IND vs PAK: अचानक बीमार हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बढ़ी टेंशन

Sports Desk

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले से एक दिन पहले टीम इंडिया को ये परेशान करने वाली खबर मिली. इसके चलते टीम इंडिया के पास मुकाबले वाले दिन सिर्फ एक ही विकेटकीपर रहेगा.

रविवार 23 फरवरी को दुबई में क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से टकराएंगी. इस मुकाबले के लिए जहां दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं, वहीं टीम इंडिया को एक बुरी खबर मिली है. मैच से एक दिन पहले ही टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बीमार पड़ गए. पंत की बीमारी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि अब उसके पास सिर्फ केएल राहुल के रूप में एक विकेटकीपर रह गया है.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम रविवार को होने वाले महामुकाबले से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल ने पंत को लेकर ये जानकारी दी. शनिवार 22 फरवरी को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने खुलासा किया कि पंत अचानक बीमार पड़ गए, जिसके चलते वो इस प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए. भारतीय उप-कप्तान ने बताया कि पंत को वायरल बुखार है, जिसके चलते उन्हें इस प्रैक्टिस सेशन से आराम दिया गया.

अब पंत रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले फिट हो पाएंगे या नहीं, इस पर हर किसी की नजरें हैं. वैसे तो पंत के न होने का फर्क टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर नहीं पड़ने वाला क्योंकि उनका इस मैच में भी खेलना मुश्किल है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए केएल राहुल को ही अपना पहला विकेटकीपर-बल्लेबाज नियुक्त किया है. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने ही ये जिम्मेदारी संभाली थी. ऐसे में पंत को दूसरे मैच में भी जगह नहीं मिलनी थी.

इसके बावजूद पंत का बीमार पड़ना टीम इंडिया के लिए टेंशन देने वाला इसलिए है क्योंकि अगर मैच से पहले या मैच के दौरान राहुल को कुछ होता है और पंत भी फिट नहीं रहते हैं तो टीम इंडिया के सामने विकेटकीपर बनाने की परेशानी खड़ी हो जाएगी. भारतीय स्क्वॉड में इन दोनों के अलावा कोई तीसरा प्रमुख विकेटकीपर नहीं है. ऐसे में भारतीय टीम यही उम्मीद करेगी कि न सिर्फ राहुल पूरी तरह फिट रहें, बल्कि पंत भी जल्द से जल्द बुखार से उबर जाएं.

मुकाबले की बात करें तो वर्ल्ड कप 2023 के बाद वनडे क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की ये पहली टक्कर है, जबकि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2018 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में भिड़ने जा रहे हैं. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में दो मैच खेले गए थे और दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. इस बार टीम इंडिया हैट्रिक पूरी करने उतरेगी, जबकि पाकिस्तान हर हाल में ये मैच जीतकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

IND vs PAK: अचानक बीमार हुआ टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बढ़ी टेंशन

Sports Desk

रविवार 23 फरवरी को दुबई में क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से टकराएंगी. इस मुकाबले के लिए जहां दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं, वहीं टीम इंडिया को एक बुरी खबर मिली है. मैच से एक दिन पहले ही टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बीमार पड़ गए. पंत की बीमारी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि अब उसके पास सिर्फ केएल राहुल के रूप में एक विकेटकीपर रह गया है.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम रविवार को होने वाले महामुकाबले से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल ने पंत को लेकर ये जानकारी दी. शनिवार 22 फरवरी को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने खुलासा किया कि पंत अचानक बीमार पड़ गए, जिसके चलते वो इस प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए. भारतीय उप-कप्तान ने बताया कि पंत को वायरल बुखार है, जिसके चलते उन्हें इस प्रैक्टिस सेशन से आराम दिया गया.

अब पंत रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले फिट हो पाएंगे या नहीं, इस पर हर किसी की नजरें हैं. वैसे तो पंत के न होने का फर्क टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर नहीं पड़ने वाला क्योंकि उनका इस मैच में भी खेलना मुश्किल है. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए केएल राहुल को ही अपना पहला विकेटकीपर-बल्लेबाज नियुक्त किया है. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने ही ये जिम्मेदारी संभाली थी. ऐसे में पंत को दूसरे मैच में भी जगह नहीं मिलनी थी.

इसके बावजूद पंत का बीमार पड़ना टीम इंडिया के लिए टेंशन देने वाला इसलिए है क्योंकि अगर मैच से पहले या मैच के दौरान राहुल को कुछ होता है और पंत भी फिट नहीं रहते हैं तो टीम इंडिया के सामने विकेटकीपर बनाने की परेशानी खड़ी हो जाएगी. भारतीय स्क्वॉड में इन दोनों के अलावा कोई तीसरा प्रमुख विकेटकीपर नहीं है. ऐसे में भारतीय टीम यही उम्मीद करेगी कि न सिर्फ राहुल पूरी तरह फिट रहें, बल्कि पंत भी जल्द से जल्द बुखार से उबर जाएं.

मुकाबले की बात करें तो वर्ल्ड कप 2023 के बाद वनडे क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की ये पहली टक्कर है, जबकि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2018 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में भिड़ने जा रहे हैं. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में दो मैच खेले गए थे और दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. इस बार टीम इंडिया हैट्रिक पूरी करने उतरेगी, जबकि पाकिस्तान हर हाल में ये मैच जीतकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ind-vs-pak-suddenly-became-ill-team-indias-star-player/article-11299

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.