- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समाप्त, टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 300 विके...
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समाप्त, टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 300 विकेट पूरे
Sports Desk
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद टेस्ट का दूसरा और तीसरा दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया। दोनों दिन समय से पहले ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। रविवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन उससे पहले हुई भारी बारिश की वजह से मैदान में कई जगह पानी जमा हो गया था। सोमवार यानी 30 सितंबर को टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है।
बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समाप्त हो गई है। आज बांग्लादेश की टीम ने तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया और 126 रन बनाने में बाकी बचे सात विकेट गंवा दिए। जडेजा ने आखिरी विकेट के रूप में खालिद अहमद (0) को आउट किया। यह उनके टेस्ट करियर का 300वां विकेट रहा। वहीं, मोमिनुल हक 107 रन बनाकर नाबाद रहे।
बांग्लादेश को आज के दिन पहला झटका मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा। वह 11 रन बना सके। इसके बाद लिटन दास 13 रन, शाकिब अल हसन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मेहदी हसन मिराज ने मोमिनुल हक के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच मोमिनुल ने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। मेहदी 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तैजुल पांच रन और हसन महमूद एक रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने खालिद को आउट कर बांग्लादेश की पारी 233 रन पर समेट दी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए