IND vs ENG : पहले दिन भारत ने गंवाए 6 विकेट, सुदर्शन टॉप स्कोरर; करुण नायर 52 रन पर नॉटआउट

Sports

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अंतिम यानी पांचवां टेस्ट मुकाबला लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

 मैच के पहले दिन इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, जो उनके गेंदबाजों के पक्ष में गया। तेज पिच और हल्की नमी का फायदा उठाते हुए इंग्लिश बॉलर्स ने भारतीय टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया।

भारत ने पहले दिन 204 रन पर 6 विकेट गंवाए, जिसमें साई सुदर्शन 38 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। वहीं, करुण नायर 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पहला सेशन: स्विंग की चुनौती के बीच 2 विकेट गिरे

मैच की शुरुआत से ही पिच पर हरी घास और ठंडी हवाओं ने गेंदबाजों को स्विंग दिलाई। इंग्लैंड की नई बॉल अटैक के बावजूद भारत ने संयम से खेलते हुए लंच तक सिर्फ 2 विकेट खोए और 72 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जबकि केएल राहुल ने 14 रन के लिए 40 गेंदें खेलीं।

दूसरा सेशन: बारिश और रनआउट ने किया खेल प्रभावित

बारिश ने दूसरे सेशन की लय तोड़ी। हालांकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन की साझेदारी टिक रही थी, तभी गिल 21 रन पर रनआउट हो गए। इसके बाद करीब 75 मिनट तक बारिश के कारण खेल रुका।

तीसरा सेशन: टंग और एटकिंसन ने मचाया कहर

तीसरे सत्र में धूप खिली लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ गईं। जोश टंग ने साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा को विकेट के पीछे कैच आउट कराया, जबकि गस एटकिंसन ने केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। ध्रुव ने सिर्फ 19 रन बनाए।

करुण नायर की जिम्मेदारी भरी पारी

नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए आए करुण नायर ने मोर्चा संभाला और वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर दिन का अंत बिना कोई और विकेट गंवाए किया। करुण नायर ने 52 रन की अहम पारी खेली, जबकि सुंदर 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

दोनों टीमों में 4-4 बदलाव

भारत और इंग्लैंड दोनों ने अपनी टीम में 4 बदलाव किए।
भारत ने जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, ऋषभ पंत और अंशुल कम्बोज की जगह आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर और ध्रुव जुरेल को मौका दिया।
वहीं इंग्लैंड ने कप्तान स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और लियम डॉसन की जगह जैमी ओवर्टन, जोश टंग, गस एटकिंसन और जैकब बेथेल को शामिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

IND vs ENG : पहले दिन भारत ने गंवाए 6 विकेट, सुदर्शन टॉप स्कोरर; करुण नायर 52 रन पर नॉटआउट

Sports

 मैच के पहले दिन इंग्लैंड के स्टैंड-इन कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, जो उनके गेंदबाजों के पक्ष में गया। तेज पिच और हल्की नमी का फायदा उठाते हुए इंग्लिश बॉलर्स ने भारतीय टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया।

भारत ने पहले दिन 204 रन पर 6 विकेट गंवाए, जिसमें साई सुदर्शन 38 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। वहीं, करुण नायर 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पहला सेशन: स्विंग की चुनौती के बीच 2 विकेट गिरे

मैच की शुरुआत से ही पिच पर हरी घास और ठंडी हवाओं ने गेंदबाजों को स्विंग दिलाई। इंग्लैंड की नई बॉल अटैक के बावजूद भारत ने संयम से खेलते हुए लंच तक सिर्फ 2 विकेट खोए और 72 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जबकि केएल राहुल ने 14 रन के लिए 40 गेंदें खेलीं।

दूसरा सेशन: बारिश और रनआउट ने किया खेल प्रभावित

बारिश ने दूसरे सेशन की लय तोड़ी। हालांकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन की साझेदारी टिक रही थी, तभी गिल 21 रन पर रनआउट हो गए। इसके बाद करीब 75 मिनट तक बारिश के कारण खेल रुका।

तीसरा सेशन: टंग और एटकिंसन ने मचाया कहर

तीसरे सत्र में धूप खिली लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ गईं। जोश टंग ने साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा को विकेट के पीछे कैच आउट कराया, जबकि गस एटकिंसन ने केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। ध्रुव ने सिर्फ 19 रन बनाए।

करुण नायर की जिम्मेदारी भरी पारी

नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए आए करुण नायर ने मोर्चा संभाला और वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर दिन का अंत बिना कोई और विकेट गंवाए किया। करुण नायर ने 52 रन की अहम पारी खेली, जबकि सुंदर 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

दोनों टीमों में 4-4 बदलाव

भारत और इंग्लैंड दोनों ने अपनी टीम में 4 बदलाव किए।
भारत ने जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, ऋषभ पंत और अंशुल कम्बोज की जगह आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर और ध्रुव जुरेल को मौका दिया।
वहीं इंग्लैंड ने कप्तान स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और लियम डॉसन की जगह जैमी ओवर्टन, जोश टंग, गस एटकिंसन और जैकब बेथेल को शामिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-eng-lose-6-wickets-on-the-first-day/article-29462

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.