भारत को मिली दूसरी सफलता, ख्वाजा 57 रन बनाकर आउट

Sports Desk

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच की शुरुआत थोड़ी देर में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो रही है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए. अब दूसरे सेशन का खेल जारी है.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 26 Dec 2024 09:12 AM 

    ख्वाजा 57 रन बनाकर आउट

    भारत को आखिरकार मिली दूसरी सफलता मिल गई है. उस्मान ख्वाजा 57 रन बनाकर आउट हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उन्होंने पुल लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से में लगकर शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े केएल राहुल के पास चली गई.

  • 26 Dec 2024 09:10 AM 

    ऑस्ट्रेलिया 150 रन के पार

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं.

  • 26 Dec 2024 08:49 AM 

    ख्वाजा-लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

    ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की थी. अब उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने 117 गेंद में 51 रन की साझेदारी कर ली है.

  • 26 Dec 2024 08:36 AM 

    परेशानी में टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर ली है और मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. इस साझेदारी की वजह से टीम इंडिया दूसरे सेशन में परेशानी में दिख रही है.

  • 26 Dec 2024 08:34 AM (

    उस्मान ख्वाजा ने जड़ा अर्धशतक

    उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतक जड़ दिया है. इस सीरीज में उनकी ये पहली फिफ्टी है.

  • 26 Dec 2024 08:16 AM 

    अटैक पर सिराज

    दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया की काफी संभलकर खेल रही है. 7 ओवर में कोई सफलता नहीं मिलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा सिराज को अटैक पर लेकर आए हैं.

  • 26 Dec 2024 08:12 AM 

    लगातार 4 मेडन

    टीम इंडिया ने दूसरे सेशन की शुरुआती 4 ओवर मेडन फेंके. आकाश दीप और बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी की. हालांकि, कोई भी सफलता नहीं दिला सके.

  • 26 Dec 2024 07:55 AM 

    वापसी की तलाश में भारत

    पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया की टीम हावी रही थी. अब दूसरे सेशन का खेल शुरू हुआ है और टीम इंडिया जल्दी विकेट चटकाकर मैच में वापसी करने का प्रयास कर रही है.

  • 26 Dec 2024 07:49 AM 

    दूसरे सेशन का खेल शुरू

    दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. टीम इंडिया की ओर से आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है.

  • 26 Dec 2024 07:06 AM 

    लंच ब्रेक तक बनाए 112 रन

    मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला सेशन खत्म हो चुका है. ये पूरा सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है. इस दौरान कुल 25 ओवर फेंके गए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए. सैम कॉन्सटस इस सेशन के हीरो रहे. उन्होंने डेब्यू मैच में 65 गेंद में 60 रन की पारी खेली. वहीं भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 1 सफलता हासिल की. फिलहाल उस्मान ख्वाजा 73 गेंद में 38 रन और मार्नस लाबुशेन 12 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद हैं.

  • 26 Dec 2024 07:00 AM 

    पहले सेशन में 100 रन के पार

    बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहले सेशन का खेल जारी है. अभी तक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है. हालांकि, उसने एक विकेट गंवा दिए हैं लेकिन 100 रन के आंकड़े को तेजी से पार कर लिया है. 24 ओवर के ऑस्ट्रेलिया ने 109 रन बना लिए हैं.

  • 26 Dec 2024 06:38 AM 

    सैम कॉन्सटस 60 रन बनाकर आउट

    टीम इंडिया को जिस विकेट की तलाश थी आखिरकार वो मिल गई है. ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है. सैम कॉन्सटस 60 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार हो गए हैं.

  • 26 Dec 2024 06:22 AM 

    विकेट की तलाश में भारत

    ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की है. उसने 16 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 83 रन ठोक दिए हैं. सैम कॉन्सटस 55 रन और उस्मान ख्वाजा 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है.

  • 26 Dec 2024 06:11 AM 

    कॉन्सटस ने डेब्यू पर ठोकी फिफ्टी

    सैम कॉन्सटस ने डेब्यू मुकाबले में फिफ्टी जड़ दिया है. इसके लिए उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों का सामना किया.

  • 26 Dec 2024 05:56 AM 

    50 रनों की ओपनिंग साझेदारी

    सैम कॉन्सटस और उस्मान ख्वाजा के बीच 50 रन से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी हो गई है.

    26 Dec 2024 05:51 AM 

    सबसे बड़ी साझेदारी

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी कर ली है. अब तक सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी 31 रनों की थी.

  • 26 Dec 2024 05:44 AM 

    ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरुआत की है. 9 ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं. सैम कॉन्सटस ने तबाही मचा दी है. उन्होंने डेब्यू मुकाबले में ही बुमराह को अटैक किया और एक ही ओवर 14 रन बटोर लिए और 32 गेंद में 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं उस्मान ख्वाजा ने 22 गेंद में 16 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं.

    26 Dec 2024 05:39 AM 

    4483 गेंद बाद बुमराह को लगा छक्का

    टेस्ट क्रिकेट में तीन साल और 4483 गेंद के बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद पर किसी बल्लेबाज ने छक्का जड़ा है. 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैम कॉन्सटस ने थर्ड मैन की दिशा में रैम्प शॉट के साथ छक्का लगाया था.

  • 26 Dec 2024 05:33 AM 

    कॉन्सटस ने लगाया जोरदार छक्का

    जसप्रीत बुमराह और सैम कॉन्सटस के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. कॉन्सटस लगातार बुमराह के खिलाफ अटैक कर रहे हैं. उन्होंने 7वें ओवर में बुमराह को 1 चौका और 2 छक्के जड़ दिए हैं.

  • 26 Dec 2024 05:24 AM 

    बैटिंग के लिए शानदार पिच

    मेलबर्न की पिच पर काफी घास छोड़ा गया है. इसलिए शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. लेकिन धूप खिलने के साथ ही पिच धीरे-धीरे बैटिंग के लिए आसान हो जाएगी.

  • 26 Dec 2024 05:21 AM 

    ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा डेब्यूटांट

    सैम कॉन्सटस ने 19 साल 85 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के डेब्यू किया है. इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. पहले नंबर पर इयन क्रेग हैं, जिन्होंने 17 साल 239 दिन, दूसरे नंबर पर पैट कमिंस (18 साल 193) और तीसरे नंबर पर टॉम गैरेट (18 साल 232 दिन) हैं.

  • 26 Dec 2024 05:17 AM 

    बुमराह-कॉन्सटस के बीच बैटल

    बॉक्सिंग डे टेस्ट में अभी तक 3 ओवर फेंके जा चुके हैं, जिसमें 19 साल के युवा ओवर सैम कॉन्सटस ने दो ओवर में जसप्रीत बुमराह का सामना किया है. हालांकि, वो अभी तक ज्यादातर गेंद पर बीट हुए हैं. लेकिन दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है. कॉन्सटस ने एक बार बुमराह को विकेट पीछे रिवर्स स्कूप मारने की कोशिश की.

  • 26 Dec 2024 05:05 AM 

    शुरू हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट

    बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू हो चुका है. सैम कॉन्सटस का ने डेब्यू किया है. वो पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे हैं.

  • 26 Dec 2024 04:38 AM 

    शुभमन गिल बाहर

    भारतीय कप्तान ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए एक एक बदलाव करते हुए शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को उतारा है.

  • 26 Dec 2024 04:37 AM 

    सैम कॉन्सटस करेंगे डेब्यू

    ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए दो बदलाव किए हैं. नाथन मैक्स्वीनी की जगह 19 साल के युवा ओपनर सैम कॉन्सटस डेब्यू करेंगे, जबकि स्कॉट बोलैंड चोटिल जॉश हेजलवुड की जगह लेंगे.

  • 26 Dec 2024 04:35 AM 

    टीम इंडिया की प्लेइंग XI

    रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

  • 26 Dec 2024 04:35 AM 

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

    उस्मान ख्वाजा, सैम कॉन्सटस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड नाथन लॉयन

  • 26 Dec 2024 04:33 AM 

    पैट कमिंस ने जीता टॉस

    ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस ने टॉस जीत लिया है और पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी.

  • 26 Dec 2024 04:31 AM 

    मेलबर्न में विराट कोहली का रिकॉर्ड

    विराट कोहली को मेलबर्न का मैदान काफी पसंद आता है. उन्होंने यहां 6 पारियों में 52 की औसत से 316 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है.

  • 26 Dec 2024 04:28 AM 

    सिर्फ भारत से हारी है ऑस्ट्रेलिया की टीम

    मेलबर्न में पिछले 13 सालों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को सिर्फ दो बार हार सामना करना पड़ा और दोनों ही बार उसे भारतीय टीम ने हराया.

  • 26 Dec 2024 04:23 AM 

    10 साल से नहीं हारा भारत

    मेलबर्न के मैदान पर पिछले 10 सालों से टीम इंडिया कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है. 2014 में भारतीय टीम ने यहां ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेला था. वहीं 2018 और 2020 में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी.

  • 26 Dec 2024 04:21 AM 

    MCG में भारत का रिकॉर्ड

    टीम इंडिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे.

  • 26 Dec 2024 04:15 AM 

    सेशन की टाइमिंग

    मेलबर्न टेस्ट का पहला सेशन भारतीय समय के अनुसार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक, दूसरा सेशन सुबह 7:40 बजे से 9:40 बजे तक खेला जाएगा. वहीं तीसरा और आखिरी सेशन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक खेला जाएगा

  • 26 Dec 2024 04:13 AM 

    4.30 बजे होगा टॉस

    मेलबर्न में होने वाले चौथे मुकाबले के लिए भारतीय समय के अनुसार सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर टॉस किया जाएगा.

  • 26 Dec 2024 04:11 AM 

    थोड़ी देर में शुरू होगा बॉक्सिंग डे टेस्ट

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जाने वाला टेस्ट थोड़ी देर में शुरू हो जाएगा.

India vs Australia Boxing Day Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. ये सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने उतरी हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले सेशन में 25 ओवर का खेल हुआ. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पूरी तरह अपना दबदबा दिखाया. लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं. 19 साल के युवा ओपनर इस सेशन के हीरो रहे. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अटैक करके टीम इंडिया को दबाव में डाल दिया. उन्होंने 65 गेंद में 60 रन की पारी खेली. वहीं भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 1 सफलता हासिल की. अब दूसरे सेशन का खेल जारी है.

Published On - Dec 26,2024 4:00 AM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-got-its-second-success-khawaja-was-out-after-scoring/article-6309

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.