IND vs AUS 1st Test Day 3 Live: मजबूत स्थिति में भारत, 300 रन से ज्यादा की हुई लीड; जायसवाल का कमाल जारी

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन के अपडेट्स आप यहां पढ़ सकेंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले के दो दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक टीम इंडिया का काफी आगे दिखाई दी है. दूसरा दिन खत्म होने तक भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बैटिंग के लिए मैदान पर थी. 

पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ऑलआउट हो जाने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दूसरा दिन खत्म होने तक 172/0 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग पर उतरे थे. दोनों ही बल्लेबाज एक मजबूत दीवार की तरह खड़े नजर आए. 

दूसरा दिन समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल ने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90 रन बना लिए थे. वहीं दूसरे छोर पर मौजूद केएल राहुल ने 4 चौकों की मदद से 62 रन बना लिए थे. दोनों ही भारतीय बल्लेबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. 

टीम इंडिया ने दूसरा दिन पूरा होने के साथ मुकाबले में 218 रनों की बढ़ हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम लंबी बैटिंग कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा टारगेट दे सकती है. बड़े टारगेट के साथ टीम इंडिया की जीत के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया कितने रन बोर्ड पर लगाकर ऑस्ट्रेलिया को कितना टारगेट देती है. 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में किया फुस्स

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 150 रन बोर्ड पर लगाए थे. यहां से ऐसा लगा कि भारतीय टीम मुकाबले में पिछड़ जाएगी, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ऑलआउट कर टीम इंडिया ने पकड़ बनाई. इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने बैटिंग में सुधार किया और अब तक बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए. 

09:39 AM (IST)  •  24 Nov 2024

300 रन के पार हुई भारत की लीड

भारतीय टीम ने 80 ओवर में 255/1 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. अब भारत के पास 301 रनों की लीड हो गई है. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 137 और देवदत्त पडिक्कल ने 17 रन स्कोर कर लिए हैं.

08:26 AM (IST)  •  24 Nov 2024

भारत को लगा पहला झटका

दूसरी पारी में बैटिंग कर रही टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा. टीम इंडिया को यह झटका मिचेल स्टार्क ने 201/1 के स्कोर पर दिया. राहुल ने 5 चौकों की मदद से 77 (176 गेंद) रन बनाए. अब देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं. 63 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 201/1 रन हो गया है. जायसवाल ने इस दौरान 102 रन बना लिए हैं.

08:21 AM (IST)  •  24 Nov 2024

यशस्वी जायसवाल का शतक पूरा

यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ दिया. भारतीय ओपनर ने 205 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया. जायसवाल ने हेजलवुड को छक्का लगाकर शतक पूरा किया. 62 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 197/0 रन हो गया है. इस दौरान केएल राहुल ने 74 रन बना लिए हैं.

07:58 AM (IST)  •  24 Nov 2024

 तीसरे दिन का खेल शुरू

पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल एक बार क्रीज पर वापस लौटे. टीम इंडिया ने दूसरा दिन खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बोर्ड पर लगा लिए थे 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2024 By दैनिक जागरण

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live: मजबूत स्थिति में भारत, 300 रन से ज्यादा की हुई लीड; जायसवाल का कमाल जारी

Sports Desk

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले के दो दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक टीम इंडिया का काफी आगे दिखाई दी है. दूसरा दिन खत्म होने तक भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बैटिंग के लिए मैदान पर थी. 

पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ऑलआउट हो जाने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दूसरा दिन खत्म होने तक 172/0 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग पर उतरे थे. दोनों ही बल्लेबाज एक मजबूत दीवार की तरह खड़े नजर आए. 

दूसरा दिन समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल ने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90 रन बना लिए थे. वहीं दूसरे छोर पर मौजूद केएल राहुल ने 4 चौकों की मदद से 62 रन बना लिए थे. दोनों ही भारतीय बल्लेबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. 

टीम इंडिया ने दूसरा दिन पूरा होने के साथ मुकाबले में 218 रनों की बढ़ हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम लंबी बैटिंग कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा टारगेट दे सकती है. बड़े टारगेट के साथ टीम इंडिया की जीत के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया कितने रन बोर्ड पर लगाकर ऑस्ट्रेलिया को कितना टारगेट देती है. 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में किया फुस्स

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 150 रन बोर्ड पर लगाए थे. यहां से ऐसा लगा कि भारतीय टीम मुकाबले में पिछड़ जाएगी, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ऑलआउट कर टीम इंडिया ने पकड़ बनाई. इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने बैटिंग में सुधार किया और अब तक बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए. 

09:39 AM (IST)  •  24 Nov 2024

300 रन के पार हुई भारत की लीड

भारतीय टीम ने 80 ओवर में 255/1 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. अब भारत के पास 301 रनों की लीड हो गई है. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 137 और देवदत्त पडिक्कल ने 17 रन स्कोर कर लिए हैं.

08:26 AM (IST)  •  24 Nov 2024

भारत को लगा पहला झटका

दूसरी पारी में बैटिंग कर रही टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा. टीम इंडिया को यह झटका मिचेल स्टार्क ने 201/1 के स्कोर पर दिया. राहुल ने 5 चौकों की मदद से 77 (176 गेंद) रन बनाए. अब देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं. 63 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 201/1 रन हो गया है. जायसवाल ने इस दौरान 102 रन बना लिए हैं.

08:21 AM (IST)  •  24 Nov 2024

यशस्वी जायसवाल का शतक पूरा

यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ दिया. भारतीय ओपनर ने 205 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया. जायसवाल ने हेजलवुड को छक्का लगाकर शतक पूरा किया. 62 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 197/0 रन हो गया है. इस दौरान केएल राहुल ने 74 रन बना लिए हैं.

07:58 AM (IST)  •  24 Nov 2024

 तीसरे दिन का खेल शुरू

पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल एक बार क्रीज पर वापस लौटे. टीम इंडिया ने दूसरा दिन खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बोर्ड पर लगा लिए थे 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-aus-1st-test-day-3-live-india-in/article-4095

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.