IND vs ENG: इंग्लैंड को हराया, ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 7 साल बाद सातवें आसमान पर टीम इंडिया

Sports Desk

कोलकाता में खेले पहले T20 में भारत ने इंग्लैंड को हराते हुए वैसे तो कई रिकॉर्डों की पटकथा लिखी, लेकिन सबसे खास रहा उसका ऑस्ट्रेलिया के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ते देखना. जिस रिकॉर्ड पर ऑस्ट्रेलिया का पिछले 7 साल से राज था, वो अब टीम इंडिया का हो चुका था.

टीम इंडिया सातवें आसमान पर है. और, हो भी क्यों ना इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में जोरदार जीत जो मिली है. टीम इंडिया ने कोलकाता में इंग्लैंड का जो हाल किया है, उसे बस हराना नहीं बल्कि विरोधी को पूरी तरह से फोड़ना कहते हैं. भारतीय टीम ने 43 गेंद पहले अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी, जो कि T20I मैच में बचे हुए गेंदों के लिहाज से इंग्लैंड पर उसकी सबसे बड़ी जीत है. ये जीत उसके गेंदबाजों की बेमिसाल प्लानिंग और बल्लेबाजों की विस्फोटक इनिंग का नतीजा है. इस तूफानी जीत को दर्ज करने के दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है.

भारत ने रनचेज में तोड़ा रिकॉर्ड

मुकाबले में टॉस जीतकर कंडीशन के मुताबिक भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका फैसला रंग भी लाया. अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 20 ओवर में 132 रन पर रोक दिया. इंग्लैंड के एकमात्र सफल बल्लेबाज उसके कप्तान जोस बटलर रहे, जिन्होंने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए. बहरहाल, भारत को 133 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने सिर्फ चेज नहीं किया बल्कि ऐसा करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया.

7 साल से ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज रिकॉर्ड अब भारत का हुआ

भारत ने इंग्लैंड से मिले 133 रन के लक्ष्य को 12.5 ओवर में चेज किया, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ T20I में 130 प्लस स्कोर का किसी भी टीम की तरफ से किया सबसे तेज चेज हैं. इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 7 साल पहले यानी साल 2018 में मेलबर्न में खेले T20 में इंग्लैंड के खिलाफ 130 प्लस का स्कोर 14.5 ओवर में चेज किया था.

किसी टीम के खिलाफ भारत का सबसे तेज 130+ रन चेज

खुद टीम इंडिया का भी ये T20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम के खिलाफ किया सबसे तेज 130 प्लस चेज है. भारत ने इससे पहले 130 प्लस रन सबसे तेज नामीबिया के खिलाफ साल 2021 में किए थे. तब उसने 15.2 ओवरों में ये कारनामा किया था.

कोलकाता में पहला T20I जीतकर भारत ने 5 मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच अब दूसरा T20 मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jan 2025 By दैनिक जागरण

IND vs ENG: इंग्लैंड को हराया, ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 7 साल बाद सातवें आसमान पर टीम इंडिया

Sports Desk

टीम इंडिया सातवें आसमान पर है. और, हो भी क्यों ना इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में जोरदार जीत जो मिली है. टीम इंडिया ने कोलकाता में इंग्लैंड का जो हाल किया है, उसे बस हराना नहीं बल्कि विरोधी को पूरी तरह से फोड़ना कहते हैं. भारतीय टीम ने 43 गेंद पहले अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी, जो कि T20I मैच में बचे हुए गेंदों के लिहाज से इंग्लैंड पर उसकी सबसे बड़ी जीत है. ये जीत उसके गेंदबाजों की बेमिसाल प्लानिंग और बल्लेबाजों की विस्फोटक इनिंग का नतीजा है. इस तूफानी जीत को दर्ज करने के दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है.

भारत ने रनचेज में तोड़ा रिकॉर्ड

मुकाबले में टॉस जीतकर कंडीशन के मुताबिक भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका फैसला रंग भी लाया. अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 20 ओवर में 132 रन पर रोक दिया. इंग्लैंड के एकमात्र सफल बल्लेबाज उसके कप्तान जोस बटलर रहे, जिन्होंने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए. बहरहाल, भारत को 133 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने सिर्फ चेज नहीं किया बल्कि ऐसा करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया.

7 साल से ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज रिकॉर्ड अब भारत का हुआ

भारत ने इंग्लैंड से मिले 133 रन के लक्ष्य को 12.5 ओवर में चेज किया, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ T20I में 130 प्लस स्कोर का किसी भी टीम की तरफ से किया सबसे तेज चेज हैं. इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 7 साल पहले यानी साल 2018 में मेलबर्न में खेले T20 में इंग्लैंड के खिलाफ 130 प्लस का स्कोर 14.5 ओवर में चेज किया था.

किसी टीम के खिलाफ भारत का सबसे तेज 130+ रन चेज

खुद टीम इंडिया का भी ये T20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम के खिलाफ किया सबसे तेज 130 प्लस चेज है. भारत ने इससे पहले 130 प्लस रन सबसे तेज नामीबिया के खिलाफ साल 2021 में किए थे. तब उसने 15.2 ओवरों में ये कारनामा किया था.

कोलकाता में पहला T20I जीतकर भारत ने 5 मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच अब दूसरा T20 मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-eng-defeated-england-broke-australias-world-record-team/article-8287

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.