Ind vs Eng 5th T20: भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत, 100 रनों के अंदर सिमटी इंग्लैंड की टीम

Sports Desk

पांचवें टी20 मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 150 रनों से शिकस्त दी है और इसी के साथ सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 247 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया और तूफानी शतक लगाया। उन्होंने 135 रनों की पारी खेली और उनकी वजह से ही भारतीय टीम मैच में बड़ा स्कोर बना पाई। इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से कोई भी बल्लेबाज टिक कर बैटिंग नहीं कर पाया और पूरी टीम 97 रनों पर सिमट गई।

Latest Cricket News

  • 10:07 PM

    भारतीय टीम ने सीरीज 4-1 से जीती

    भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 30 रनों का योगदान दिया। 

  • 10:04 PM 

    भारत की इंग्लैंड के खिलाफ T20I क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत

    इंग्लैंड की टीम के लिए फिल साल्ट ने जरूर 55 रन बनाए। लेकिन उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। इसी वजह से टीम को 150 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ ये सबसे बड़ी जीत है। 

  • 9:59 PM

    भारतीय टीम ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 150 रनों से जीत दर्ज की है। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा टीम के लिए सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने शतक लगाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किए। 

  • 9:48 PM 

    इंग्लैंड ने गंवाया आठवां विकेट

    शिवम दुबे ने जैकब बेथेल को पवेलियन की राह दिखाई है। उन्होंने मैच में 10 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। 

  • 9:47 PM 

    9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर

    9 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोफ्रा ऑर्चर और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं। 

  • 9:45 PM 

    अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में हासिल किए दो विकेट

    बल्लेबाजी के बाद अभिषेक शर्मा गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए हैं। ब्रायडन कार्स और जैमी ओवरटन को पवेलियन की राह दिखाई है। 

  • 9:34 PM 

    शिवम दुबे को मिला विकेट

    फिल साल्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। वह इंग्लैंड की टीम एकमात्र उम्मीद थे। लेकिन वह 55 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। इंग्लैंड ने 7.1 ओवर्स के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। 

  • 9:30 PM 

    इंग्लैंड ने गंवाया चौथा विकेट

    वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन भारतीय फील्डर रिंकू सिंह को एक आसान सा कैच थमा बैठे हैं। वह मैच में सिर्फ चार रन बना पाए। इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। 

  • 9:28 PM 

    पावरप्ले के बाद इंग्लैंड का स्कोर

    रवि बिश्नोई की गेंद पर हैरी ब्रूक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका कैच वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किया है। इंग्लैंड ने पावरप्ले के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। 

  • 9:19 PM 

    जोस बटलर हुए आउट

    वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई है। बटलर मैच में सिर्फ 7 रन बना सके हैं। 

  • 9:19 PM 

    चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर

    चार ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट 39 रन और जोस बटलर 7 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 9:18 PM 

    मोहम्मद शमी को मिली सफलता

    मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही बेन डकेट को पवेलियन की राह दिखा दी है। इससे टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई है। 

  • 9:17 PM 

    2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर

    इंग्लैंड की टीम ने 2 ओवर के बाद 23 रन बना किसी नुकसान के बना लिए हैं। क्रीज पर फिल साल्ट और बेन डकेट मौजूद हैं। 

  • 8:47 PM 

    भारत ने बनाए 247 रन

    आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने दो विकेट गंवाए हैं। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को आउट होना पड़ा है। टीम इंडिया ने 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए हैं। 

  • 8:45 PM 

    19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    19 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल मौजूद हैं। 

  • 8:43 PM 

    अभिषेक शर्मा हुए आउट

    अभिषेक शर्मा मैच में 135 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय टीम ने अभी तक 18 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं।  

  • 8:35 PM 

    शुभमन गिल को किया पीछे

    अभिषेक शर्मा भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह अभी तक 128 रन बना चुके हैं। इससे पहले भारत के लिए एक T20I मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था। तब उन्होंने 126 रन बनाए थे। 

  • 8:27 PM 

    भारतीय टीम ने गंवाया छठा विकेट

    रिंकू सिंह पांचवें टी20 मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने अभी तक 16 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। 

  • 8:22 PM 

    हार्दिक पांड्या हुए आउट

    हार्दिक पांड्या स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए हैं। उन्होंने 9 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया ने 15 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। 

  • 8:15 PM 

    14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    14 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 107 रन और हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 8:11 PM 

    शिवम दुबे लौटे पवेलियन

    शिवम दुबे ने पांचवें टी20 मैच में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। उन्होंने 13 गेंदों में 30 रन बनाए हैं। 

  • 8:07 PM 

    160 रनों के पार पहुंचा भारत का स्कोर

    भारतीय टीम ने अभी तक 12 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 102 रन और शिवम दुबे 14 रन बना लिए हैं। 

  • 8:02 PM 

    11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    11 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिवम दुबे 2 रन और अभिषेक शर्मा 101 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 7:56 PM 

    सूर्यकुमार यादव हुए आउट

    सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। अब पांचवें टी20 मैच में भी वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। 

  • 7:54 PM 

    अभिषेक शर्मा ने पूरा किया शतक

    अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 37 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया है। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभी तक अपनी पारी में 5 चौके और 10 छक्के लगाए हैं। अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये दूसरा शतक है। 

  • 7:51 PM 

    10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    अभिषेक शर्मा के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज बिल्कुल बेबस नजर आ रहे हैं। अभी अभिषेक 99 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। 

  • 7:49 PM 

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी

    अभिषेक शर्मा विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके आगे इंग्लैंड के गेंदबाज टिक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अभी तक 94 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने 9 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।

  • 7:44 PM 

    तिलक वर्मा हुए आउट

    तिलक वर्मा 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वह मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। 

  • 7:43 PM 

    8 ओवर के बाद भारतीय टीम ने का स्कोर

    8 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 86 रन और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 7:39 PM 

    7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    7 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 72 रन और तिलक वर्मा 21 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 7:37 PM 

    पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    भारतीय टीम ने पावरप्ले के बाद एक विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 19 रन और अभिषेक शर्मा 58 रन बनाकर मौजूद हैं। अभिषेक पूरी तरह से लय में नजर आ रहे हैं और दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 7:30 PM

    अभिषेक शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक

    अभिषेक शर्मा बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है। वह मैदान के हर कोने में स्ट्रोक लगा रहे हैं। टीम इंडिया ने अभी तक एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। क्रीज पर तिलक वर्मा 11 रन और अभिषेक शर्मा 53 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 7:26 PM 

    भारतीय टीम के 50 रन हुए पूरे

    इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में भारतीय टीम के 50 रन पूरे हो गए हैं। अभिषेक शर्मा अभी 38 रन और तिलक वर्मा एक रन बनाकर क्रीज मौजूद हैं। टीम इंडिया ने चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। 

  • 7:24 PM

    तीन ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    तीन ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक 23 रन बना लिए हैं। 

  • 7:14 PM 

    संजू सैमसन हुए आउट

    संजू सैमसन बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने पहले ओवर में अकेले ही 16 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे ओवर में जोफ्रा ऑर्चर की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में वह आउट हो गए हैं। 2 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। 

  • 7:13 PM 

    पहले ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर

    पहले ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन 16 रन और अभिषेक शर्मा जीरो रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 7:04 PM 

    मैदान पर उतरे भारतीय ओपनर्स

    मैदान पर भारतीय ओपनर्स संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बैटिंग कर उतर चुके हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने रन बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली है। 

  • 6:38 PM 

    इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

    फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

  • 6:37 PM 

    भारत की प्लेइंग इलेवन:

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

  • 6:32 PM

    इंग्लैंड ने जीता टॉस

    भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 6:02 PM 

    भारतीय टीम का स्क्वाड:

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर , रमनदीप सिंह, मोहम्मद शमी

  • 6:01 PM 

    इंग्लैंड की टीम का स्क्वाड:

    फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, मार्क वुड, गस एटकिंसन , रेहान अहमद

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-eng-5th-t20-india-filed-a-bang-win/article-9266

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.