23 फरवरी को भारत-पाक मैच, 9 मार्च को फाइनल; ICC चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल आ गया सामने

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाना है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी.

विश्व क्रिकेट में इस समय 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चर्चा है. इस वैश्विक टूर्नामेंट के शुरू होने में अब दो महीने से भी कम का वक्त बचा है, लेकिन अभी तक इसके शेड्यूल का एलान नहीं किया गया है. इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी का संभावित शेड्यूल सामने आया है. इस शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. 

बता दें कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है. ICC से जब इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, तब से ही यह साफ था कि टीम इंडिया किसी भी सूरत में पाकिस्तान नहीं जाएगी. हुआ भी वैसा ही. पाकिस्तान की तमाम जद्दोजेहद के बाद भी भारत ने सुरक्षा कारणों की वजह से टीम इंडिया को वहां भेजने से मना कर दिया. ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी कुछ शर्तों के साथ भारत के हाइब्रिड मॉडल वाले ऑफर को स्वीकार किया. 

रिपोर्ट की मानें तो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश से, 23 फरवरी को पाकिस्तान से और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम 19 फरवरी को न्यूजीलैंड से, 23 फरवरी को भारत से और 27 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगी. 

दुबई में खेलेगी टीम इंडिया अपने मैच 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी. इसका मतलब है कि टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी, जो मीटिंग में तय हुआ. वहीं बाकी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. अगर भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज में पहुंचती है तो फिर भारत का सेमीफाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल के बाद फाइनल में प्रवेश करती है तो फिर खिताबी मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा. हालांकि, टीम इंडिया अपने मैच कहां खेलेगी, अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है. वेन्यू और शेड्यूल को लेकर अभी सिर्फ रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से ही जानकारी सामने आई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

23 फरवरी को भारत-पाक मैच, 9 मार्च को फाइनल; ICC चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल आ गया सामने

Sports Desk

विश्व क्रिकेट में इस समय 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चर्चा है. इस वैश्विक टूर्नामेंट के शुरू होने में अब दो महीने से भी कम का वक्त बचा है, लेकिन अभी तक इसके शेड्यूल का एलान नहीं किया गया है. इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी का संभावित शेड्यूल सामने आया है. इस शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. 

बता दें कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है. ICC से जब इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, तब से ही यह साफ था कि टीम इंडिया किसी भी सूरत में पाकिस्तान नहीं जाएगी. हुआ भी वैसा ही. पाकिस्तान की तमाम जद्दोजेहद के बाद भी भारत ने सुरक्षा कारणों की वजह से टीम इंडिया को वहां भेजने से मना कर दिया. ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी कुछ शर्तों के साथ भारत के हाइब्रिड मॉडल वाले ऑफर को स्वीकार किया. 

रिपोर्ट की मानें तो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश से, 23 फरवरी को पाकिस्तान से और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम 19 फरवरी को न्यूजीलैंड से, 23 फरवरी को भारत से और 27 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगी. 

दुबई में खेलेगी टीम इंडिया अपने मैच 

2025 चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी. इसका मतलब है कि टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी, जो मीटिंग में तय हुआ. वहीं बाकी मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. अगर भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज में पहुंचती है तो फिर भारत का सेमीफाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल के बाद फाइनल में प्रवेश करती है तो फिर खिताबी मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा. हालांकि, टीम इंडिया अपने मैच कहां खेलेगी, अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है. वेन्यू और शेड्यूल को लेकर अभी सिर्फ रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से ही जानकारी सामने आई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-pak-match-on-23-february-final-on-9-march-icc/article-6022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.