भारत ने जीता जूनियर एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से चटाई धूल

Sports Desk

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी का फाइनल मैच खेला गया. भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 5-3 से जीतकर खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ भारत अपने खिताब को डिफेंड करने में भी कामयाब रही.

पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला गया. ओमान के मस्कट में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारी और वह अपने टाइटल को डिफेंड करने में भी कामयाब रही. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी दमदार रहा. उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया. दूसरी दौरा पाकिस्तान की अपने सभी मैच जीतकर यहां पहुंची थी, लेकिन भारतीय टीम ने इस कड़े मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाई.

दोनों ही टीमों ने की अटैकिंग शुरुआत

भारत और पाकिस्तान की टीमों ने इस फाइनल मैच में शुरुआत से ही अटैकिंग खेल दिखाया. पाकिस्तान ने मुकाबले के शुरुआत मिनटों में ही गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, भारत ने चौथे मिनट में गोल करके मैच में 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया. भारत की ओर से अरजीत सिंह हुंदल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. जिसके चलते पहला क्वार्टर बराबरी पर खत्म हुआ.

दूसरी क्वार्टर में भारतीय टीम की ओर से दमदार शुरुआत देखने को मिली. अरजीत सिंह हुंदल ने 18वें मिनट में फिर से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और टीम को 2-1 की बढत दिला थी.इसके बाद 19वें मिनट में भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 3-1 की कर दी. दिलराज सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया. लेकिन दूसरा क्वार्टर खत्म होते-होते पाकिस्तान ने फिर से वापसी की और हाफ टाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिसके चलते मुकाबला हाफ टाइम पर 3-2 पर जा पहुंचा.

दूसरे हाफ में दिखी जोरदार टक्कर

मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में पहला गोल पाकिस्तान की ओर से आया. पाकिस्तान ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया. इस क्वार्टर का ये इकलौता गोल भी था. लेकिन आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम की ओर से शुरुआत में ही गोल देखने को मिला. अरजीत सिंह हुंदल ने मुकाबले में एक और गोल किया और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी. इसके बाद भारत ने आखिरी क्वार्टर में एक और गोल करके बढ़त को 5-3 कर दिया.

एशिया कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 की शुरुआत थाईलैंड को 11-0 से हराकर की थी. इसके बाद उसने जापान को 3-2 और चीनी ताइपे पर 16-0 से हराया. कोरिया के खिलाफ भी 8-1 से जीत अपने नाम की. वहीं, सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया पर 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2024 By दैनिक जागरण

भारत ने जीता जूनियर एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से चटाई धूल

Sports Desk

पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला गया. ओमान के मस्कट में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारी और वह अपने टाइटल को डिफेंड करने में भी कामयाब रही. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी दमदार रहा. उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया. दूसरी दौरा पाकिस्तान की अपने सभी मैच जीतकर यहां पहुंची थी, लेकिन भारतीय टीम ने इस कड़े मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाई.

दोनों ही टीमों ने की अटैकिंग शुरुआत

भारत और पाकिस्तान की टीमों ने इस फाइनल मैच में शुरुआत से ही अटैकिंग खेल दिखाया. पाकिस्तान ने मुकाबले के शुरुआत मिनटों में ही गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, भारत ने चौथे मिनट में गोल करके मैच में 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया. भारत की ओर से अरजीत सिंह हुंदल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. जिसके चलते पहला क्वार्टर बराबरी पर खत्म हुआ.

दूसरी क्वार्टर में भारतीय टीम की ओर से दमदार शुरुआत देखने को मिली. अरजीत सिंह हुंदल ने 18वें मिनट में फिर से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और टीम को 2-1 की बढत दिला थी.इसके बाद 19वें मिनट में भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 3-1 की कर दी. दिलराज सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया. लेकिन दूसरा क्वार्टर खत्म होते-होते पाकिस्तान ने फिर से वापसी की और हाफ टाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिसके चलते मुकाबला हाफ टाइम पर 3-2 पर जा पहुंचा.

दूसरे हाफ में दिखी जोरदार टक्कर

मुकाबले के तीसरे क्वार्टर में पहला गोल पाकिस्तान की ओर से आया. पाकिस्तान ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला खड़ा किया. इस क्वार्टर का ये इकलौता गोल भी था. लेकिन आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम की ओर से शुरुआत में ही गोल देखने को मिला. अरजीत सिंह हुंदल ने मुकाबले में एक और गोल किया और भारत को 4-3 की बढ़त दिला दी. इसके बाद भारत ने आखिरी क्वार्टर में एक और गोल करके बढ़त को 5-3 कर दिया.

एशिया कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 की शुरुआत थाईलैंड को 11-0 से हराकर की थी. इसके बाद उसने जापान को 3-2 और चीनी ताइपे पर 16-0 से हराया. कोरिया के खिलाफ भी 8-1 से जीत अपने नाम की. वहीं, सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया पर 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-won-the-junior-asia-cup-title-and-defeated-pakistan/article-4773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.