- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारतीय ओपनर प्रतिका रावल चोटिल, सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध; 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाब...
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल चोटिल, सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध; 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला
Sports
विमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारत की स्टार ओपनर प्रतिका रावल रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दौरान घुटने की चोट से जूझ रही हैं।
यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा था, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया।
प्रतिका की चोट को देखते हुए उनका सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। भारत पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है, जहां टीम का मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होना है।
फिसलकर गिरीं, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गईं
मैच के 21वें ओवर में प्रतिका फील्डिंग के दौरान कैच पकड़ने दौड़ीं, लेकिन बारिश की वजह से गीले मैदान में फिसलकर गिर गईं। उन्हें स्ट्रेचर की जरूरत नहीं पड़ी, मगर साथी खिलाड़ियों की मदद से वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गईं।
BCCI का मेडिकल अपडेट
बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए बताया कि प्रतिका रावल को घुटने और टखने में चोट लगी है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और अगले 48 घंटे में उनके खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
25 वर्षीय प्रतिका रावल इस वर्ल्ड कप में अब तक 6 मैचों में 308 रन बना चुकी हैं। वह स्मृति मंधाना के बाद भारत की दूसरी सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
उन्होंने 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 134 गेंदों पर 122 रन की शतकीय पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जमाया था।
अमनजोत कौर को मिला ओपनिंग का मौका
प्रतिका की गैरहाजिरी में इस मैच में अमनजोत कौर को स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। जब तक बारिश ने मैच रोका, भारत ने 9 ओवर में 57 बिना किसी नुकसान के रन बना लिए थे। बाद में मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया।
ऋचा घोष भी चोटिल
टीम इंडिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष पहले ही न्यूजीलैंड मैच में उंगली की चोट से बाहर चल रही हैं। उनकी जगह उमा छेत्री को मौका मिला, जो असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर से वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
राधा यादव का दमदार प्रदर्शन
मैच में राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने एक डायरेक्ट थ्रो से बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना को रन आउट भी किया।
वहीं, श्री चरिणी ने भी उम्दा गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए