भारत ने अफ्रीका को 61 रनों से चटाई धूल, संजू के शतक के बाद स्पिनरों ने बिखेरा जलवा

Sports Desk

भारत ने पहले टी20I में दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया. संजू सैमसन के शतक के बाद भारतीय स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेले गए पहले टी20I मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 4 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का स्कोर बनाया. भारत से मिले 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 141 के स्कोर पर सिमट गई और 61 रनों से मैच हार गई.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया
दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार शतक के बाद भारतीय स्पिनरों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाया, जिसकी बदौलत भारत ने एक धमाकेदार जीत दर्ज की. अफ्रीका बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों की फिरकी में फंस गए और बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. हेनरिक क्लासेन (25) अफ्रीका के लिए टॉप स्कोरर रहे. वहीं, भारत की ओर से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटके. आवेश खान को भी 2 सफलता हाथ लगी.

    भारतीय बल्लेबाजों ने की अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई
    इससे पहले भारत के लिए टॉस हारने के बाद पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. ये दोनों टीम के लिए पहले विकेट के लिए सिर्फ 24 रन जोड़ पाए. भारत को पहला झटका अभिषेक के रूप में लगा, वो 7 रन बनाकर गेराल्ड कोएत्ज़ी का शिकार बने. वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 27 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 182.14 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.

      भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू के साथ मिलकर टीम का स्कोर 90 तक पहुंचाया. लेकिन, पैट्रिक क्रूगर का शिकार बने और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए और उन्होंने संजू मिलकर पारी की आगे बढ़ाया. तिलक 167 रनों के स्कोर पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद संजू सैमसन ने अपनी ताबड़तोड़ पारी को शतक में बदल दिया. वो लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टी20I मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए.

      संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ शतक जड़कर रचा इतिहास
      भारत की ओर से संजू ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 50 गेंदों में 7 चौके और 10 छ्क्कों की मदद से 107 रनों की पारी खेली. संजू ने 47 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. ये उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक था. इससे पहला शतक संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था. वो भारत के लिए लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द पुरस्कार से भी नवाजा गया.

        भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 203 रनों का लक्ष्य
        भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 2, रिंकू सिंह ने 11, अक्षर पटेल ने 7, अर्शदीप सिंह ने 5 और रवि बिश्नोई ने 1 रन बनाए. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर बनाया. साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मार्को यानसेन, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर और पैट्रिक क्रूगर ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया.

          -----------------

          हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
          🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
          🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
          🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
          🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

          📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
          👉 आज ही जुड़िए

          www.dainikjagranmpcg.com
          09 Nov 2024 By दैनिक जागरण

          भारत ने अफ्रीका को 61 रनों से चटाई धूल, संजू के शतक के बाद स्पिनरों ने बिखेरा जलवा

          Sports Desk

          भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेले गए पहले टी20I मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 4 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का स्कोर बनाया. भारत से मिले 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 141 के स्कोर पर सिमट गई और 61 रनों से मैच हार गई.

          भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया
          दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार शतक के बाद भारतीय स्पिनरों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाया, जिसकी बदौलत भारत ने एक धमाकेदार जीत दर्ज की. अफ्रीका बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों की फिरकी में फंस गए और बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे. हेनरिक क्लासेन (25) अफ्रीका के लिए टॉप स्कोरर रहे. वहीं, भारत की ओर से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटके. आवेश खान को भी 2 सफलता हाथ लगी.

            भारतीय बल्लेबाजों ने की अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई
            इससे पहले भारत के लिए टॉस हारने के बाद पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. ये दोनों टीम के लिए पहले विकेट के लिए सिर्फ 24 रन जोड़ पाए. भारत को पहला झटका अभिषेक के रूप में लगा, वो 7 रन बनाकर गेराल्ड कोएत्ज़ी का शिकार बने. वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 27 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 182.14 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.

              भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू के साथ मिलकर टीम का स्कोर 90 तक पहुंचाया. लेकिन, पैट्रिक क्रूगर का शिकार बने और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए और उन्होंने संजू मिलकर पारी की आगे बढ़ाया. तिलक 167 रनों के स्कोर पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद संजू सैमसन ने अपनी ताबड़तोड़ पारी को शतक में बदल दिया. वो लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टी20I मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए.

              संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ शतक जड़कर रचा इतिहास
              भारत की ओर से संजू ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 50 गेंदों में 7 चौके और 10 छ्क्कों की मदद से 107 रनों की पारी खेली. संजू ने 47 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. ये उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक था. इससे पहला शतक संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था. वो भारत के लिए लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द पुरस्कार से भी नवाजा गया.

                भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 203 रनों का लक्ष्य
                भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 2, रिंकू सिंह ने 11, अक्षर पटेल ने 7, अर्शदीप सिंह ने 5 और रवि बिश्नोई ने 1 रन बनाए. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर बनाया. साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मार्को यानसेन, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर और पैट्रिक क्रूगर ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया.

                  https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-defeated-africa-by-61-runs-after-sanjus-century-the/article-3114

                  खबरें और भी हैं

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  टाप न्यूज

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                  देश विदेश 
                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                  देश विदेश 
                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  बिजनेस

                  ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                  एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                  पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                  शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                  BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                  शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                  Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.