IND vs NZ: रवींद्र-विलियमसन नहीं चले, मिचेल-ब्रेसवेल आ गए आउट ऑफ सिलेबस; चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए मिला 252 का लक्ष्य

Sports News

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत को 252 रनों का लक्ष्य मिला है. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल ने बनाए.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच (Champions Trophy Final) में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 251 रन बना दिए हैं. बता दें कि यह मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है, जिस पर भारत-पाकिस्तान मैच खेला गया था. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल ने बनाए, जिन्होंने 63 रन की धीमी लेकिन बहुत महत्वपूर्ण पारी खेली. अब कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनने के लिए भारतीय टीम को 252 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए.

भारत को मिला 252 रन का लक्ष्य

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. कीवियों को रचिन रवींद्र और विल यंग ने बहुत बढ़िया शुरुआत दिलाई. रवींद्र ने 29 गेंद में 37 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. केन विलियमसन केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की 57 रनों की पार्टनरशिप ने काफी हद तक न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करवाई थी. मिचेल ने 63 रन और फिलिप्स ने 34 रनों की पारी खेली. अंत में माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 251 के स्कोर तक पहुंचाया.

आखिरी 10 ओवरों में मात खा गई टीम इंडिया

न्यूजीलैंड ने 40 ओवर समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए थे. यहां से अगले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड ने केवल 2 विकेट गंवाए और कुल 79 रन बना डाले. खासतौर पर माइकल ब्रेसवेल की 53 रनों की पारी टीम इंडिया के लिए आउट ऑफ सिलेबस आई. उन्होंने 40 गेंद में तेजतर्रार अंदाज में खेलते हुए 53 रन बनाए और इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए. एक समय ऐसा लग रहा था जैसे न्यूजीलैंड ज्यादा से ज्यादा 230 रन का स्कोर बना पाएगी. मगर ब्रेसवेल की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड 250 रन के स्कोर को पार करने में कामयाब रहा.

images

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IND vs NZ: रवींद्र-विलियमसन नहीं चले, मिचेल-ब्रेसवेल आ गए आउट ऑफ सिलेबस; चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए मिला 252 का लक्ष्य

Sports News

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच (Champions Trophy Final) में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 251 रन बना दिए हैं. बता दें कि यह मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है, जिस पर भारत-पाकिस्तान मैच खेला गया था. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल ने बनाए, जिन्होंने 63 रन की धीमी लेकिन बहुत महत्वपूर्ण पारी खेली. अब कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनने के लिए भारतीय टीम को 252 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए.

भारत को मिला 252 रन का लक्ष्य

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. कीवियों को रचिन रवींद्र और विल यंग ने बहुत बढ़िया शुरुआत दिलाई. रवींद्र ने 29 गेंद में 37 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. केन विलियमसन केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की 57 रनों की पार्टनरशिप ने काफी हद तक न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करवाई थी. मिचेल ने 63 रन और फिलिप्स ने 34 रनों की पारी खेली. अंत में माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 251 के स्कोर तक पहुंचाया.

आखिरी 10 ओवरों में मात खा गई टीम इंडिया

न्यूजीलैंड ने 40 ओवर समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए थे. यहां से अगले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड ने केवल 2 विकेट गंवाए और कुल 79 रन बना डाले. खासतौर पर माइकल ब्रेसवेल की 53 रनों की पारी टीम इंडिया के लिए आउट ऑफ सिलेबस आई. उन्होंने 40 गेंद में तेजतर्रार अंदाज में खेलते हुए 53 रन बनाए और इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए. एक समय ऐसा लग रहा था जैसे न्यूजीलैंड ज्यादा से ज्यादा 230 रन का स्कोर बना पाएगी. मगर ब्रेसवेल की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड 250 रन के स्कोर को पार करने में कामयाब रहा.

images

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-nz-rabindra-villiamson-did-not-go-to-mitchell-bracewell-out/article-13276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.