IND vs NZ: फाइनल में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान रोहित इन प्लेयर्स को देंगे जगह?

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का कारवां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 9 मार्च को होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का महामुकाबला 9 मार्च को दुबई के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं कीवी टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच पहले भी फाइनल मुकाबला साल 2000 में खेला जा चुका है। तब न्यूजीलैंड की टीम विजयी हुई थी। इस बार टीम इंडिया की निगाहें बदला लेने पर होंगी। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम टूर्नामेंट में अजेय है। आइए जानते हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आए हैं और उनक बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। वह एक शतक भी लगा चुके हैं। दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने भी तेजी के साथ रन बनाए हैं। ऐसे में इन दोनों प्लेयर्स की जोड़ी ही एक बार फिर मैदान पर दिखाई दे सकती है। नंबर तीन पर सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उतरना तय लग रहा है। कोहली ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अच्छी पारियां खेली थीं और अपने दम भारत को जीत दिलाई थी। वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक 4 मैचों में 217 रन बनाए हैं। फाइनल में भारतीय टीम को एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

केएल राहुल को मिल सकती है विकेटकीपर की जिम्मेदारी

नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर को उतारा जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अय्यर भारतीय बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ साबित हुए हैं और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। वह अभी तक दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं। पांचवें नंबर पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है। अक्षर तेजी के साथ रन बनाते हैं और रन गति को बढ़ाए रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी में भी 10 ओवर कर सकते हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी जा सकती है। 

मोहम्मद शमी के पास है अनुभव

तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी को दी जा सकती है। उनके पास अनुभव है और वह लय में होने में चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। हार्दिक पांड्या दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती को सौंपी जा सकती है। वरुण अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। 

कुलदीप यादव ने फंसा दिया पेंच

लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या कप्तान रोहित शर्मा स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर करके हर्षित राणा को मौका देते हैं या फिर पुराने कॉम्बिनेशन के साथ ही फाइनल में जाते हैं। कुलदीप मौजूदा टूर्नामेंट में भी तक सिर्फ पांच विकेट ले सके हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव/हर्षित राणा। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IND vs NZ: फाइनल में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान रोहित इन प्लेयर्स को देंगे जगह?

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का महामुकाबला 9 मार्च को दुबई के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं कीवी टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच पहले भी फाइनल मुकाबला साल 2000 में खेला जा चुका है। तब न्यूजीलैंड की टीम विजयी हुई थी। इस बार टीम इंडिया की निगाहें बदला लेने पर होंगी। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम टूर्नामेंट में अजेय है। आइए जानते हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आए हैं और उनक बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। वह एक शतक भी लगा चुके हैं। दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा ने भी तेजी के साथ रन बनाए हैं। ऐसे में इन दोनों प्लेयर्स की जोड़ी ही एक बार फिर मैदान पर दिखाई दे सकती है। नंबर तीन पर सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उतरना तय लग रहा है। कोहली ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अच्छी पारियां खेली थीं और अपने दम भारत को जीत दिलाई थी। वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक 4 मैचों में 217 रन बनाए हैं। फाइनल में भारतीय टीम को एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

केएल राहुल को मिल सकती है विकेटकीपर की जिम्मेदारी

नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर को उतारा जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अय्यर भारतीय बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ साबित हुए हैं और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। वह अभी तक दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं। पांचवें नंबर पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है। अक्षर तेजी के साथ रन बनाते हैं और रन गति को बढ़ाए रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी में भी 10 ओवर कर सकते हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी जा सकती है। 

मोहम्मद शमी के पास है अनुभव

तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी को दी जा सकती है। उनके पास अनुभव है और वह लय में होने में चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। हार्दिक पांड्या दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती को सौंपी जा सकती है। वरुण अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। 

कुलदीप यादव ने फंसा दिया पेंच

लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या कप्तान रोहित शर्मा स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर करके हर्षित राणा को मौका देते हैं या फिर पुराने कॉम्बिनेशन के साथ ही फाइनल में जाते हैं। कुलदीप मौजूदा टूर्नामेंट में भी तक सिर्फ पांच विकेट ले सके हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव/हर्षित राणा। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-nz-can-be-like-this-in-the-final/article-12936

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.