IND vs ENG: मोहम्मद शमी क्या कटक में रचेंगे नया इतिहास, मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका

Sports Desk

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मोहम्मद शमी सिर्फ एक विकेट हासिल करने में कामयाब हुए थे, वहीं शमी के पास अब दूसरे वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा जिसमें वह मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच में लंबे समय के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी देखने को मिली थी। शमी पहले मुकाबले में सिर्फ एक विकेट ही हासिल करने में कामयाब हुए थे लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से जरूर सभी को प्रभावित किया था। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शमी यदि अपनी लय को पूरी तरह से हासिल कर लेते हैं तो इससे टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी मजबूत दिखेगी क्योंकि जसप्रीत बुमराह के खेलने पर अभी भी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। इसी बीच मोहम्मद शमी के पास इंग्लैंड के खिलाफ कटक के मैदान पर होने वाले दूसरे वनडे मैच में एक खास कारनामा भी करने का मौका होगा, जिसमें वह मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

शमी अपने 200 वनडे विकेट से सिर्फ 4 कदम दूर

मोहम्मद शमी अब तक 102 वनडे मैचों में 23.76 के औसत से 196 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें उन्हें अपने 200 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट और हासिल करने हैं। शमी यदि कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में ये कारनामा करने में कामयाब होते हैं तो वह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम करेंगे। शमी ने अब तक 196 विकेट 5033 गेंदों में हासिल किए हैं। वहीं स्टार्क ने अपने 200 वनडे विकेट का आंकड़ा पूरा करने के लिए 5240 गेंदें ली थी। ऐसे में शमी के पास चार विकेट और लेने के लिए 206 गेंदों का अंतर बचा है और यदि वह ऐसा कर लेते हैं तो वर्ल्ड क्रिकेट में 200 वनडे विकेट सबसे कम गेंदों में पूरे करने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

मोहम्मद शमी के पास इस मामले में स्टार्क की बराबरी करने का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यदि मोहम्मद शमी अपने 200 विकेट पूरे करने में कामयाब होते हैं तो वह सबसे कम मैचों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वर्ल्ड क्रिकेट मिचेल स्टार्क के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हो जाएंगे। शमी ने जहां अब तक 101 वनडे मैच खेले हैं तो वहीं स्टार्क ने 102 वनडे मैचों में अपने 200 विकेट पूरे किए थे। बता दें कि टीम इंडिया की नजर कटक में होने वाले मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

IND vs ENG: मोहम्मद शमी क्या कटक में रचेंगे नया इतिहास, मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका

Sports Desk

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच में लंबे समय के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी देखने को मिली थी। शमी पहले मुकाबले में सिर्फ एक विकेट ही हासिल करने में कामयाब हुए थे लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से जरूर सभी को प्रभावित किया था। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शमी यदि अपनी लय को पूरी तरह से हासिल कर लेते हैं तो इससे टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी मजबूत दिखेगी क्योंकि जसप्रीत बुमराह के खेलने पर अभी भी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। इसी बीच मोहम्मद शमी के पास इंग्लैंड के खिलाफ कटक के मैदान पर होने वाले दूसरे वनडे मैच में एक खास कारनामा भी करने का मौका होगा, जिसमें वह मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

शमी अपने 200 वनडे विकेट से सिर्फ 4 कदम दूर

मोहम्मद शमी अब तक 102 वनडे मैचों में 23.76 के औसत से 196 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें उन्हें अपने 200 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट और हासिल करने हैं। शमी यदि कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में ये कारनामा करने में कामयाब होते हैं तो वह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम करेंगे। शमी ने अब तक 196 विकेट 5033 गेंदों में हासिल किए हैं। वहीं स्टार्क ने अपने 200 वनडे विकेट का आंकड़ा पूरा करने के लिए 5240 गेंदें ली थी। ऐसे में शमी के पास चार विकेट और लेने के लिए 206 गेंदों का अंतर बचा है और यदि वह ऐसा कर लेते हैं तो वर्ल्ड क्रिकेट में 200 वनडे विकेट सबसे कम गेंदों में पूरे करने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

मोहम्मद शमी के पास इस मामले में स्टार्क की बराबरी करने का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यदि मोहम्मद शमी अपने 200 विकेट पूरे करने में कामयाब होते हैं तो वह सबसे कम मैचों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वर्ल्ड क्रिकेट मिचेल स्टार्क के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हो जाएंगे। शमी ने जहां अब तक 101 वनडे मैच खेले हैं तो वहीं स्टार्क ने 102 वनडे मैचों में अपने 200 विकेट पूरे किए थे। बता दें कि टीम इंडिया की नजर कटक में होने वाले मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-eng-mohammed-shami-will-create-a-great-chance/article-9841

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.