IND vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर भारत 5वीं बार पहुंचा चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में

Sports Desk

पूरे 14 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी के लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट्स के नॉकआउट राउंड में हराया है. इससे पहले टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी.

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया और लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया की जीत के स्टार मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे, जिन्होंने अपने-अपने दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया का काम तमाम करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. शमी ने जहां 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर रोका, वहीं कोहली (84) भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने टीम एक बार फिर टीम इंडिया के लिए रन चेज की सफलतापूर्वक कमान संभाली.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने 14 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफलता हासिल की. वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और फिर खिताब भी जीता था. इस बार टीम इंडिया ने खिताब के और करीब आकर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. साथ ही टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार (इससे पहले 2013 और 2017) इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर हैट्रिक भी कर ली.

शमी-वरुण ने बड़े स्कोर से रोका

मंगलवार 4 मार्च को खेले गए इस पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आधी ताकत के बावजूद दमदार प्रदर्शन किया. पहले ही कई खिलाड़ियों को खो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम 21 साल के नए ऑलराउंडर कूपर कॉनोली (0) के साथ उतरी लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके. मगर दूसरी ओर से भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो रहे ट्रेविस हेड (39) ने फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर फिर मुश्किल में डाल दिया था लेकिन वरुण चक्रवर्ती (2/49) ने यहां भी अपना कमाल दिखाया और उन्हें पवेलियन लौटा दिया.

इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (73) ने एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन शमी ने शतक से पहले ही उन्हें बोल्ड कर भारत की वापसी कराई और ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका दिया. आखिर में एलेक्स कैरी ने भी एक बार फिर तेज पारी खेली और 61 रन बनाए. मगर 48वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने उन्हें रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर में 15-20 अतिरिक्त रनों की संभावना को भी खत्म कर दिया. टीम इंडिया के लिए शमी ने 3 जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए.

कोहली ने फिर संभाली रन चेज की कमान

टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने भी तेज शुरुआत की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 2 ओवरों में दो बार कैच छोड़कर शुरुआती दबाव बनाने का मौका गंवा दिया. हालांकि, जल्द ही शुभमन गिल को बेन ड्वारशुइस ने बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई और फिर रोहित (28) का कैच छोड़ने वाले कॉनोली ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें आउट कर गलती को सुधारा. ऐसे में नजरें विराट कोहली पर थीं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चेज करते हुए शतक लगाया था और टीम को जीत दिलाई थी. कोहली के साथ एक बार फिर ये काम करने आए श्रेयस अय्यर, जिन्होंने फिर एक अर्धशतकीय साझेदारी की.

दोनों ने टीम इंडिया को संभालकर जीत की बुनियाद तैयार कर दी थी. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े. इस दौरान कोहली ने अपना 73वां अर्धशतक भी जमाया. श्रेयस (45) के आउट होने के बाद आए अक्षर (27) ने भी कोहली के साथ स्कोर को आगे बढाया लेकिन नाथन एलिस ने उन्हें बोल्ड कर मैच को रोमांचक बनाया. इसके बाद राहुल और विराट ने 47 रन की साझेदारी कर जीत पक्की कर दी. हालांकि कोहली शतक से चूक गए लेकिन फिर आए हार्दिक (28) और राहुल (42 नाबाद) ने तेजी से छक्के-चौके बरसाकर टीम को जीत दिलाई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IND vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर भारत 5वीं बार पहुंचा चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में

Sports Desk

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया और लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया की जीत के स्टार मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे, जिन्होंने अपने-अपने दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया का काम तमाम करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. शमी ने जहां 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर रोका, वहीं कोहली (84) भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने टीम एक बार फिर टीम इंडिया के लिए रन चेज की सफलतापूर्वक कमान संभाली.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने 14 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफलता हासिल की. वर्ल्ड कप 2011 के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और फिर खिताब भी जीता था. इस बार टीम इंडिया ने खिताब के और करीब आकर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. साथ ही टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार (इससे पहले 2013 और 2017) इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर हैट्रिक भी कर ली.

शमी-वरुण ने बड़े स्कोर से रोका

मंगलवार 4 मार्च को खेले गए इस पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आधी ताकत के बावजूद दमदार प्रदर्शन किया. पहले ही कई खिलाड़ियों को खो चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम 21 साल के नए ऑलराउंडर कूपर कॉनोली (0) के साथ उतरी लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके. मगर दूसरी ओर से भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो रहे ट्रेविस हेड (39) ने फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर फिर मुश्किल में डाल दिया था लेकिन वरुण चक्रवर्ती (2/49) ने यहां भी अपना कमाल दिखाया और उन्हें पवेलियन लौटा दिया.

इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (73) ने एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन शमी ने शतक से पहले ही उन्हें बोल्ड कर भारत की वापसी कराई और ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका दिया. आखिर में एलेक्स कैरी ने भी एक बार फिर तेज पारी खेली और 61 रन बनाए. मगर 48वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने उन्हें रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर में 15-20 अतिरिक्त रनों की संभावना को भी खत्म कर दिया. टीम इंडिया के लिए शमी ने 3 जबकि रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए.

कोहली ने फिर संभाली रन चेज की कमान

टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने भी तेज शुरुआत की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 2 ओवरों में दो बार कैच छोड़कर शुरुआती दबाव बनाने का मौका गंवा दिया. हालांकि, जल्द ही शुभमन गिल को बेन ड्वारशुइस ने बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई और फिर रोहित (28) का कैच छोड़ने वाले कॉनोली ने अपने पहले ही ओवर में उन्हें आउट कर गलती को सुधारा. ऐसे में नजरें विराट कोहली पर थीं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चेज करते हुए शतक लगाया था और टीम को जीत दिलाई थी. कोहली के साथ एक बार फिर ये काम करने आए श्रेयस अय्यर, जिन्होंने फिर एक अर्धशतकीय साझेदारी की.

दोनों ने टीम इंडिया को संभालकर जीत की बुनियाद तैयार कर दी थी. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े. इस दौरान कोहली ने अपना 73वां अर्धशतक भी जमाया. श्रेयस (45) के आउट होने के बाद आए अक्षर (27) ने भी कोहली के साथ स्कोर को आगे बढाया लेकिन नाथन एलिस ने उन्हें बोल्ड कर मैच को रोमांचक बनाया. इसके बाद राहुल और विराट ने 47 रन की साझेदारी कर जीत पक्की कर दी. हालांकि कोहली शतक से चूक गए लेकिन फिर आए हार्दिक (28) और राहुल (42 नाबाद) ने तेजी से छक्के-चौके बरसाकर टीम को जीत दिलाई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-aus-live-defeated-australia-by-4-wickets-and/article-12700

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.