- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: टीम इंडिया को मिली छठी सफलता, मोहम्मद सिराज ने लपका शानदार कैच
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: टीम इंडिया को मिली छठी सफलता, मोहम्मद सिराज ने लपका शानदार कैच
Sports Desk
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले का चौथा दिन है। पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो सका था। इसके बाद अगले दो दिन का खेल बारिश और गीले मैदान के कारण रद्द कर दिया गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। ऐसे में इस मुकाबले का लाइव अपडेट जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
- SEP 30, 202411:20 AM
6 विकेट गिरे
बांग्लादेश के 6 विकेट गिर गए हैं। आर अश्विन ने शाकिब अल हसन को आउट कर दिया है। सिराज ने शाकिबा को आउट करने के लिए शानदार कैच लपका है। शाकिब ने इस मैच में 9 रनों का पारी खेली है।
- SEP 30, 202410:56 AM
रोहित शर्मा ने लपका शानदार कैच
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश का 5वां विकेट गिराने के लिए शानदार कैच लपका है। मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर लिटन दास ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वहां रोहित शर्मा ने उनका कैच पकड़ लिया। लिटन दास ने इस मुकाबले में 13 रनों की पारी खेली है। बांग्लादेश का स्कोर 148/5
- SEP 30, 202410:24 AM (
मोमिनुल हक ने जड़ा अर्धशतक
मोमिनुल हक ने टीम इंडिया के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 110 गेंदों पर अपना पचास बनाया है। बांग्लादेश को इस बार की बेहद जरूरत थी। वह मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। मोमिनुल ने इस पारी के दौरान 9 चौके जड़े हैं।
- SEP 30, 20249:57 AM
बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा
बांग्लादेश का चौथा विकेट गिर चुका है। टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। मुश्फिकुर रहीम ने इस मुकाबले में 32 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश का स्कोर 112/4
- SEP 30, 20249:53 AM
चौथे दिन का खेल शुरू
दो दिन लगातार मैच रद्द होने के बाद आखिरीकार दोनों टीम मैदान पर है। बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने के लिए आए हैं।
- SEP 30, 20249:05 AM
चौथे दिन ऐसी होगी सभी तीन सेशन का टाइमिंग
- पहला सेशन - 9:30 AM से 11:45 AM
- दूसरा सेशन - 12:25 PM से 2:40 PM
- तीसरा सेशन - 3:00 PM से 5:00 PM
अगर इस मुकाबले में देरी नहीं होती है। तो तय सीमा के अनुसार चौथे दिन 98 ओवर का खेल हो सकता है।
- SEP 30, 20248:49 AM

कानपुर ग्रीन पार्क से इस वक्त का वीडियो
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए