एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 8 मेडल किए अपने नाम

Sports News

कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। प्रतियोगिता के आठवें दिन भारत ने कुल 8 मेडल अपने नाम किए, जिनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

 इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को मेडल टैली में शीर्ष स्थान पर बनाए रखा है।

महिला ट्रैप में नीरू धनदा का जलवा

महिला ट्रैप इवेंट में भारत की नीरू धनदा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में नीरू ने 43 हिट्स के साथ गोल्ड हासिल किया। वहीं, आशिमा अहलावत ने ब्रॉन्ज और कतर की रे बासिल को सिल्वर मिला। टीम इवेंट में नीरू, आशिमा और प्रीति की तिकड़ी ने 319 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

जूनियर पिस्टल में तीनों मेडल भारत के खाते

जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट पूरी तरह भारत के नाम रहा। फाइनल में पायल खत्री ने 36 हिट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि नाम्या कपूर ने सिल्वर और तेजस्विनी ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। टीम इवेंट में पायल, तेजस्विनी और रिया शिरीष ठट्टे ने सिल्वर मेडल जीता।

पुरुष ट्रैप में भवनीश को सिल्वर

पुरुष ट्रैप स्पर्धा में भवनीश मेंदिरत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 हिट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उनका मुकाबला चीन के क्वि यिंग से हुआ, जिन्होंने 47 हिट्स लगाकर गोल्ड जीता।

भारत शीर्ष पर

इस जीत के बाद भारत की मेडल संख्या 28 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज तक पहुँच गई है। कुल 50 मेडल जीतकर भारत एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप की मेडल टैली में सबसे ऊपर है और उसने एशियाई देशों के बीच अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, 8 मेडल किए अपने नाम

Sports News

 इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को मेडल टैली में शीर्ष स्थान पर बनाए रखा है।

महिला ट्रैप में नीरू धनदा का जलवा

महिला ट्रैप इवेंट में भारत की नीरू धनदा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में नीरू ने 43 हिट्स के साथ गोल्ड हासिल किया। वहीं, आशिमा अहलावत ने ब्रॉन्ज और कतर की रे बासिल को सिल्वर मिला। टीम इवेंट में नीरू, आशिमा और प्रीति की तिकड़ी ने 319 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

जूनियर पिस्टल में तीनों मेडल भारत के खाते

जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट पूरी तरह भारत के नाम रहा। फाइनल में पायल खत्री ने 36 हिट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि नाम्या कपूर ने सिल्वर और तेजस्विनी ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। टीम इवेंट में पायल, तेजस्विनी और रिया शिरीष ठट्टे ने सिल्वर मेडल जीता।

पुरुष ट्रैप में भवनीश को सिल्वर

पुरुष ट्रैप स्पर्धा में भवनीश मेंदिरत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 हिट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उनका मुकाबला चीन के क्वि यिंग से हुआ, जिन्होंने 47 हिट्स लगाकर गोल्ड जीता।

भारत शीर्ष पर

इस जीत के बाद भारत की मेडल संख्या 28 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज तक पहुँच गई है। कुल 50 मेडल जीतकर भारत एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप की मेडल टैली में सबसे ऊपर है और उसने एशियाई देशों के बीच अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-won-8-medals-in-asian-shooting-championship/article-31615

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.