भारत-पाकिस्तान मैच विवाद: ICC ने नहीं बदला रेफरी, भारत ने हाथ नहीं मिलाया

Sports

एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें जब से दोनों देशों की टीमों के बीच टॉस के समय हाथ न मिलाने की खबर आई हैं, तब से इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

 भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले के पीछे बीसीसीआई और भारत सरकार की सहमति थी, ताकि एक तरह से कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एक सशक्त संदेश दिया जा सके।

इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC से शिकायत दर्ज कराई थी और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। लेकिन ICC ने इसे खारिज कर दिया। भारत-पाकिस्तान के बीच यह हैंडशेक विवाद पूरे टूर्नामेंट में बरकरार रहेगा। भारतीय टीम का रुख साफ है कि वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी, भले ही सुपर-4 या फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हों।

PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आरोप लगाया कि मैच रेफरी ने भारतीय टीम के दबाव में पाकिस्तानी कप्तान से हाथ न मिलवाया। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा – "कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं। हम अपने सैन्य बल और पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं।"

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ, शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी ने भी इस मामले पर चिंता जताई और राजनीति को खेल से दूर रखने की अपील की। ICC के नियमों के अनुसार, विरोधी टीम से हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है, बल्कि यह खेल भावना का हिस्सा माना जाता है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारत ऐसी स्थिति में विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाएगा, जहां रिश्तों में गहरी खाई हो।

पाकिस्तान के इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर उस्मान वहाला को शिकायत में देरी के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस विवाद ने एशिया कप के माहौल को और भी राजनीतिक बना दिया है। अब यह देखना बाकी है कि 21 सितंबर को फिर से होने वाले मुकाबले में क्या स्थिति बनती है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Sep 2025 By दैनिक जागरण

भारत-पाकिस्तान मैच विवाद: ICC ने नहीं बदला रेफरी, भारत ने हाथ नहीं मिलाया

Sports

 भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले के पीछे बीसीसीआई और भारत सरकार की सहमति थी, ताकि एक तरह से कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एक सशक्त संदेश दिया जा सके।

इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC से शिकायत दर्ज कराई थी और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। लेकिन ICC ने इसे खारिज कर दिया। भारत-पाकिस्तान के बीच यह हैंडशेक विवाद पूरे टूर्नामेंट में बरकरार रहेगा। भारतीय टीम का रुख साफ है कि वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी, भले ही सुपर-4 या फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हों।

PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आरोप लगाया कि मैच रेफरी ने भारतीय टीम के दबाव में पाकिस्तानी कप्तान से हाथ न मिलवाया। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा – "कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं। हम अपने सैन्य बल और पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं।"

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ, शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी ने भी इस मामले पर चिंता जताई और राजनीति को खेल से दूर रखने की अपील की। ICC के नियमों के अनुसार, विरोधी टीम से हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है, बल्कि यह खेल भावना का हिस्सा माना जाता है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारत ऐसी स्थिति में विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाएगा, जहां रिश्तों में गहरी खाई हो।

पाकिस्तान के इंटरनेशनल क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर उस्मान वहाला को शिकायत में देरी के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस विवाद ने एशिया कप के माहौल को और भी राजनीतिक बना दिया है। अब यह देखना बाकी है कि 21 सितंबर को फिर से होने वाले मुकाबले में क्या स्थिति बनती है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-pakistan-match-dispute-icc-did-not-change-referee-india-did/article-33250

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.