- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IND vs NZ: क्या बारिश करेगी फाइनल का मजा किरकिरा, अगर रिजर्व डे भी धुला तो कौन बनेगा विजेता?
IND vs NZ: क्या बारिश करेगी फाइनल का मजा किरकिरा, अगर रिजर्व डे भी धुला तो कौन बनेगा विजेता?
Sports Desk
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. यह मैच बारिश में धुला तो कौन विजेता होगा.
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. दुबई में 9 मार्च को दोनों टीमें एक दूसरे के साथ खिताबी मुकाबला खेलती हुई नजर आएंगी. आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बारिश ने भी अहम रोल निभाया है. टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ गए, जिसमें 2 बेनतीजा रहे और 1 मैच पूरा नहीं हो पाया था.
यह सभी मैच पाकिस्तान में खेले गए थे. अब दुबई में होने वाले भारत-बनाम फाइनल पर भी क्या बारिश का असर देखने को मिलेगा. अगर यह मैच में बारिश में धुल जाता है तो विजेता कौन बनेगा और कैसे विजेता का चुनाव किया जाएगा आइए इस बारे में विस्तार में जानते हैं.

क्या भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में विलेन बनेगी बारिश?
रोहित शर्मा की कप्तानी में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत-बनाम न्यूजीलैंड फाइनल खेला जाने वाला है. इन दिनों दुबई में गर्मी है, वहां बारिश का मौसम नहीं हैं. एक्यूवेदर समेत कई अन्य वेदर रिपोर्ट्स में भी बारिश होने के कोई आसार नहीं नजर आ रहा है. लेकिन अगर बारिश हुई तो क्या होगा.
इस मैच का परिणाम निकालने के लिए कम से कम मैच 25-25 ओवर का खेल होना अनिवार्य है. यह मैच अगर दोनों टीमों के बीच टाई होता है, तो मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकाला जाएगा. दुबई में होने वाले इस मैच में अगर बारिश खलल डालती है और यह मैच 9 मार्च को नहीं हो पाता है. तो इसके लिए 10 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है. अगर मान लो रिजर्व डे भी बारिश में धुल जाता है और मैच का परिणाम नहीं आ पाता है तो, ऐसे में भारत या न्यूजीलैंड में से कौन विजेता बनेगा.
बारिश में मैच धुलने पर कौन बनेगा विजेता
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल मैच अगर बारिश के चलते रद्द होता है तो, दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसा चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहले भी हो चुका है, जहां 2002 में भारत और श्रीलंका का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था.
टूर्नामेंट में कैसी रही दोनों टीमों की स्थिति
- भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीत थे. टीम इंडिया ने ग्रुप ए में टॉप किया था. उसने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर 6 अंकों के साथ शीर्ष पर अपना अभियान खत्म किया. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मिचेल सेंटनर की कप्तानी में ग्रुप स्टेज में अपने 2 मैच जीते और ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही थी. उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुज स्टेज में हराया था. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए