भारत को शुरुआत में ही लगे बड़े झटके

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और शुरुआती 10 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए. इस दौरान भारतीय टीम सिर्फ 37 रन ही बना सकी. विराट के अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल भी फ्लॉप रहे. रोहित 15 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, शुभमन गिल 2 रन ही बना सके.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

300वें वनडे में विराट के साथ ये क्या हुआ? पलक झपकते ही ग्लेन फिलिप्स ने लपका हैरतअंगेज कैच, Video

Sports Desk

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है. दोनों टीमें दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. ये मैच भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए काफी खास है. दरअसल, ये उनका 300वां वनडे मैच है. लेकिन इस मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर सके. दरअसल, न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने पलक झपकते ही विराट की पारी को खत्म कर दिया. ग्लेन फिलिप्स अपनी शानदार फिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं और इस मैच में भी उन्होंने अपने एक हैरतअंगेज कैच से सभी को चौंका दिया.

300वें वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके विराट

विराट कोहली इस मैच में 14 गेंदों पर 11 रनों की ही पारी खेल सके. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके देखने को मिले. विराट कोहली का विकेट मैट हेनरी ने हासिल किया, लेकिन ग्लेन फिलिप्स का भी इस विकेट में बड़ा योगदान रहा. दरअसल, टीम इंडिया की पारी का 7वां ओवर मैट हेनरी ने फेंका. इस ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर हवा में एक तेज शॉट खेला. गेंद हवा में वहां पर फील्डिंग पर लगे ग्लेन फिलिप्स की तरफ गई और उन्होंने हवा में शानदार डाइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया. इस दमदार शॉट को रोकने के लिए ग्लेन फिलिप्स के पास काफी कम समय था, लेकिन उन्होंने अपनी फुर्ती से हर किसी को हैरान कर दिया.

बता दें, ग्लेन फिलिप्स ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरी बार ऐसा कैच पकड़ा है. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने ऐसी ही कुछ किया था. तब मोहम्मद रिजवान ने विलियम ओरुर्के की एक गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट की ओर शॉट लगाया था. ग्लेन फिलिप्स ने इस शॉट को भी हवा में शानदार डाइव लगाते हुए रोक दिया था और एक करिश्माई कैच पकड़ा था. उन्होंने इस बार भी ऐसा ही करके दिखाया है. खास बात ये रही कि ग्लेन फिलिप्स ने विराट का कैच सिर्फ 0.61 सेकेंड में लपका.

भारत को शुरुआत में ही लगे बड़े झटके

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और शुरुआती 10 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए. इस दौरान भारतीय टीम सिर्फ 37 रन ही बना सकी. विराट के अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल भी फ्लॉप रहे. रोहित 15 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, शुभमन गिल 2 रन ही बना सके.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/in-the-300th-odi-what-happened-to-virat-with-virat/article-12360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.