भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कल से गुवाहाटी में, टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा

Sports

कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर संशय; नीतीश रेड्डी को मौका मिलने की उम्मीद, बरसापारा में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मुकाबला।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 8:30 बजे होगा। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया पर हार का दबाव है और यहां दूसरा मैच निर्णायक बन सकता है। इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिससे पिच और परिस्थितियों का टीम चयन पर बड़ा प्रभाव माना जा रहा है।

कौन खेलेगा कप्तान गिल की जगह?

पहले टेस्ट में गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल की उपलब्धता पर अभी भी असमंजस है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि गिल की फिटनेस का अंतिम निर्णय मैच से एक दिन पहले लिया जाएगा। मेडिकल टीम चाहती है कि वे पूरी तरह फिट होने पर ही मैदान में उतरें, ताकि जोखिम से बचा जा सके।

यदि गिल नहीं खेलते हैं, तो साई सुदर्शन को ओपनिंग स्लॉट मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट एक अतिरिक्त स्पेशलिस्ट बल्लेबाज पर भी विचार कर रहा है। वहीं नीतीश रेड्डी को ऑलराउंडर के विकल्प के तौर पर स्क्वॉड में वापस जोड़ा गया है। वे तभी प्लेइंग-11 में आएंगे जब वॉशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल में से किसी एक को बाहर किया जाए।

सीरीज की स्थिति और खिलाड़ियों का प्रदर्शन

कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हार के बाद भारत पर इस घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। 2025 में गिल भारत के टॉप रन-स्कोरर रहे हैं, लेकिन उनका बाहर होना टीम की बल्लेबाजी को कमजोर कर सकता है।
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज अब तक 41 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकारी रहे हैं।

साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि केशव महाराज 22 विकेट के साथ उनके टॉप गेंदबाज बने हुए हैं।

पिच और मौसम का रोल

बरसापारा की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, हालांकि यहां पहली बार टेस्ट होने के कारण गेंदबाजों और बल्लेबाजों की चुनौतियां अलग होंगी। सुबह की नमी तेज गेंदबाजों को स्विंग दे सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स की भूमिका बढ़ने की संभावना है।

गुवाहाटी बनेगा भारत का 30वां टेस्ट वेन्यू

बरसापारा स्टेडियम भारत का 30वां और दुनिया का 124वां टेस्ट वेन्यू बनेगा। 2012 में बने इस स्टेडियम में अब तक केवल टी-20 और वनडे मुकाबले हुए हैं। उत्तर-पूर्व में सूर्योदय जल्दी होने के कारण मैच सुबह 9 बजे शुरू किया जाएगा।

कहां देखें मैच?

दूसरा टेस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा। डिजिटल दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। हिंदी न्यूज़ पोर्टल अपडेट के लिए भास्कर एप पर लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगा।

संभावित प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका: मार्करम, रिकेल्टन, मुल्डर, बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (WK), हार्मर, महाराज, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-south-africa-second-test-from-tomorrow-in-guwahati-team-india/article-38250

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.