IND vs AUS: हार के बाद टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, ICC ने सुनाई बड़ी सजा

Sports Desk

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के शतक के बावजूद भारत को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 83 रन की हार के साथ 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। इस तरह मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। पर्थ में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाबेल सदरलैंड के शतक की बदौलत 6 विकेट पर 298 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम मंधाना की 109 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के से 105 रन की पारी के बावजूद 45.1 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही टीम का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हो गया। इस करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया को एक और तगड़ा झटका लगा है।

दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेच के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ICC मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि हरमनप्रीत कौर की टीम ने निर्धारित समय में लक्ष्य से 2 ओवर कम फेंके थे।

कप्तान ने स्वीकार की गलती

ICC के बयान में कहा गया कि भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपराध स्वीकार कर लिया है और प्रस्तावित जुर्माना भी कबूल कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है। फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसाक और डोनोवन कोच, थर्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और फोर्थ अंपायर डेविड टेलर ने ये आरोप लगाए थे। ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनके द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं करने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

टीम इंडिया की लगातार 7वीं हार 

गौरतलब है कि ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम को बहुत बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 371/8 बनाया था। इसके जवाब में भारत केवल 249 रन ही बना सका और 122 रन से हारकर सीरीज भी हार गया। तीसरा मैच हारने के साथ ही टीम इंडिया को वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार 7वीं हार का मुंह देखना पड़ा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

IND vs AUS: हार के बाद टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, ICC ने सुनाई बड़ी सजा

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। इस तरह मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। पर्थ में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाबेल सदरलैंड के शतक की बदौलत 6 विकेट पर 298 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम मंधाना की 109 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के से 105 रन की पारी के बावजूद 45.1 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही टीम का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हो गया। इस करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया को एक और तगड़ा झटका लगा है।

दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेच के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ICC मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि हरमनप्रीत कौर की टीम ने निर्धारित समय में लक्ष्य से 2 ओवर कम फेंके थे।

कप्तान ने स्वीकार की गलती

ICC के बयान में कहा गया कि भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपराध स्वीकार कर लिया है और प्रस्तावित जुर्माना भी कबूल कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है। फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसाक और डोनोवन कोच, थर्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और फोर्थ अंपायर डेविड टेलर ने ये आरोप लगाए थे। ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनके द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं करने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

टीम इंडिया की लगातार 7वीं हार 

गौरतलब है कि ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम को बहुत बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 371/8 बनाया था। इसके जवाब में भारत केवल 249 रन ही बना सका और 122 रन से हारकर सीरीज भी हार गया। तीसरा मैच हारने के साथ ही टीम इंडिया को वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार 7वीं हार का मुंह देखना पड़ा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-aus-team-india-got-a-big-blow-after/article-5305

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.