विराट कोहली किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी, कप्तान आयुष बडोनी ने कर दिया बड़ा खुलासा

Sports Desk

विराट कोहली लंबे समय के बाद एक बार फिर से घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं, जिसमें वह 30 जनवरी से दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे। कोहली इस मैच में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इसको लेकर दिल्ली रणजी टीम के कप्तान का बयान भी सामने आया है।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में दिल्ली और रेलवे की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 जनवरी से खेले जाने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह इस मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली खेलने वाले हैं। कोहली करीब 13 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी में कोई मुकाबला खेलने वाले हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह विराट कोहली का खराब फॉर्म भी है जिसको वापस पाने की कोशिश वह इस मुकाबले में करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में कोहली रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इसको लेकर दिल्ली रणजी टीम के कप्तान आयुष बडोनी का भी बड़ा बयान सामने आया है।

आयुष बडोनी ने किया साफ कोहली नंबर-4 पर करेंगे बल्लेबाजी

दिल्ली रणजी टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने रेलवे के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये साफ कर दिया कि कोहली नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करेंगे जिस नंबर पर वह टीम इंडिया के लिए भी टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। दरअसल आयुष से ये सवाल पूछे जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण ये था कि वह खुद इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन कोहली के लिए उन्होंने अपनी बैटिंग पोजीशन को बदलने का फैसला किया है। आयुष ने कहा कि विराट भैया चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे। उन्होंने हमें सकारात्मक रहने और खुद को मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

कोहली ने की जमकर की प्रैक्टिस

विराट कोहली ने रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया जिसमें उन्होंने दिल्ली टीम में शामिल युवा प्लेयर्स का भी हौसला बढ़ाया। विराट के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि इस मुकाबले के बाद उन्हें टीम इंडिया के साथ जुड़ना है, जिसमें पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे तो वहीं इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी हिस्सा लेना है। ऐसे में कोहली का फॉर्म में आना काफी अहम हो जाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2025 By दैनिक जागरण

विराट कोहली किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी, कप्तान आयुष बडोनी ने कर दिया बड़ा खुलासा

Sports Desk

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में दिल्ली और रेलवे की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 जनवरी से खेले जाने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह इस मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली खेलने वाले हैं। कोहली करीब 13 साल के लंबे अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी में कोई मुकाबला खेलने वाले हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह विराट कोहली का खराब फॉर्म भी है जिसको वापस पाने की कोशिश वह इस मुकाबले में करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में कोहली रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इसको लेकर दिल्ली रणजी टीम के कप्तान आयुष बडोनी का भी बड़ा बयान सामने आया है।

आयुष बडोनी ने किया साफ कोहली नंबर-4 पर करेंगे बल्लेबाजी

दिल्ली रणजी टीम के कप्तान आयुष बडोनी ने रेलवे के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये साफ कर दिया कि कोहली नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करेंगे जिस नंबर पर वह टीम इंडिया के लिए भी टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। दरअसल आयुष से ये सवाल पूछे जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण ये था कि वह खुद इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन कोहली के लिए उन्होंने अपनी बैटिंग पोजीशन को बदलने का फैसला किया है। आयुष ने कहा कि विराट भैया चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे। उन्होंने हमें सकारात्मक रहने और खुद को मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

कोहली ने की जमकर की प्रैक्टिस

विराट कोहली ने रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया जिसमें उन्होंने दिल्ली टीम में शामिल युवा प्लेयर्स का भी हौसला बढ़ाया। विराट के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि इस मुकाबले के बाद उन्हें टीम इंडिया के साथ जुड़ना है, जिसमें पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे तो वहीं इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी हिस्सा लेना है। ऐसे में कोहली का फॉर्म में आना काफी अहम हो जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/in-which-number-virat-kohli-will-bat-captain-ayush-badoni/article-8932

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.