भारत ने 142 रन से जीता तीसरा वनडे, सीरीज में इंग्लैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप

Sports Desk

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड का सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने उम्मीद के मुताबिक इंग्लैंड को अहमदाबाद वनडे में भी हरा दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखर गई. इंग्लैंड की टीम महज 214 रनों पर सिमट गई और उसे 142 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया. इंग्लैंड को उसने नागपुर और कटक वनडे में भी एकतरफा अंदाज में हराया था. बता दें पूरे 14 सालों के बाद भारत ने इंग्लैंड का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.

गिल-अय्यर ने रखी जीत की नींव

टीम इंडिया की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने अपने वनडे करियर का 7वां शतक लगाया. गिल के बल्ले से 112 रन निकले और उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए. गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 78 रनों की पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने भी 52 रन बनाए. विराट कोहली ने 451 दिनों के बाद वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जमाया.

भारत के हर गेंदबाज को मिली कामयाबी

भारतीय टीम के लिए सभी गेंदबाजों को कामयाबी मिली. अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले. वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.

बुरी तरह फेल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज

इंग्लैंड की हार की बड़ी वजह उसके बल्लेबाज रहे. फिल सॉल्ट, बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक सबको शुरुआत अच्छी मिली लेकिन कोई बड़ी पारी खेलने की जहमत नहीं उठा सका. टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बैंटन ने बनाए. उनके बल्ले से 38 रन निकले. डकेट ने 34, सॉल्ट ने 23, रूट ने 24 रन बनाए. हैरी ब्रूक के बल्ले से 19 रन निकले. कप्तान बटलर सिर्फ 6 ही रन बना सके और लिविंगस्टन ने 23 गेंदों में सिर्फ 9 ही रन बनाए. अपनी बल्लेबाजी की वजह से ही इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज भी हारी थी, वहां उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया की जीत की बड़ी बातें

भारतीय टीम ने पिछले 11 सालों में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे जीत हासिल की है. रनों के लिहाज से ये इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया ने साल 2008 में राजकोट वनडे में इंग्लैंड को 158 रनों से हराया था और अब अहमदाबाद में उसे 142 रनों से जीत मिली है. यही नहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चौथी बार बाइलेट्रल सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. उन्होंने धोनी और विराट को पछाड़ दिया है, जिन्होंने तीन बार ये कारनामा किया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भारत ने 142 रन से जीता तीसरा वनडे, सीरीज में इंग्लैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम ने उम्मीद के मुताबिक इंग्लैंड को अहमदाबाद वनडे में भी हरा दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखर गई. इंग्लैंड की टीम महज 214 रनों पर सिमट गई और उसे 142 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया. इंग्लैंड को उसने नागपुर और कटक वनडे में भी एकतरफा अंदाज में हराया था. बता दें पूरे 14 सालों के बाद भारत ने इंग्लैंड का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.

गिल-अय्यर ने रखी जीत की नींव

टीम इंडिया की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने अपने वनडे करियर का 7वां शतक लगाया. गिल के बल्ले से 112 रन निकले और उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए. गिल के अलावा श्रेयस अय्यर ने 78 रनों की पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने भी 52 रन बनाए. विराट कोहली ने 451 दिनों के बाद वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जमाया.

भारत के हर गेंदबाज को मिली कामयाबी

भारतीय टीम के लिए सभी गेंदबाजों को कामयाबी मिली. अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले. वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला.

बुरी तरह फेल रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज

इंग्लैंड की हार की बड़ी वजह उसके बल्लेबाज रहे. फिल सॉल्ट, बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक सबको शुरुआत अच्छी मिली लेकिन कोई बड़ी पारी खेलने की जहमत नहीं उठा सका. टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बैंटन ने बनाए. उनके बल्ले से 38 रन निकले. डकेट ने 34, सॉल्ट ने 23, रूट ने 24 रन बनाए. हैरी ब्रूक के बल्ले से 19 रन निकले. कप्तान बटलर सिर्फ 6 ही रन बना सके और लिविंगस्टन ने 23 गेंदों में सिर्फ 9 ही रन बनाए. अपनी बल्लेबाजी की वजह से ही इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज भी हारी थी, वहां उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया की जीत की बड़ी बातें

भारतीय टीम ने पिछले 11 सालों में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे जीत हासिल की है. रनों के लिहाज से ये इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया ने साल 2008 में राजकोट वनडे में इंग्लैंड को 158 रनों से हराया था और अब अहमदाबाद में उसे 142 रनों से जीत मिली है. यही नहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चौथी बार बाइलेट्रल सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. उन्होंने धोनी और विराट को पछाड़ दिया है, जिन्होंने तीन बार ये कारनामा किया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-won-by-142-runs-englands-3%E2%80%930-clean-sweep-in/article-10091

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.