भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट हराया। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए। गिल ने 87 रनों की पारी खेली। अब वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच कटक में 9 फरवरी को खेला जाएगा।
- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IND vs ENG 1st ODI: भारत ने इंग्लैंड को नागपुर वनडे में 4 विकेट से दी शिकस्त, गिल ने बनाए 87 रन
IND vs ENG 1st ODI: भारत ने इंग्लैंड को नागपुर वनडे में 4 विकेट से दी शिकस्त, गिल ने बनाए 87 रन
Sports Desk
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
- Feb 06, 20258:36 PM
टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शुभमन गिल ने 87 रनों की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े।
- Feb 06, 20258:25 PM
छठे विकेट का पतन
शुभमन गिल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच दे बैठे। भारत को लगा छठा झटका। अब जडेजा और हार्दिक के कंधों पर जीत का दारोमदार है।
- Feb 06, 20258:20 PM
भारत को लगा 5वां झटका
केएल राहुल मैदान में आए और सिर्फ 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। भारत को लगा 5वां झटका।
- Feb 06, 20258:09 PM
चौथा बड़ा झटका
जीत की दहलीज पर आकर अक्षर पटेल आउट हो गए हैं। आदिल रशीद ने अक्षर को आउट करते हुए भारत को चौथा झटका दे दिया है।
- Feb 06, 20257:59 PM
100 रनों की पार्टनरशिप
शुभमन गिल और अक्षर पटेल के बीच 98 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी हो गई है। गिल 79 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अक्षर पटेल अपने अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर हैं।
- Feb 06, 20257:47 PM
भारत 200 के पार
अक्षर पटेल और गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया है। गिल 70 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अक्षर अपने अर्धशतक से 5 रन दूर हैं।
- Feb 06, 20257:29 PM
गिल ने ठोका अर्धशतक
शुभमन गिल ने 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल का वनडे में ये 14वां अर्धशतक है। भारत अब जीत से 85 रन दूर है।
- Feb 06, 20257:20 PM
भारत 150 के पार
अक्षर पटेल ने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है। दूसरे छोर पर गिल भी रन बटोर रहे हैं। इस बीच भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। गिल ने चौके से भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।
- Feb 06, 20256:58 PM
अक्षर मैदान पर आए
श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल मैदान पर आ चुके हैं। अब गिल और अक्षर पर पारी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। भारत को यहां से एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी।
- Feb 06, 20256:55 PM
अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट
जेकेब बेथेल ने भारत को तीसरा झटका दे दिया है। श्रेयस अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। अय्यर ने 59 रनों की पारी खेली।
- Feb 06, 20256:48 PM
अय्यर का धमाकेदार अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया है। अय्यर ने भारत के लिए वनडे में अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। 15 ओवर में भारत का स्कोर 111 रन पहुंच गया है।
- Feb 06, 20256:24 PM
भारत 50 रन के पार
श्रेयस अय्यर ने चौका जड़ने के साथ ही भारत का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया है। 8 ओवर में भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। अय्यर तेजी से रन बटोर रहे हैं। हालांकि गिल धीमा खेल रहे हैं।
- Feb 06, 20256:16 PM
बड़ा ओवर
जोफ्रा आर्चर का महंगा ओवर। 7वें ओवर की पहली गेंद पर आया बाई का चौका और फिर आखिरी दो गेंदों पर खा लिए 2 छक्के। भारत के लिए बेहतरीन ओवर साबित हुआ जिससे आए कुल 18 रन। गिल 1 और अय्यर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- Feb 06, 20256:07 PM
दूसरा झटका
भारतीय सलामी जोड़ी बेहद सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गई है। 19 रन के भीतर यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा दोनों आउट हो गए हैं। रोहित ने सिर्फ 2 रन बनाए। वह शाकिब महमूद का शिकार बने।
- Feb 06, 20256:01 PM
भारत को लगा पहला झटका
यशस्वी जायसवाल डेब्यू मैच में फेल हो गए हैं। जायसवाल सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड को दिलाई पहली सफलता।
- Feb 06, 20255:59 PM
4 ओवर समाप्त
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने खोला खाता। 4 ओवर बाद भारत का स्कोर 19 रन। जायसवाल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
- Feb 06, 20255:47 PM
चौका!
यशस्वी जायसवाल ने दूसरे ही ओवर में जड़ा चौका। शाकिब महमूद के ओवर का बाउंड्री से हुआ आगाज। रोहित अभी भी खाता खोलने के इंतजार में हैं।
- Feb 06, 20255:35 PM
भारत की सलामी जोड़ी तैयार
भारत की सलामी जोड़ी मैदान में आ चुकी है। रोहित शर्मा के साथ डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 249 रनों का टारगेट मिला है।
- Feb 06, 20254:57 PM
इंग्लैंड 248 रन पर ढेर
भारत ने इंग्लैंड को 248 रन पर समेट दिया है। इंग्लैंड की ओर से जेकेब बेथेल और कप्तान जोस बटलर ने अर्धशतक जड़े। भारत की ओर से हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
- Feb 06, 20254:52 PM
जडेजा को मिली तीसरी सफलता
जडेजा ने भारत को दिलाई 9वीं सफलता। ऑलआउट के करीब इंग्लैंड। जडेजा ने आदिल रशीद को 8 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब ऑलआउट से इंग्लैंड सिर्फ 1 विकेट दूर है।
- Feb 06, 20254:38 PM
ऑलआउट के करीब इंग्लैंड
इंग्लैंड को जेकेब बेथेल के रुप में 8वां झटका लग गया है। बेथेल अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जडेजा के हाथ लगी दूसरी सफलता।
- Feb 06, 20254:22 PM
शमी ने दिया 7वां झटका
इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार। जैकेब बैथेल 39 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। हालांकि ब्रायडन कार्स सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। शमी का खुला खाता।
- Feb 06, 20254:06 PM
भारत को मिली बड़ी सफलता
हर्षित राणा के हाथ लगी तीसरी सफलता। लियाम लिविंगस्टोन को बनाया शिकार। लियाम सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत को मिली छठी सफलता।
- Feb 06, 20253:53 PM
इंग्लैंड को लगा 5वां झटका
कप्तान जोस बटलर अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर पटेल को मिली सफलता। इंग्लैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। 33 ओवर बाद इंग्लैंड का स्कोर- 170/5.
- Feb 06, 20253:42 PM
बटलर ने ठोका अर्धशतक
कप्तान जोस बटलर ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। बटलर ने 58 गेंदों पर पचासा पूरा किया। उन्होंने जैकेब बेथेल के साथ मिलकर 54 रनों की पार्टनरशिप भी कर ली है। इंग्लैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
- Feb 06, 20253:31 PM
150 के पार इंग्लैंड
इंग्लैंड के जैकेब बेथेल ने शानदार छक्का जड़ते हुए अपनी टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है। बेथेल और बटलर के बीच 56 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। 28 ओवर बाद इंग्लैंड- 153/4.
- Feb 06, 20253:27 PM
इंग्लैंड 150 के करीब
इंग्लैंड ने 27 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। कप्तान जोस बटलर 41 और जैकेब बेथेल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब हार्दिक पांड्या अपना चौथा ओवर लेकर आएं हैं।
- Feb 06, 20252:59 PM
रूट बने जडेजा का शिकार
रवींद्र जडेजा और जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जो रूट एलबीडब्लू आउट हुए। रूट के बल्ले से सिर्फ 19 रन आए। इस तरह इंग्लैंड को चौथा बड़ा झटका लग गया।
- Feb 06, 20252:47 PM
100 के पार पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। जो रूट 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर 11 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को चौथे विकेट की तलाश है।
- Feb 06, 20252:34 PM
टीम इंडिया का जोरदार पलटवार
इंग्लैंड ने 74 रन एक भी विकेट नहीं खोया था लेकिन अगले 3 रनों के भीतर 3 विकेट खो दिए। फिलिप सॉल्ट, बेन डकेट के बाद हैरी ब्रूक भी पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया की ओर से शानदार कमबैक देखने को मिला है।
- Feb 06, 20252:25 PM
इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका
हैरी ब्रूक अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हर्षित राणा ने एक ही ओवर में दो विकेट झटक लिए। 10 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 77/3.
- Feb 06, 20252:19 PM
बेन डकेट 32 रन बनाकर हुए आउट
इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ 77 के स्कोर पर दूसरा झटका बेन डकेट के रूप में लगा है जो 32 रनों की पारी खेलने के बाद हर्षित राणा का शिकार बने। अब जो रूट का साथ देने के लिए मैदान पर हैरी ब्रूक बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
- Feb 06, 20252:14 PM
फिल सॉल्ट 43 बनाकर हुए रन आउट
इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 75 के स्कोर पर पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा है जो 43 रन बनाकर रन आउट हो गए। अब बेन डकेट का साथ देने जो रूट बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
- Feb 06, 20252:08 PM
8 ओवर्स में इंग्लैंड की टीम ने बनाए 71 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 8 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 71 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट 40 और बेन डकेट 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- Feb 06, 20251:59 PM
इंग्लैंड ने 6 ओवर्स में बनाए 52 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट 34 जबकि बेन डकेट 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हर्षित राणा ने अपने तीसरे ओवर में कुल 26 रन खर्च किए जिसमें उन्हें तीन छक्के और 2 चौके फिल सॉल्ट ने लगाए।
- Feb 06, 20251:45 PM
इंग्लैंड ने तीन ओवर्स में बनाए 17 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 9 और फिल सॉल्ट 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- Feb 06, 20251:34 PM
बेन डकेट और फिल सॉल्ट कर रहे इंग्लैंड की तरफ से ओपनिंग
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जिसमें उनकी तरफ से बेन डकेट और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर पारी की शुरुआत कर रही है।
- Feb 06, 20251:11 PM
भारतीय टीम की पहले वनडे के लिए प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
- Feb 06, 20251:06 PM
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
- Feb 06, 20251:05 PM
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
- Feb 06, 202512:51 PM
हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल को मिला डेब्यू का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है, जिसमें ये दोनों ही खिलाड़ी वनडे में अपना डेब्यू मैच खेलने उतरेंगे।
- Feb 06, 202512:49 PM
इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए किया अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
- Feb 06, 202512:35 PM
नागपुर की पिच का कैसा रहेगा मिजाज
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में कुल अब तक 09 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए उपयुक्त माना जाती है। हालांकि, लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में इस मैदान पर दरारों वाले विकेट पर उच्च स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। जो टीम मिडिल ओवर्स में अच्छे रन बनाती है, उसे इसका फायदा मिलेगा। टॉस जीतने वाली टीम इस पिच पर टारगेट का पीछा करना पसंद कर सकती है।
- Feb 06, 202512:32 PM
इंग्लैंड का वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।
- Feb 06, 202512:31 PM
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए