IND vs NZ: हैरान रह गईं अनुष्का शर्मा, पकड़ लिया माथा, विराट कोहली ऐसे हुए आउट कि सोच भी नहीं सकते

Sports Desk

विराट के विकेट पर अनुष्का के रिएक्शन पहले भी कई दफा देखे गए हैं. लेकिन इस बार मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उसे देख अनुष्का इतनी हैरान हुईं कि उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ऐसे हुए आउट कि अनुष्का शर्मा ने तो माथा ही पकड़ लिया. दुबई के मैदान पर विराट कोहली जब 300वां वनडे खेलने उतरे तो हर किसी को उनसे बेहतरीन पारी की उम्मीद थी. 2 चौके लगाकर उन्होंने इसकी उम्मीद भी जगाई. लेकिन, फिर अचानक ही नजारा बदल गया. न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने उनका एक इतना जबरदस्त कैच लपका कि हर कोई हैरान रह गया. अपने पति का 300वां वनडे मैच देखने स्टेडियम पहुंची, अनुष्का ने भी उसी कैच को देखकर अपना माथा पकड़ लिया.

विराट आउट, अनुष्का हैरान

विराट के विकेट के बाद हैरानी में अपना सिर पकड़ने का अनुष्का का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. उन तस्वीरों में वो हंसती दिख रही हैं, मगर साथ में चेहरे पर एक हैरानी भी है. बहरहाल, विराट कोहली अपने 300वें वनडे में 14 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाकर आउट हुए.

ग्लेन फिलिप्स के कैच ने सबको चौंकाया

विराट कोहली का विकेट मैट हेनरी को मिला. भारतीय पारी के 7वें ओवर में हेनरी ने जब अपनी चौथी गेंद फेंकी तो विराट ने उसे बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला. लेकिन, ग्लेन फिलिप्स उसे हैरतअंगेज तरीके से लपक लिया. गेंद के लपके जाने के बाद किसी को भी यकीन नहीं हुआ. यहां तक कि विराट कोहली भी कुछ पल के लिए थम से गए. उन्हें समझ नहीं आया कि हुआ क्या?विराट कोहली के आउट होने पर हैरानी स्टेडियम में बैठे दर्शकों में भी देखने को मिली, जिनमें से अनुष्का भी एक रहीं.

30 रन पर भारत को लगे 3 झटके

विराट कोहली का विकेट भारत को लगा तीसरा झटका था. इससे पहले टीम इंडिया को शुभमन गिल के तौर पर पहला और रोहित शर्मा के तौर पर दूसरा झटका लगा था. 7 ओवर के अंदर टॉप ऑर्डर के तीनों विकेट भारत के सिर्फ 30 रन पर गिर गए.

भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले के नतीजे से सेमीफाइनल के समीकरण पर असर नहीं पड़ेगा. इस मुकाबले से बस इस बात का पता चलेगा कि ग्रुप ए की अंक तालिका में कौन सी टीम टॉप पर होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IND vs NZ: हैरान रह गईं अनुष्का शर्मा, पकड़ लिया माथा, विराट कोहली ऐसे हुए आउट कि सोच भी नहीं सकते

Sports Desk

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ऐसे हुए आउट कि अनुष्का शर्मा ने तो माथा ही पकड़ लिया. दुबई के मैदान पर विराट कोहली जब 300वां वनडे खेलने उतरे तो हर किसी को उनसे बेहतरीन पारी की उम्मीद थी. 2 चौके लगाकर उन्होंने इसकी उम्मीद भी जगाई. लेकिन, फिर अचानक ही नजारा बदल गया. न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने उनका एक इतना जबरदस्त कैच लपका कि हर कोई हैरान रह गया. अपने पति का 300वां वनडे मैच देखने स्टेडियम पहुंची, अनुष्का ने भी उसी कैच को देखकर अपना माथा पकड़ लिया.

विराट आउट, अनुष्का हैरान

विराट के विकेट के बाद हैरानी में अपना सिर पकड़ने का अनुष्का का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. उन तस्वीरों में वो हंसती दिख रही हैं, मगर साथ में चेहरे पर एक हैरानी भी है. बहरहाल, विराट कोहली अपने 300वें वनडे में 14 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाकर आउट हुए.

ग्लेन फिलिप्स के कैच ने सबको चौंकाया

विराट कोहली का विकेट मैट हेनरी को मिला. भारतीय पारी के 7वें ओवर में हेनरी ने जब अपनी चौथी गेंद फेंकी तो विराट ने उसे बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला. लेकिन, ग्लेन फिलिप्स उसे हैरतअंगेज तरीके से लपक लिया. गेंद के लपके जाने के बाद किसी को भी यकीन नहीं हुआ. यहां तक कि विराट कोहली भी कुछ पल के लिए थम से गए. उन्हें समझ नहीं आया कि हुआ क्या?विराट कोहली के आउट होने पर हैरानी स्टेडियम में बैठे दर्शकों में भी देखने को मिली, जिनमें से अनुष्का भी एक रहीं.

30 रन पर भारत को लगे 3 झटके

विराट कोहली का विकेट भारत को लगा तीसरा झटका था. इससे पहले टीम इंडिया को शुभमन गिल के तौर पर पहला और रोहित शर्मा के तौर पर दूसरा झटका लगा था. 7 ओवर के अंदर टॉप ऑर्डर के तीनों विकेट भारत के सिर्फ 30 रन पर गिर गए.

भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले के नतीजे से सेमीफाइनल के समीकरण पर असर नहीं पड़ेगा. इस मुकाबले से बस इस बात का पता चलेगा कि ग्रुप ए की अंक तालिका में कौन सी टीम टॉप पर होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-nz-surprised-anushka-sharma-caught-matha-virat-kohli/article-12364

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.