हरमनप्रीत की ऐतिहासिक पारी और क्रांति की धारदार गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 2-1 से जीती वनडे सीरीज

Sports

इंग्लैंड की ज़मीन पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर की शतकीय पारी और तेज़ गेंदबाज क्रांति गौड़ के घातक प्रदर्शन की बदौलत भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 13 रन से हराकर विदेशी धरती पर एक यादगार जीत दर्ज की।

क्रांति की गेंदबाज़ी से कांपा इंग्लैंड

22 जुलाई को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 305 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9.5 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने न केवल मैच का रुख पलटा, बल्कि सीरीज में कुल 9 विकेट लेकर वह सबसे सफल गेंदबाज भी रहीं।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 82 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए और वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ अपने 1000 रन भी पूरे किए। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाली भारत की तीसरी और दुनिया की 17वीं महिला बल्लेबाज बनीं। इतना ही नहीं, इंग्लैंड में तीन शतक लगाने वाली वह पहली विदेशी महिला खिलाड़ी भी बन गईं।

स्मृति और जेमिमा ने भी दिखाया दम

हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्मृति ने सीरीज में कुल 115 और जेमिमा ने 101 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों के दम पर भारत ने यह ऐतिहासिक सीरीज जीत हासिल की।

हरमनप्रीत को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दोनों खिताबों से सम्मानित किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हरमनप्रीत की ऐतिहासिक पारी और क्रांति की धारदार गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 2-1 से जीती वनडे सीरीज

Sports

निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 13 रन से हराकर विदेशी धरती पर एक यादगार जीत दर्ज की।

क्रांति की गेंदबाज़ी से कांपा इंग्लैंड

22 जुलाई को खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 305 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9.5 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने न केवल मैच का रुख पलटा, बल्कि सीरीज में कुल 9 विकेट लेकर वह सबसे सफल गेंदबाज भी रहीं।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 82 गेंदों में 102 रनों की लाजवाब शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए और वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ अपने 1000 रन भी पूरे किए। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाली भारत की तीसरी और दुनिया की 17वीं महिला बल्लेबाज बनीं। इतना ही नहीं, इंग्लैंड में तीन शतक लगाने वाली वह पहली विदेशी महिला खिलाड़ी भी बन गईं।

स्मृति और जेमिमा ने भी दिखाया दम

हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्मृति ने सीरीज में कुल 115 और जेमिमा ने 101 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों के दम पर भारत ने यह ऐतिहासिक सीरीज जीत हासिल की।

हरमनप्रीत को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दोनों खिताबों से सम्मानित किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-won-history-2%E2%80%931-in-england-with-a-sharp-bowling/article-28520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.